17.7 C
Dehradun, IN
October 10, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्डदेशराज्य

केदारनाथ धाम में टोकन सिस्टम व्यवस्था से हो रहे सुगमता के साथ दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में पहली बार लागू हुई टोकन सिस्टम से दर्शन की व्यवस्था कारगर साबित हो रही है।बतो वहीं लोगों को घण्टों लाइन पर लगकर इंतजार भी नही करना पड़ रहा है।

 

आपको बता दें कि जिला प्रशासन एंव उतराखण्ड सरकार द्वारा केदारनाथ धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पहली बार टोकन सिस्टम लागू किया गया है।

 

वहीँ बीते रविवार को श्रद्धालुओं ने टोकन में दिए गए समय के अनुसार ही बाबा के दर्शन किए। देश विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने टोकन सिस्टम व्यवस्था की सराहना की है। श्रद्धालुओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि व्यवस्था लागू होने से बड़ी राहत मिल रही है,साथ ही घण्टों लाइन में लगने की परिस्थितियों से भी छुटकारा मिल रहा है।

 

श्रद्धालुओं का कहना है कि टोकन सिस्टम के चलते हुड़दंगियों, ओर बिना लाइन के आगे घुसने वालों की मनमानी बन्द हो रही है। टोकन व्यवस्था से आसानी से कम समय में ही बाबा के दर्शन हो रहे हैं।

 

उन्होंने बाबा के दर्शनों को पहुंच रहे श्रद्धालुओं से व्यवस्थाएं बनाने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

 

Related posts

अमित शाह पर झूठे आरोप लगाने के लिए शरद पवार माफी मांगें… पीयूष गोयल ने बोला हमला

Uttarakhand Loksabha

एक शहर, एक महीना और 16000 शिकार… भीषण गर्मी से कुत्ते हुए आक्रामक

Uttarakhand Loksabha

झोले वाली सरकार का जाना तय… ओडिशा में नवीन पटनायक पर गरजे अमित शाह

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment