Category : राज्य
BJP और LG की कोशिश है कि दिल्ली वालों की जिंदगी नर्क बना दो… कोचिंग सेंटर हादसे पर बोले संजय सिंह
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ था. सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराने वाले कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इसको लेकर आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कल से पूरी दिल्ली अलग-अलग राजनीति दल और तमाम मीडिया के लोग राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर की घटना पर चर्चा कर चिंता जता रहे हैं. ये घटना निश्चित रूप से दर्दनाक है. मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि जिन बच्चों की मौत हुई है, उनकी आत्मा को शांति और […]...
बिहार : वैशाली में तेज रफ्तार ट्रक ऑटो से टकराया, सड़क पर बिछी लाशें; 5 की मौत
बिहार के वैशाली में एक ट्रक और ऑटो की भीषण टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक हाजीपुर के प्रसिद्ध बूढ़ी मैया मंदिर से पूजा अर्चना करके वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह भीषण हादसा हुआ है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकि हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है. वहीं मृतकों की पहचान कर ली गई है. सभी मृतक मुजफ्फरपुर के मोतीपुर के रहने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक यह हादसा लालगंज मानिकपुर रोड पर वैशाली थाना क्षेत्र […]...
विकास दिव्यकीर्ति की दृष्टि IAS कोचिंग सील, बेसमेंट में चल रही थीं क्लासेज, MCD का बड़ा एक्शन
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसे के बाद एमसीडी एक्शन मोड में आ गया है. हादसे के बाद एमसीडी कमिश्नर ने दो टूक कहा था कि जहां-जहां अवैध बेसमेंट हैं, उनका सर्वे करके कार्रवाई करेंगे. तमाम कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई हुई है. इसी कड़ी में नेहरू विहार के वर्धमान मॉल के बेसमेंट में चल रहे विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर को सील कर दिया गया है. दृष्टि (विजन) कोचिंग सेंटर के साथ ही दिल्ली नगर निगम ने कुछ और कोचिंग सेंटर्स पर भी कार्रवाई की है. ये सभी सेंटर बेसमेंट में चल रहे थे. इनको दिल्ली […]...
कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ अकील का निधन, दिग्विजय सिंह बोले- अल्ला ताला उन्हें जन्नत अता फरमाएं
भोपाल : मध्य प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता आरिफ का अकील का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अकील के निधन पर दुख जताया है। आरिफ अकील पहली बार 1990 में विधायक बने थे। वे भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट से 6 बार विधायक रहे हैं। वे दो बार मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री भी बने। उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण, जेल और खाद्य विभाग का पदभार संभाला था। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरिफ अकील के […]...
आधी’ रात को मोहन का ‘फुल’ Action! स्टेट हेंगर से सीधे बाढ़ कंट्रोल रूम पहुँचे, अफ़सरों से बोले- मेरी जनता परेशान ना हो…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली से भोपाल लौटकर सीधे स्टेट हैंगर से बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा कर प्रदेश में अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विगत तीन दिनों से प्रदेश में जारी वर्षा की स्थिति को लेकर लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं, राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी विगत दो दिनों शुक्रवार व शनिवार को निर्देशित किया गया है कि नागरिकों को अति वर्षा और बाढ़ की स्थिति में किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री डॉ. […]...
मुरैना में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्राली को मारी टक्कर, सड़क हादसे में दो कावड़ियों की मौत
मुरैना : मुरैना तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने कावड़ियों के ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉली पलट गई, जिसने बैठे दो कावड़ियों की मौत हो गई, वही एक दर्जन से अधिक कावड़िया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है, घटना के बाद आक्रोशित कावड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद खोला गया। आपको बता दें कि, जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के गड़िया गांव से शुक्रवार को दो दर्जन से अधिक लोग सोरौ मां […]...
दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें…शराब ठेकेदार ने लगाया अनोखा पोस्टर, लगा 10 हजार का जुर्माना
बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शराब दुकान के पास लगा हुआ एक अजीबोगरीब पोस्टर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पोस्टर की खास बात यह है कि इसमें दिनदहाड़े में अंग्रेजी बोलना सीखने का दावा किया। साथ ही ठेके का रास्ता दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा है ‘दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें’। इस पोस्टर को लेकर ठेका संचालक पर कड़ी कार्रवाई भी की गई है। प्रशासन का मानना है कि इस पोस्टर को देखकर राहगीर खासकर युवा और छात्र काफी भ्रमित हो रहे हैं। इसलिए ठेकेदार पर मोटा जुर्माना ठोका गया है। शिक्षा के साथ भद्दा […]...
जमीनी विवाद में श्योपुर में फायरिंग, आदिवासी महिला गंभीर रुप से घायल
श्योपुर : श्योपुर में 6 आरोपियों ने आदिवासी महिला के घर पर फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि, फायरिंग में किसी की जान नहीं गई लेकिन, गोली का छर्रा लगने से एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है, जिसे विजयपुर अस्पताल से ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी के चलते दबंगों ने फायरिंग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद विजयपुर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मामला विजयपुर थाना इलाके के अंबेड़कर नगर कॉलोनी का है। जहां जसोदा बाई आदिवासी […]...
सावन के दूसरे सोमवार बाबा ने अर्धनारीश्वर स्वरूप में दिए दर्शन, रात 1 बजे से कतारों में लगे हजारों भक्त
उज्जैन: सावन के दूसरे सोमवार को महाकाल मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए रविवार रात 1 बजे से ही भक्त लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। 2.30 बजे भस्म आरती के लिए पट खोले गए। बाबा का भांग, चंदन, सूखे मेवों से श्रृंगार किया गया। महाकाल ने सावन के दूसरे सोमवार को अर्धनारीश्वर स्वरूप भक्तों को दर्शन दिए। आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सावन के पहले सोमवार को 5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए थे, आज भी ऐसी ही संभावना है। भस्म आरती में चलत और परमिशन लेकर […]...
इंदौर के सिमरोल क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में पार्टी मना रहे पर्यटकों पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में प्रशासन ने पर्यटक स्थलों पर प्रतिबंधित आदेश जारी किए गए हैं, जिससे किसी की जान माल को नुकसान ना हो पर पार्टी बनाने वाले युवा मान नहीं रहे हैं, इसी कड़ी में सिमरोल और मानपुर पुलिस ने छापा मारते हुए 4 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आपको बात दें भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पयर्टक स्थलों पर प्रतिबंधित आदेश जारी किये गए है फिर भी पार्टी बनाने युवा वहां पहुंच रहे है। इस मामले में ग्रामीण डीसीपी उमाकांत चौधरी ने बताया पुलिस को सुचना मिली की सिमरोल […]...

