23.2 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

खरगोन में सड़क दुर्घटना में पुलिस चौकी प्रभारी संजय पांडे की हुई मौत, दो जवान घायल

खरगोन। जिले के बनाला पुलिस थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सड़क हादसे में चौकी प्रभारी का निधन हो गया, तो वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ पुलिसकर्मी आरक्षक विशाल सोलंकी व वाहन चालक हरिसिंह चौहान गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में उनका वाहन पीछे से घुस गया।

जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई और वाहन चालक हरि सिंह चौहान और आरक्षक विशाल सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि संजय पांडे लंबे समय तक बड़वानी जिले के बरला सेंधवा शहर और ग्रामीण थाने पर भी पदस्थित थे।

Related posts

हालत गंभीर.. और बाबा से झाड़-फूंक करा रही थी गर्भवती, परिवार भी अड़ा, आखिरकार स्वास्थ्य अमले ने बचा ली जान

Uttarakhand Loksabha

इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्‍ट डालने के बाद दो पक्षों में विवाद, पथराव

Uttarakhand Loksabha

बारिश के मौसम में सड़कों पर गोवंश द‍िखने पर माल‍िक के ख‍िलाफ कार्रवाई करेगा भोपाल नगर निगम

Uttarakhand Loksabha