32.2 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला

 भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था।

2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार

 

Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। इस तरह भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते ने 97674 मतों से जीत दर्ज की थी।

 

2014 लोकसभा के चुनाव पर एक नजर

 

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव मैदान में थे, जबकि कांग्रेस से 2024 का चुनाव लड़ रहे ओंकार सिंह मैदान ही आमने-सामने थे। फग्गन सिंह कुलस्ते को 2014 के चुनाव में 5 लाख 85720 और कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार मरकाम को 4 लाख 75251 मत मिले थे। भाजपा प्रत्याशी ने यह चुनाव एक लाख 10 हजार 469 मतों से जीता था।

Related posts

मुरैना में 6 साल की बच्ची को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Uttarakhand Loksabha

इस योजना से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी! महज 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर

Uttarakhand Loksabha

एसआई ने शराब दुकान के खिलाफ कार्रवाई करने से किया साफ इंकार, एएसआई के आदेश को किया अनदेखा, वीडियो वायरल

Uttarakhand Loksabha