32.2 C
Dehradun, IN
June 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तरप्रदेश

इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक युवक के साथ उसके चार साथियों ने एक होटल में कुकर्म किया. इससे आहत होकर युवक ने सुसाइड कर लिया. युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

घटना गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र की है. यहां प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक युवक का इंस्टाग्राम पर चार युवकों के साथ दोस्ती हुई थी. इसके बाद सभी एक होटल गए. यहां उसके साथ चारों ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया. इस घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की थी. मृतक युवक महाराजगंज का रहने वाला था.

सुसाइड से पहले युवक ने पुलिस को बताई थी आपबीती

सुसाइड से पहले युवक ने पुलिस को बताया था कि वह स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के चारगांव में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर करण ठाकुर नाम के एक युवक से उसकी दोस्ती हुई थी. फिर वाट्सऐप पर बातचीत होने लगी. वह अक्सर मुझे मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन पढ़ाई के चलते मैं उसके साथ नहीं जा पता था.

युवक ने पुलिस को बताया था कि करण अक्सर मेरे घर की तरफ ही आ जाता था और कहता था कि 24 घंटे पढ़ाई ठीक नहीं है. उसके साथ कभी-कभी मोहल्ले की दुकान पर चाय पीने के लिए चला जाता था. यही नहीं, वह अक्सर अपने घर भी बुलाता था. उसने मुझे फोन किया तो मैंने मना कर दिया, लेकिन वह शाम के समय मेरे घर आ गया और कहां की चलो पास में एक होटल है वहीं चलकर कुछ खाते-पीते हैं. वह उसे रेल बिहार पेज 4 स्थित एक होटल में ले गया और चिली पनीर व कोल्ड कॉफी पिया. उसके बाद वह होटल के कमरे में लेकर चला गया और मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगा.

पेड़ पर लटकता शव मिला

इसी दौरान उसके तीन दोस्त और आ गए और सभी ने मिलकर उसके साथ कुकर्म जैसी घटना को अंजाम दिया. इस इस दौरान उन लोगों ने अश्लील वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी देकर मुझसे पैसे की मांग करने लगे. मृतक के बड़े भाई ने बताया कि चिलुवाताल थाने से देर शाम में उसे लेकर के वापस आया. वह काफी परेशान था और अवसाद में था. मेरा भतीजा उसके पास बैठकर बात कर रहा था, लेकिन वह कुछ ज्यादा नहीं बोल रहा था. देर रात तक भतीजा उसके पास रहा. रात 1:00 के बाद घर के सभी लोग सो गए. भतीजा भी सो गया तो पता नहीं कब वह घर के बाहर निकला और सागौन के पेड़ में फंदा लगाकर लटक गया. सुबह 5:00 बजे जब हम लोग जगे और उसे खोजने लगे तो बाहर पेड़ से लटका हुआ उसका शव दिखा.

इस संबंध में एसपी नार्थ जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने अप्राकृतिक दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

न घरवाले न कोई रिश्तेदार, शादी में थे बस पुलिसवाले…दूल्हे-दुल्हन ने ऐसे लिए 7 फेरे

Uttarakhand Loksabha

UP के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी; 12 डिब्बे पलटे… राहत-बचाव कार्य जारी

Uttarakhand Loksabha

‘लावारिसों का वारिस’ है UP का ये युवक… करा चुका है 1650 शवों का अंतिम संस्कार

Uttarakhand Loksabha