26.7 C
Dehradun, IN
October 15, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
दिल्ली/NCR

दिल्ली: बेबी केयर सेंटर का मालिक गिरफ्तार, आग लगने से गई थी 6 नवजातों की जान

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से 6 नवजातों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन को गिरफ्तार किया है. शनिवार को देर शाम बेबी केयर सेंटर में आग लगी थी. तभी से पुलिस लगातार सेंटर के मालिक को तलाश कर रही थी. पुलिस फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है.

पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से 6 नवजातों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन को गिरफ्तार किया है. शनिवार को देर शाम बेबी केयर सेंटर में आग लगी थी. तभी से पुलिस लगातार सेंटर के मालिक को तलाश कर रही थी. पुलिस फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है.

बाजू वाली बिल्डिंग बनी खंडहर

न्यू बॉर्ब बेबी केयर सेंटर के बाजू में बनी इमारत तक भी आग की लपटें पहुंची हैं. आग लगने के बाद घर के अंदर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है. जिस वक्त हॉस्पिटल में आग लगी उस वक्त बराबर वाली इमारत में रहने वाला कौशिक परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहा था. जब उन्हें बाजू वाली इमारत में आग का पता चला तो वह घर से बाहर भागे. जैसे तैसे उन्होंने अपनी जान बचाई.

 

बच्चों के डीएनए टेस्ट की मांग

बेबी केयर सेंटर में अग्निकांड के बाद ऐसे हालात हैं कि नवजात बच्चों के शवों को पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. इसी वजह से बच्चों के परिजन अब डीएनए टेस्ट की मांग कर रहे हैं ताकि वह बच्चों को पहचान कर उनका अंतिम संस्कार कर सकें. वहीं एक बच्चे के पिता मनोज ने बताया है कि उनका एक दिन का बच्चा यहां पर भर्ती था. मनोज इस बात से परेशान हैं कि उनका बच्चा जिंदा है या नहीं उन्हें यह जानकारी तक नहीं मिल पा रही है. उनका आरोप है कि आगजनी के वक्त बच्चों को निकालकर जहां भर्ती किया गया है वहां परिजनों को नहीं जाने दिया जा रहा है. वहीं जहां बच्चों के शवों को रखा गया है वहां भी परिजनों को नहीं जाने दिया गया है. ऐसे में उन्हें डर है कि कहीं उनके बच्चों को गायब न कर दिया जाए.

Related posts

दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, अगले 24 घंटे अहम; तेज बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Loksabha

दिल्ली कोचिंग हादसा: मुर्दाघर में नहीं दिखाया चेहरा, बस कागज मिला- नाम लिखा था श्रेया… दिल्ली कोचिंग हादसे का दर्द

Uttarakhand Loksabha

केजरीवाल के बाहर निकलने से पहले ही हाई कोर्ट पहुंची ED, जमानत को दी चुनौती

Uttarakhand Loksabha