24.4 C
Dehradun, IN
February 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में किसान के घर पर दिनदहाड़े लाखों रुपए की चोरी, खेत पर काम कर रहा था परिवार

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में अमोला थाना क्षेत्र में सिरसौद पंचायत के टेकनपुरा में आने वाले माजरा गांव में एक किसान के घर पर दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। किसान सोमवार को अमोला थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की है, माजरा गांव में रहने वाला किसान मनीराम लोधी ने बताया है कि रविवार को वह अपने परिवार के साथ घर के पीछे बने खेत पर काम कर रहे थे। जब शाम को खेत से काम कर घर पर लौटे तो उनके घर का ताला टूटा हुआ था।

 घर में रखे एक लाख 65 हजार रुपए और करीब 1 लख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवरात गायब थे। किसान का कहना है कि चोरों ने ताला तोड़ने के लिए बाहर रखी कुल्हाड़ी और कृषि औजारों का इस्तेमाल किया है चोर एक लाख 65 हजार और सोने का मंगलसूत्र सोने की झुमकी सहित चांदी चुरा चुरा कर ले गए हैं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी अमोला थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related posts

मध्य प्रदेश के इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बन जाते हैं तीनों सेनाओं में अफसर, आर्मी और नेवी चीफ भी यहीं से पढ़े

Uttarakhand Loksabha

महाकाल मंदिर परिसर में छद्म वेशधारियों के घूमने पर रोक, सुरक्षाकर्मी पर हमले के बाद फैसला

Uttarakhand Loksabha

शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, दर्द से तड़फती मां के साथ 3 मासूम बच्चे भी अस्पताल में रहने को मजबूर

Uttarakhand Loksabha