17.1 C
Dehradun, IN
October 17, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
व्यापार

हलवा सेरेमनी के बाद ‘लॉक’ हुए वित्त मंत्रालय के अधिकारी, अब बजट पेश होने के बाद ही जा पाएंगे घर, ये है वजह

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त मंत्रालय में बजट से पहले पारंपरिक तौर पर होने वाली ‘हलवा सेरेमनी’ मनाई. इसमें वित्त मंत्रालय के कई अधिकारी भी शामिल हुए. वित्त मंत्री ने खुद अपने हाथों से मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हलवा बांटा. इस ‘हलवा सेरेमनी’ के साथ ही अब बजट की तैयारियों से जुड़े अधिकारी वित्त मंत्रालय के परिसर में ही ‘लॉक’ हो जाएंगे.

हलवा सेरेमनी को बजट की अंतिम तैयारियों की शुरुआत माना जाता है. इसलिए बजट के कामकाज से जुड़े अधिकारी सख्त निगरानी में रहते हैं, ताकि कोई जानकारी लीक ना हो. वहीं वित्त मंत्री को भी सख्त नियमों का पालन करना होता है.

ना घर पर कॉल, ना दफ्तर से बाहर आना-जाना

हलवा सेरेमनी के बाद वित्त मंत्रालय का नॉर्थ ब्लॉक का दफ्तर एक बंकर में तब्दील हो जाता है. यहां काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को ना तो फोन पर बात करने की परमिशन होती है, ना ही वह अपने घर पर कॉल कर सकते हैं और ना ही मोबाइल रख सकते हैं. इतना ही नहीं किसी को भी दफ्तर परिसर से बाहर आने-जाने की भी इजाजत नहीं होती.

अब बजट की तैयारियों में लगे अधिकारी और कर्मचारी यहां तब तक रहेंगे, जब तक कि वित्त मंत्री का संसद में बजट भाषण पूरा नहीं हो जाता. बजट पेश होने के बाद ही वह अपने घर जा सकेंगे. सिर्फ किसी बहुत इमरजेंसी की हालत में ही उन्हें घर जाने की अनुमति मिल सकती है, लेकिन उसके लिए भी काफी सख्त निगरानी रखी जाती है. इस बीच अधिकारी या कर्मचारियों को अपने घर पर बात भी करनी होती है, तो वह हाई सिक्योरिटी लैंडलाइन से ही होती है.

Related posts

PM मोदी का पहला फैसला किसानों के लिए, जारी किए 20000 करोड़

Uttarakhand Loksabha

बदलने जा रहा NPS का ये नियम, अब रिटायरमेंट पर मिलेगा पहले से ज्यादा पैसा

Uttarakhand Loksabha

रिकॉर्ड लेवल से 1000 अंक फिसला बाजार, निवेशकों ने 105 मिनट में गंवाए 5.88 लाख करोड़

Uttarakhand Loksabha