Category : राज्य
सिर पर गिरा गंदा पानी तो महिला ने किया विरोध, पड़ोसी ने घर में घुसकर पीटा, अंगुली तक चबा डाली
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में गांव कुडाना में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के ऊपर पड़ोसी ने गंदा पानी फेंक दिया था। जब उसने विरोध किया तो पड़ोस के दो सगे भाइयों ने पिटा और अंगुली चबा डाली। महिला के बेटे को भी पीटा महिला का बेटा बीच-बचाव में आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट। पीड़िता ने थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार हो गए। घर के आंगन में काम कर रही […]...
भोपाल के लांबाखेड़ा में अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में लांबाखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की है। फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया है यह आग किन कारण के चलते लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। शनिवार सुबह तक अगरबत्ती के बुरादे और अन्य सामान से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था आपको बता दें कि भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में पूजा पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी बताया […]...
मंत्री रावत से ठग ने भाजपा संगठन मंत्री का PA बन मांगे पैसे, क्राइम ब्रांच में FIR
भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। भाजपा संगठन मंत्री का का पीए बनकर रामनिवास रावत से पैसे मांगे गए, मंत्री ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में की है जिसके बाद एक संदिग्ध ठग को हिरासत में भी लिया गया है। मंत्री रामनिवास रावत को फोन आया था फोन करने वाले ने खुद को भाजपा के संगठन महामंत्री का पीए बताया और 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। जब मंत्री ने इसको क्रॉस चेक किया तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में मंत्री ने साइबर क्राइम में शिकायत […]...
सीहोर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बुजुर्ग महिला
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार सुबह चरखा लाइन के सराफा बाजार वाले मार्ग पर स्थित एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो महिलाएं दब गईं। एक महिला मलबे से बाहर निकल गई जबकि दूसरी को निकालने के लिए प्रसाशन ने रेस्क्यू शुरू किया है। बारिश और सकरा मार्ग होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। फिलहाल मौके पर प्रसाशन पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी बेटी और पोते के साथ चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के […]...
उज्जैन में आरक्षक को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल
उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक अन्य साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है, वह भी भागने के दौरान गिर गया और घायल हो गया। आपको बता दें कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने के आरक्षक अजय जाटव अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वह एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे तभी उनको कुछ बदमाश भागते हुए […]...
छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी के हमले से दो सगे भाईयों की मौत, एक को बचाने के चक्कर में दूसरे की गई जान
जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। अधिकारियों शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जशपुर के तपकरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत केरसई गांव में शुक्रवार देर रात जंगली हाथी के हमले में दो सगे भाइयों कोकडे राम (45) और पड़वा राम (43) की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, जंगली हाथियों ने देर रात लगभग तीन बजे केरसई गांव में हमला बोला और वहां मकानों को तोड़ना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि जब दोनों भाई जान बचाने के लिए वहां से भागने लगे, तब एक […]...
भोपाल में भारी बारिश से बिगड़े हालात, उखड़ी सड़कें, कई जगह जलभराव
भोपाल : झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गई। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गई। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। […]...
भिंड में खेत का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, महिलाओं ने पटवारी का सिर फोड़ा
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र में आने वाले गांव केशवगढ़ में सीमांकन करने गई राजस्व टीम द्वारा सीमांकन का विरोध करते हुए विरोधी पक्ष द्वारा आवेदक सहित राजस्व टीम पर लाठी डंडों और पत्थरों से महिला और पुरुषों ने हमला कर दिया। इस हमले में हल्का पटवारी सहित आवेदक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया है, घटना के बाद पीड़ित पक्ष और प्रशासन की टीम ने लहार थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले केशवगढ़ गांव में मुकेश सिंह के खेत का सीमांकन करने के […]...
जीतू पटवारी बोले- CM के गृह जिले में हर रोज होता है एक मर्डर, बीज कंपनियों के भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया
भोपाल: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेसवार्ता के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम के क्षेत्र उज्जैन में हर रोज एक मर्डर होता है। यह सरकार क्राइम, करप्शन, कर्ज की सरकार है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पिछले 15 सालों से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। बीज कंपनियां ही उनका ट्रांसफर नहीं होने देती। यह भ्रष्टाचार का मामला है। उज्जैन में एक तालाब पर गेहूं लगा हुआ […]...
सागर में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट गया था युवक नहाते समय डूबा, हुई मौत
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए राजघाट बांध घूमने गया युवक नहाते समय डूब गया और उसकी मौत हो गई है। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी और युवक के शव को पानी से बाहर निकाला गया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक माल रोड़ कलेक्टर बंगले के सामने रहता था और जन्मदिन मनाने के लिए दोस्तों के साथ राजघाट घूमने के लिए गया था। यहां पर सभी दोस्तों ने पार्टी की और […]...

