27.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
देश

‘विनम्रता से इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं’ संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद पीएम मोदी का X पर पोस्ट

एनडीए संसदीय दल की शुक्रवार को बैठक हुई. संसद के सेंट्रल हॉल में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. उनके नाम का प्रस्ताव राजनाथ सिंह ने रखा था. नेता चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके कहा कि मैं विनम्रता के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं. एनडीए के सहयोगी दलों और सांसदों का भरोसा जताने के लिए मैं उनका आभारी हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, मेरे जीवन का हर पल डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए भारत के संविधान के महान मूल्यों के प्रति समर्पित है. यह हमारा संविधान ही है, जिससे एक गरीब और पिछड़े परिवार में पैदा हुए मुझ जैसे व्यक्ति को भी राष्ट्रसेवा का अवसर मिला है. ये हमारा संविधान ही है, जिसकी वजह से आज करोड़ों देशवासियों को उम्मीद, सामर्थ्य और गरिमापूर्ण जीवन मिल रहा है.

Related posts

28 लोगों का मरना हत्या से कम नहीं…राजकोट हादसे पर गुजरात HC में सुनवाई जारी

Uttarakhand Loksabha

उद्धव ठाकरे की मुश्किलें बढ़ी, चुनाव आयोग ने दिया ये आदेश…

Uttarakhand Loksabha

आयुक्त गढवाल विनय शंकर पाण्डेय ने की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा

Uttarakhand Loksabha