Category : राज्य
CM मोहन यादव के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज, अब तक 200 केस दर्ज
मध्य प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अधिकारियों की टीम एक्शन में आ गई है. राज्य में अवैध खनन के अब तक 200 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. सरकार के आदेश के बाद पूरे राज्य में अवैध खनन में इस्तेमाल किये जाने वाले डंपर, पोकलिन मशीनें और पनडुब्बियों को बरामद किया जा रहा है. पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि जो भी कंपनी निर्धारित मापदंड से हटकर खनन कार्य कर रही है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नियम का उल्लंघन करने […]...
खूब फोटोग्राफी की, पूरी पेमेंट भी ली… जब शादी के फोटो-वीडियो मांगे तो तलवार लेकर दौड़ा लिया फोटोग्राफर
मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में एक युवक के पीछे एक दूसरा युवक तलवार लेकर दौड़ता नजर आ रहा था. लगभग एक मिनट तीन सेकेंड के इस वीडियो में आगे दौड़ रहे युवक की स्पीड इतनी तेज थी कि अगर वह थोड़ा भी रुकता तो तलवार लेकर दौड़ रहा युवक उसके टुकड़े-टुकड़े कर सकता था. वायरल हो रहा है वीडियो उज्जैन का बताया जा रहा है लेकिन रात के समय का वीडियो होने के कारण कोई यह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर यह किस क्षेत्र […]...
बीजापुर-छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर
बीजापुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान का तेजी से असर देखने को मिल रहा है। जहां बीजापुर में जवानों ने मुठभेड़ के दौरान हुई गोलीबारी में दो नक्सलियों को ढेर किया है। वहीं दूसरी तरफ सुकमा में सर्चिंग में निकले जवानों ने एक नक्सली डॉक्टर कमांडर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक सुकमा से डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले हुए थे। जहां नक्सलियों की मलांगिर एरिया कमेटी की डॉक्टर टीम की कमांडर महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया गया है। जब महिला नक्सली को गिरफ़्तार किया गया इस दौरान वह नक्सलियों की काली वर्दी […]...
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत भोपाल पहुंचे
भोपाल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत बुधवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां शारदा विहार आवासीय विद्यालय में मध्य भारत प्रांत के कार्यकर्ता विकास वर्ग में भाग लेंगे। जानकारी के अनुसार सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित भी करेंगे। उनका यहां पर तीन दिन का प्रवास है। उल्लेखनीय है कि वर्ग में मध्य भारत के अंतर्गत आने वाले जिलों के 300 से अधिक स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत पिछले माह भी प्रदेश के दमोह जिले में प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर पहुंचे थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन […]...
गजब! बैंक मैनेजर पत्नी को चाहिए थी नौकरानी, पति की करा दी दूसरी शादी; दर्ज हुआ केस
बिहार के भागलपुर के महिला थाने में एक ऐसा मामला पहुंचा जिसे सुनकर पुलिस वाले भी चौंक गए. एक शादीशुदा युवती थाने पहुंची और कहने लगी कि मेरे पति को नौकरानी चाहिए थी इसलिए उन्होंने मुझसे शादी की, जबकी, वो पहले से शादीशुदा थे. यह सुनकर पुलिस वाले भी दंग रह गए. दरअसल, जगदीशपुर थाना क्षेत्र के सेनो गांव की रहने वाली एक नव विवाहिता अपने परिजनों के साथ भागलपुर के महिला थाने पहुंच गई. उसने अपने साथ हुई घटना पुलिस को सुनाई. 18 साल की पीड़िता ने बताया कि मेरी शादी 2 मई को मुंगेर स्थित खड़गपुर के रहने […]...
आग उगलती दिल्ली… गर्मी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, मुंगेशपुर में पारा 52 डिग्री पार
देश के तमाम राज्यों में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं. आसमान से आग बरस रही है. धरती तप रही है. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में डराने वाला तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है. गर्मी के सितम को देखते हुएदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों को दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं. इसका पैसा भी […]...
ट्रैक पर बेल्डिंग बेल्ट से टकराई वंदे भारत, फिर हुआ धमाका… मुरैना में बड़े हादसे का शिकार होने से बची ट्रेन
मध्य प्रदेश के मुरैना में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यहां देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक बड़े हादसे से बच गई. मुरैना स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन से बेल्डिंग बेल्ट ट्यूमर टकरा गया. बेल्ट ट्यूमर टकराने से वंदे भारत मे तेज धमाका हो गया. धमाका होते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंच गए. घटना से सबसे बड़ा सवाल ये उठता है की आखिर ये ट्यूमर ट्रैक पर आया कैसे. वंदे भारत मुरैना स्टेशन के पास करीब 40 मिनट खड़ी रही. यह हादसा सुबह […]...
इंदौर में मतगणना को लेकर कड़ी तैयारियां, वोटों की गिनती के दौरान 50 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी
इंदौर: लोकसभा चुनाव में वोटों की गिनती के लिए इंदौर में व्यवस्थाएं की जा रही हैं. इसके लिए 27 मई को कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. अगला प्रशिक्षण 31 मई को होना है. 4 जून को सुबह नेहरू स्टेडियम में रखी गई EVM को अलग-अलग विधानसभा वार निकाला जाएगा और वोटों की गिनती शुरू की जाएगी. सुबह 8:00 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. मध्य प्रदेश राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बीते दिनों इंदौर में दौरा भी किया था और तैयारी का जायजा लिया था. 50 […]...
सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई, पार्क में दिखा दुर्लभ ब्लैक पैंथ
सिवनी : मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में पेंच टाइगर रिजर्व से एक दुर्लभ तस्वीर सामने आई है जो वाइल्ड लाइफ के लिहाज से बेहद खास बताई जा रही है. इस तस्वीर में बघीरा के नाम से जाने जाना वाला ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ) अपनी मां के साथ बैठा हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि पेंच के टुरिया गेट के झंडा मट्टा तालाब के पास मंगलवार शाम को पर्यटकों को ये दुर्लभ नजारा देखने को मिला है. इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सबसे पहले तालाब से पानी पीते हुए नजर आ रही है […]...
शेखपुरा में गर्मी का तांडव, कोई क्लास में-कोई बाहर तो कोई रिक्शे में गिरी, 50 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बिहार के शेखपुरा जिले के एक सरकारी स्कूल में भीषण गर्मी से 50 से ज्यादा छात्राएं बेहोश हो गईं. छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई. बेहोश बच्चों को अस्पताल ले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को फोन किया गया. काफी देर तक जब एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहनों से सभी छात्राओं को सदर अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से नाराज लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया. बिहार में गर्मी का मौसम चरम पर है. भीषण गर्मी ने कहर बरपा रखा है. राज्य के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री […]...

