Category : राज्य
दिल्ली में पानी किया बर्बाद तो कटेगा 2000 का चालान, निगरानी करेंगी 200 टीमें
भीषण गर्मी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है. इसे काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं. सुबह होते ही ये टीमें पानी को बिना वजह बर्बाद करने वाले लोगों पर निगाह रखेंगी. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसका दो हजार रुपए का चालान भी काटा जाएगा. पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के CEO को सख्त निर्देश दिए हैं. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया […]...
निरीक्षण के दौरान डीआईजी के सामने गुटखा चबाता मिला प्रधान आरक्षक निलंबित
ग्वालियर। डीआइजी के निरीक्षण के दौरान मुंह से गुटखा निकलना महाराजपुरा थाने के प्रधान आरक्षक को मंहगा पड़ गया। यह वाकया तब हुआ जब डीआइजी कृष्णावेणी देशावतु मंगलवार को महाराजपुरा थाने का औचिक निरीक्षण करने जा पहुंची। डीआइजी के सामने हुई इस अनुशासनहीनता को लेकर उन्होंने प्रधान आरक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया और पुलिस लाइन में अटैच कर दिया। दरअसल ग्वालियर रेंज की पुलिस उप महानिरीक्षक कृष्णावेणी देशावतु मंगलवार को महाराजपुरा थाने का औचक निरीक्षण करने जा पहुंची थी । उन्होंने प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को थाने में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें, लंबित अपराध […]...
श्रीधाम एक्सप्रेस रुकने से पहले उतरना भारी पड़ा, कटा पैर
जबलपुर। जबलपुर स्टेशन श्रीधाम एक्सप्रेस से यात्री को चलती ट्रेन से उतरना भारी पड़ गया। ट्रेन रुकती इससे पहले ही एक पैर फंस गया, जिससे खून की धार फूट पड़ी। मदद के लिए गुहार लगाई। आसपास रहे यात्रियों ने उप स्टेशन प्रंबंधक वाणिज्य हेमन्त पन्द्रे को सूचना दी। प्राथमिक उपचार करके एंंबुलेंस 108 से नेता जी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज भेजा गया। चलती गाड़ी से उतर रहे थे, तभी ट्रेन की चपेट में आ गए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने बताया कि 12191 श्रीधाम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 54 वर्षीय यग्वेन्द्र पटेल चलती गाड़ी से […]...
कलेक्टर का आदेश- गर्मी में लें आनलाइन कोचिंग, बुलाना जरूरी हो तो सुबह 11 बजे तक ही चलाएं क्लास
ग्वालियर। ग्वालियर में भीषण गर्मी को देखते हुए कोचिंग जाने वाले छात्र छात्राओं की परेशानी देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 144 के तहत आदेश जारी किए हैं। कोचिंग संचालक आनलाइन की अपनी क्लासेस चला सकेंगे और इसके लिए कोई अनुमति जरूरी नहीं होगी। जिन छात्र-छात्राओं को कोचिंग में बुलाना जरूरी है वे सुबह 6 बजे से सुबह 11 बजे तक ही क्लास चला सकेंगे। गर्मी के प्रकोप से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान ने यह आदेश जारी किया है। कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ग्वालियर जिले में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई हेतु कई कोचिंग […]...
जबलपुर दोहरे हत्याकांड में फरार नाबालिग को हरिद्वार से पकड़ा, मास्टर माइंड फरार
जबलपुर: सिविल लाइन स्थित मिलेनियम कालोनी के जघन्य हत्याकांड में फरार नाबालिग लड़की को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। इसका साथ जो घटना का मास्टर माइंड बताया जा रहा है वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हुआ। फिलहाल पुलिस नाबालिग को जबलपुर लेकर आ रही है उससे आरोपित के बारे में जानकारी ली जाएगी। नाबालिग लडकी के पिता और भाई की हत्या आरोपित ने की थी। घटना के बाद से आरोपित और नाबालिग फरार चल रहे थे जिनकी तालाश की जा रही थी। घटना के करीब 70 दिन बाद पुलिस को आरोपित को नाबालिग को पकड़ पाई […]...
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अक्षय बम और उनके पिता को हाईकोर्ट से मिली जमानत
इंदौर। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अक्षय बम और उनके पिता कांतिलाल बम को बुधवार को हाई कोर्ट से अग्रिम मिल गई। जिला कोर्ट ने दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ 17 वर्ष पुराने जमीन विवाद मामले में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाने के आदेश दिए थे। जिसके बाद दोनों का गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया था। बुधवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में हुई सुनवाई में बम की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि 17 वर्ष पुरानी एफआइआर में गोली चलाने उल्लेख नहीं है। पुलिस को दिए बयान में भी फरियादी ने इसका कोई जिक्र नहीं किया है। […]...
पुलिस पकड़ने पहुंची तो दुष्कर्म के आरोपित ने चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हो गया घायल
भिंड। किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी है। गोली आरोपित के दाएं पैर के जांघ में लगी है। घायल को पुलिस ने गोहद अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना बुधवार अलसुबह करीब पांच बजे की है। बता दें, कि मालनपुर के सिंघवारी निवासी 17 वर्षीय किशोरी किराए के मकान में रहती है। इसी मकान में 22 वर्षीय शिवम परिहार पुत्र सुरेश परिहार निवासी मिहोनी थाना रावतपुरा रहता है। शिवम जमुना आटो कंपनी में काम करता है। मंगलवार सुबह किशोरी के माता-पिता और भाई फैक्ट्री में काम करने के लिए चले […]...
आगर के मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान निकले लाखों रुपये के गले हुए नोट
आगर मालवा। आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर स्थित मोती सागर तालाब में खोदाई के दौरान बुधवार सुबह लाखों रुपए निकले। यह सभी नोट पानी में गलकर खराब हो चुके हैं। सूचना मिलने पर नगर पालिका अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और रुपए को लेकर कोतवाली थाने पर ले जाया गया जहां पर आगे की जांच की जाएगी। बता दें कि आगर नगर पालिका द्वारा मोती सागर के सौंदर्यीकरण और गहरी करण को लेकर खोदाई करवाई जा रही है। खोदाई के दौरान तालाब के नाव घाट पर झाड़ियां हटाई जा रही […]...
धार विधायक नीना वर्मा ने याचिका निरस्त करने के लिए कोर्ट में दिया आवेदन, यह है मामला
इंदौर। धार की भाजपा विधायक नीना वर्मा के निर्वाचन के खिलाफ मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में चल रही चुनाव याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। नीना वर्मा की तरफ से याचिका निरस्त करने की मांग करते हुए आवेदन प्रस्तुत किया गया । नीना वर्मा की ओर से यह भी कहा गया कि वे आवेदन के समर्थन में दिया जाने वाला शपथ पत्र बाद में दे देंगी क्योंकि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और वे दिल्ली में हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक नीना वर्मा के खिलाफ यह चुनाव याचिका धार निवासी सुरेशचंद्र भंडारी ने दायर की है। इस याचिका […]...
खुदकुशी से पहले दुष्कर्म के आरोपित ने बनाया वीडियो- लड़की और उसके परिवार पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
टीकमगढ़। दुष्कर्म के आरोपित का फांसी लगाकर जान देने से पहले का एक वीडियो बहुप्रसारित हो रहा है, जो खरगापुर थाना पुलिस की अभिरक्षा से भाग गया था। लेकिन बाद में उसने फांसी लगाकर जान दे दी। अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आरोपित दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ ही उसके स्वजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और इस मामले की अब जांच भी शुरू हो गई है। इसके पहले आरोपित के स्वजनों ने भी इस प्रकार के आरोप लगाए […]...

