22.2 C
Dehradun, IN
September 2, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखण्ड

नवरात्रों पर चंडी देवी मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का जत्था

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन आज हरिद्वार के प्रसिद्ध मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है माया देवी मंदिर चंडी देवी मंदिर मां मनसादेवी मंदिर सहित शक्ति पीठ और सिद्ध पीठ में लगातार श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है धर्मनगरी हरिद्वार में नील पर्वत पर मां चंडी देवी का मंदिर है तो दूसरी और शिवालिक पर्वत माला पर मां मनसा देवी का मंदिर स्थित है. इन दोनों मंदिरों के बीच हरिद्वार यानि मायानगरी की अधिष्ठात्री देवी माया देवी स्थापित हैं. यूं तो तीनो ही मंदिरों का पौराणिक महत्व है. लेकिन मां मनसा देवी का महात्म्य अधिक है. मां मनसा देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ वैसे तो पूरे साल रहती है. नवरात्रि में यह भीड़ और ज्यादा बढ़ जाती है और चैत्र नवरात्रि पर मनसा देवी मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. ऐसे में चंडी देवी मंदिर में भी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं

 

 

Related posts

22 बच्चों की गई जान… नाइजीरिया में आखिर क्यों और कैसे ढह गया 2 मंजिला स्कूल?

Uttarakhand Loksabha

उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

Uttarakhand Loksabha

अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा 

Uttarakhand Loksabha

Leave a Comment