29.2 C
Dehradun, IN
August 28, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डराज्य

अल्मोड़ा के जंगलों में आग को लेकर पुलिस महकमा अलर्ट

गर्मियों के साथ ही अल्मोड़ा जिले के जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। आग के कारण नगर और आसपास के इलाकों में घनी धुंध छा गई है, जिससे पहाड़ियों की विजिबिलिटी लगभग शून्य हो गई है। धुंध के चलते जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। बीते साल जंगलों में आग से जान व माल के भारी नुकसान और गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। वन विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन की टीमें भी आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटी हैं। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने सभी थानों, चौकियों और फायर स्टेशनों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।

 

Related posts

250 मीटर गहरी खाई, अब तक 14 की मौत… एक झपकी ने कैसे छीन ली खुशियां?

Uttarakhand Loksabha

फायर सीजन शुरू होते ही वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट…..

Uttarakhand Loksabha

बच्चे के केक पर हमास कमांडर की फोटो, बेकरी की होगी जांच

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment