32.9 C
Dehradun, IN
June 13, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मनोरंजन

Kalki 2898 AD: प्रभास की फिल्म को रिलीज से कुछ घंटे पहले लगा बड़ा झटका, IMAX के शो हुए कैंसिल

पैन-इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘कल्कि 2898 एडी’ कल दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कमल हासन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने जहां कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है, वहीं मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है.

123तेलुगू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए कनाडा में आईमैक्स (IMAX) स्क्रीनिंग के साथ समस्याओं की खबरें आई हैं. प्रभास स्टारर इस फिल्म के हिंदी वर्जन के अब तक 15 से ज्यादा आईमैक्स शो कैंसिल कर दिए गए हैं. इस खबर के सामने आने के बाद मेकर्स के साथ-साथ फैन्स भी काफी निराश हो गए हैं. सोशल मीडिया के जरिए फैन्स अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.

हालांकि एक अच्छी बात ये है कि बाकी इंटरनेशनल जगहों पर आईमैक्स स्क्रीनिंग इफैक्ट नहीं हुई है. जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर कुछ खास नहीं पड़ना चाहिए. ‘कल्कि 2898 एडी’ कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म 3डी और 4डीएक्स समेत कई तरह के फॉर्मेट में पर्दे पर उतारी जाएगी. प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के अलावा फिल्म में दिशा पटानी, शोभना, राजेंद्र प्रसाद, पसुपति, मृणाल ठाकुर जैसे सितारे भी नजर आएंगे.

वहीं रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है. ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन नेगेटिव रोल निभाते हुए नजर आएंगे. उनके किरदार का नाम यास्किन होने वाला है. पोस्टर पर भी यही लिखा हुआ नजर आ रहा है. इतना ही नहीं कमल हासन का लुक काफी हटकर नजर आ रहा है.

Related posts

सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ पर फिर बोले पीयूष मिश्रा, कहा- ये कोई बड़ी बात नहीं थी

Uttarakhand Loksabha

कार्तिक आर्यन-अजय देवगन से भिड़ेगा ये साउथ सुपरस्टार, दिवाली पर महाक्लैश की तैयारी!

Uttarakhand Loksabha

भैया जी नहीं आई पसंद तो निराश न हों, इन 5 फिल्मों में भी दिखा है मनोज बाजपेयी का भैया जी वाला तेवर

Uttarakhand Loksabha