22.1 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

विदिशा में भी चला NOTA, हासिल किया चौथा स्थान

विदिशा। चुनाव के दौरान नोटा यानी इनमें से कोई नहीं का चलन बढ़ने लगा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा जैसे कद्दावर नेता होने के बावजूद 9 हजार 280 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है।

तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816  मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रयुक्त होने वाले डाकमत्रों में भी नोटा का उपयोग हुआ है।

संसदीय क्षेत्र में 62 कर्मचारियों ने नोटा पर मतदान किया है। इस क्षेत्र में नोटा का वोट शेयर 0.64 रहा है। मालूम हो, विदिशा से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से बड़ी जीत हासिल की है।

Related posts

कौन हैं शंकर लालवाणी, जिन्हें जनता ने दिए 12 लाख 26 हजार से ज्यादा वोट

Uttarakhand Loksabha

हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी शमीम एसयूवी से गया था नागपुर, पुलिस वाहन चलाने वाले को खोजने में जुटी

Uttarakhand Loksabha

नाबालिग बेटी को हाईकोर्ट से मिली पिता को लिवर देने की अनुमति, कहा- पूरी सावधानी से जल्द से जल्द की जाए सर्जरी

Uttarakhand Loksabha