Category : राज्य
लाड़ली बहनों को मोहन सरकार का बड़ा तोहफा, अब सिर्फ 450 रुपए में मिलेगा सिलेंडर
भोपाल : रक्षाबंधन से पहले मध्य प्रदेश की मोहन सरकार लाड़ली बहनों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। अब लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बड़ी राहत देने जा रही है। लाड़ली बहनों को अब एक सिलेंडर 450 रुपए में मिलेगा। बाकी की राशि की आपूर्ति प्रदेश सरकार खुद करेगी। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने कहा कि लाडली बहनों को सिलें डर के सिर्फ 450 रुपए देने होंगे। प्रदेश में 40 लाख मात्र लाड़ली बहनों को इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि […]...
दिल्ली हादसे के बाद इंदौर में एक्टिव हुआ प्रशासन, कई कोचिंग सेंटर्स पर छापेमारी
इंदौर: दिल्ली के कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन बच्चों की मौत के मामले में इंदौर में भी इस संबंध में सतर्कता बरती जा रही है। जिसको संज्ञान में लेकर जिला प्रशासन के द्वारा जांच करने के दिए है। जिसके तहत नगर निगम के अमले के द्वारा विभिन्न इलाकों में कोचिंग संस्थानों की जांच करने के लिए पहुंचा। जहां बेसमेंट में क्लासेस लगाने को लेकर उनसे पूछताछ को गई। जिसमें कई कोचिंग संस्थानों ने बेसमेंट में संचालित होने वाली क्लासेस को पूर्व में ही बंद कर दिया है। वहीं जांच कर अधिकारियों द्वारा बनाई जा रही है […]...
मौत के बाद जमीन भी नसीब नहीं…परिजनों ने खेतों में पानी के बीच किया अंतिम संस्कार
विदिशा: विदिशा जनपद और विदिशा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोथार में एक दिल झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां 75 वर्षीय विश्वकर्मा समाज की महिला का देहांत होने के बाद उनकी अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार की क्रिया काफी दिल दुखाने वाली रही। दरअसल गांव में मुक्तिधाम ना होने के कारण यह स्थिति बनी, बारिश के मौसम में इस गांव में जहां लोगों का जीना मोहाल है, मरना भी मुश्किल हो गया है। उसे अंतिम यात्रा में शरीर छोड़ने को लेकर की जाने वाली अंतिम प्रक्रिया और अग्नि संस्कार की प्रक्रिया में कई कष्ट और झेलना पड़ […]...
इस योजना से जुड़े लोगों के लिए खुशखबरी! महज 450 रुपए में मिलेगा LPG सिलेंडर
मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक अहम घोषणा की, जिसके तहत लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को पूरे साल महज 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे महिलाओं को महंगाई की मार से काफी राहत मिलेगी. बता दें लाडली बहना योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी. राज्यसभा में एक लिखित जवाब में सोमवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 14.2 किलोग्राम एलपीजी तक के सिलेंडर पर साल में 12 रिफिल पर प्रति सिलेंडर 200 […]...
बिहार के टीचर्स को BPSC की चेतावनी… ऐसा किया तो कटेगी सैलरी
बिहार लोक सेवा आयोग ने ऐसे टीचरों के लिए चेतावनी जारी की है, जो स्कूल में आकर के अपनी अटेंडेंस लगाते हैं और स्कूल में कक्षाओं के संचालन के समय उपस्थित नहीं रहते हैं. टीचरों की तरफ से की गई इस लापरवाही के लिए बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से ऐसा करने वाले सभी टीचरों को चेताया गया है. मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बिहार लोक सेवा आयोग ने इस बात को स्पष्ट किया है. लोक सेवा आयोग ने नियुक्त किए गए सभी टीचरों, प्रधानाध्यापक तथा नियोजित शिक्षकों को सूचित किया जाता है कि विभाग को इस […]...
दिल्ली के बाद भोपाल के कोचिंग सेंटर में भरा पानी, बेसमेंट में क्लास चलते देख भड़के SDM, लगाया सील
दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद मध्य प्रदेश सरकार भी एक्शन में आ गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर राजधानी भोपाल में मंगलवार को सघन छापेमारी हुई. इस दौरान कई कोचिंग सेंटरों में ना केवल बेसमेंट में क्लासेज चलती पायीं गई, बल्कि कुछ बेसमेंट में पानी भरने की भी शिकायतें मिली हैं. ऐसे हालात में SDM ने इन कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया है. एसडीएम के मुताबिक पहले दिन केवल दो कोचिंग सेंटरों की ही जांच हो पायी है, जल्द ही बाकी सेंटरों की भी जांच की जाएगी. तीन दिन पहले दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई […]...
कोचिंग हादसा: राजेंद्र नगर के बाद मुखर्जी नगर में भी प्रदर्शन, दृष्टि IAS कोचिंग के सामने बैठे छात्र
दिल्ली के राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत को लेकर लगातार छात्र विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं अब इसे लेकर मुखर्जी नगर में भी UPSC की तैयारी करने वाले छात्र धरने पर बैठ गए हैं. यहां कल देर शाम छात्रों का विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था जिसके बाद रात भर कुछ छात्र धरने पर बैठे रहे. मुखर्जी नगर में दृष्टि IAS के कॉरपोरेट ऑफिस के सामने छात्रों का प्रदर्शन जारी है. इस प्रदर्शन में छात्रों के साथ-साथ कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल हैं. छात्रों और शिक्षकों […]...
इंस्टाग्राम रील और कत्ल के पैटर्न से दिखी आशिक की सनक… यशश्री के कातिल दाऊद शेख का खुला चिट्ठा
महाराष्ट्र के मुंबई में बहुचर्चित यशश्री शिंदे हत्याकांड में पुलिस ने कातिल दाऊद को गिरफ्तार कर लिया है. उसे लेकर पुलिस ने काफी चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. पुलिस की मानें तो आरोपी दाऊद शेख इंस्टाग्राम पर सैड सॉन्ग्स पर रील बनाकर डालता था. उसके कई रील पुलिस ने देखे. पाया कि वो पहले से ही बदला लेने की चाह में था. यही नहीं, यशश्री के कत्ल के पैटर्न से भी कई चीजें इस ओर इशारा कर रही हैं कि बदले की आग में जलकर ही दाऊद ने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस सूत्रों की मानें तो दाऊद […]...
दिल्ली कोचिंग हादसा: गृह मंत्रालय ने जांच के लिए बनाई कमेटी, LG ने किया मुआवजे का ऐलान
राजधानी दिल्ली स्थित एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे 3 अभ्यर्थियों की डूबने से हुई मौत की घटना के बाद कार्रवाई तेज हो गई है. घटना को लेकर अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हादसे की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है. वहीं उपराज्यपाल ने हादसे में मारे गए छात्रों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है. राजेंद्र नगर कोचिंग इंस्टीट्यूट के हादसे को लेकर जांच समिति के गठन की बात […]...
सिंगरौली में बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम, जन्मदिन पर हुआ हादसा; रेस्क्यू जारी
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार शाम एक बड़ी घटना घटी. बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में एक तीन साल की मासूम बच्ची अपने जन्मदिन के दिन 25 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई. बच्ची के बोरवेल में गिरने से गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने SDRF टीम की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. तीन JCB मशीन लगाकर बोरवेल के पास ही एक गड्ढा खोदा जा रहा है. मौके पर सिंगरौली कलेक्टर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं और स्थिति पर […]...

