18.6 C
Dehradun, IN
October 19, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
देश

LG को इतना डर था तो मैं न लड़ती चुनाव, अनंतनाग में वोटिंग के बीच बोलीं महबूबा मुफ्ती

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के दौरान आज यानी 25 मई को जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान किया जा रहा है. जिस दौरान पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की सदर महबूबा मुफ्ती ने कहा कि पीडीपी के लोगों को बिना किसी वजह के थानों में बंद किया जा रहा है. उन्होंने कहा पीडीपी के एजेंट्स को थाने में बंद किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कई जगहों पर EVM की शिकायत है.

पीडीपी VS नेशनल कांफ्रेंस

अनंतनाग सीट पर आज लोकसभा चुनाव हो रहे है. इस सीट पर तकरीबन 1836576 मतदाता हैं. 19 पोलिंग स्टेशन बॉर्डर के पास बनाए गए हैं. वही इस सीट पर 20 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. मुख्य तौर पर इस सीट पर सीधा मुकाबला पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कांफ्रेंस के नेता मियां अल्ताफ के बीच रहने वाला है.

किन राज्यों में मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है. राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर, हरियाणा की 10 सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर, ओडिशा की 6 सीटों पर, बिहार की 8 सीटों पर, पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट पर मतदान हो रहा है.

Related posts

खराब किडनी की जगह डॉक्टर ने निकाल दी सही किडनी… हैरान कर देगी लापरवाही की ये कहानी

Uttarakhand Loksabha

बंद पड़ा था मकान, दरवाजा खुलते ही एक साथ निकले 26 अजगर, फिर…

Uttarakhand Loksabha

फेक फॉलोअर्स और फेक व्यूज…पहले भी विवादों में रह चुके हैं रैपर बादशाह

Uttarakhand Loksabha