22.9 C
Dehradun, IN
October 10, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

जबलपुर में छज्जा गिरने से मलबे में दब गया बुजुर्ग, हुई दर्दनाक मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तेज बारिश के दौरान एक मकान का छज्जा गिर गया और घर में सो रहा बुजुर्ग व्यक्ति मलबे में दब गया, यह घटना ग्वारीघाट थाना क्षेत्र की है। मलबे में दबने से मोहन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई है। इस घटना के समय मोहन सिंह घर पर अकेले थे परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।

मोहन सिंह के भांजे ने जानकारी देते हुए बताया है कि छज्जा गिरने से मामा मोहन सिंह की मौत हो गई है, घटना रविवार की है वहीं परिजनों का कहना है कि मोहन सिंह पर पूरे घर की जिम्मेदारी थी, इसलिए प्रशासन द्वारा मोहन सिंह के परिवार को मदद दी जाए। परिजन प्रशासन से मुआवजा देने की गुहार लगा रहे हैं।

Related posts

अधजला शव मिला, अंतिम संस्कार भी हुआ… फिर एक मैसेज से जिंदा हो गई महिला; जानें मामला

Uttarakhand Loksabha

भिंड के मधुपुरा गांव में बिजली सप्लाई बंद होने से आक्रोशित हुए ग्रामीण, बिजली कंपनी के AE को पीटा

Uttarakhand Loksabha

उज्जैन में सवारी में बैंड-डमरू दल शामिल हों, कांवड़ियों के विश्राम के लिए शेड बनवाएं… CM मोहन ने दिए निर्देश

Uttarakhand Loksabha