19.5 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में सामूहिक हत्याकांड , युवक ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काटा , फिर लगा ली फांसी..

छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक युवक ने परिवार के 8 लोगों को कुल्हाड़ी से काट दिया और फिर खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक ने कुल्हाड़ी मारकर अपनी पत्नी, मां – बहन, भाई – भाभी और दो भतीजियों और भतीजे को मार डाला तत्काल लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना तामिया तहसील थाना माहुलझिर के कछार गांव की है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी मौके पर पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि युवक की शादी 21 मई को ही हुई थी और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना की सूचना पुलिस को तड़के 3 बजे मिली।

आपको बता दें कि कछार आदिवासी बाहुल्य गांव है। परिवार के सभी लोगों को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी अपने ताऊ के घर पहुंचा था और यहां पर उसने 10 साल के बच्चे पर हमला किया। आरोपी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, फिलहाल हत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

Related posts

कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Uttarakhand Loksabha

अब बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने वालों को तीन साल की होगी सजा

Uttarakhand Loksabha

दो सहेलियों के अजब प्रेम की गजब कहानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Uttarakhand Loksabha