32.5 C
Dehradun, IN
July 18, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

भाजपा नेता की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे..

विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पीतल मिल चौराहा पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक शशांक भार्गव जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे उनकी फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार और एसपी दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं जिले के एसपी ने बताया कि सुबह केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही हम लोग मौके पहुंच गए।

अभी तक जनहानि की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। आग किन कारण से लगी है इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। साथ ही कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन भी अभी लगाना संभव नहीं है। वहीं कलेक्टर बुद्धेश कुमार ने बताया कि विदिशा के  इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में आग लगी है।

केमिकल में आग लगने के कारण आग पर आसानी से काबू पाना संभव नहीं है। विदिशा और आसपास की फायर ब्रिगेड को काम पर लगा दिया गया है। इसके अलावा मंडीदीप से भी  फायर ब्रिगेड आई है। जो लगातार आग बुझाने में लगी हुई है, साथ ही लोगों को आगाह किया गया है कि आसपास के क्षेत्र में ना आएं केमिकल की आग बहुत भयानक होती है  किसी को बड़ा नुकसान भी पहुंचा सकती है।

Related posts

जेयू के न्यूरोसाइंस भवन के एसी में हुए विस्फोट से लगी आग, मुश्किल से काबू पाया

Uttarakhand Loksabha

भोपाल : लोकसभा में हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। वे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। इस्तीफे की बड़ी वजह कांग्रेस की आपसी कलह भी मानी जा रही है। दरअसल, 29 सीटों पर क्लीन बोल्ड होने के बाद जीतू पटवारी पर ही कांग्रेस नेताओं ने हार का ठीकरा फोड़ दिया। इस्तीफे की बड़ी वजह नाराजगी भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को क्लीन बोल्ड कर दिया है। इस बड़ी हार के बाद फिर से संगठन को लेकर सवाल उठने शुरु हो गए हैं। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हार की पूरी जिम्मेदारी ली है। वहीं कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने अपने बयान में इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को जिम्मेदारी लेने की बात कही है। अजय सिंह ने अपने बयान में यह भी दोहराया कि उनके नेता प्रतिपक्ष रहते 2013 के चुनाव में पार्टी हार गई थी तो जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे दिया था। दूसरी ओर सवाल उठ रहे हैं कि जीतू पटवारी इंदौर में कांग्रेस को उम्मीदवार विहीन होने से नहीं रोक पाए और अब उन्हीं के कार्यकाल में इंदौर में न केवल बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हुई बल्कि प्रदेश से कांग्रेस की संसद में भागीदारी भी शून्य हो गई। ऐसे में आगे इंदौर से प्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की आवाज उठने लगी है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पटवारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। वहीं एक ही चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जीतू पटवारी की इसे दूसरी बड़ी हार करार दिया है।

Uttarakhand Loksabha

शादी के दूसरे दिन भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर माइके गई दुल्हन…लेकिन सच्चाई जान उड़े सबके होश

Uttarakhand Loksabha