Category : राज्य
75 दिन, 8 राज्य…कातिल गर्लफ्रेंड पकड़ी गई तो प्रेमी ने भी किया सरेंडर, जबलपुर डबल मर्डर केस की कहानी
मध्य प्रदेश के जबलपुर में इसी साल 15 मार्च को दिल दहला देने वाली घटना हुई. यहां रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में घर में सो रहे बाप-बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बेटे की उम्र महज 8 साल थी. हत्या का आरोप बेटी और उसके बॉयफ्रेंड पर था. दोनों फरार चल रहे थे. हालांकि, आरोपी बॉयफ्रेंड ने अब जबलपुर में सरेंडर कर दिया. वहीं, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है. घटना 14-15 मार्च की दरमियानी रात की है. रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में राजकुमार विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ सो रहे थे. पास में ही 8 साल […]...
शादी तय हुई तो घर में घुसे, तलवार लहराया, लड़की को घसीटा और उठाकर ले गए बदमाश
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के रामपुरा मोहल्ले में एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर आतंक मचाया. तलवार और लोहे की रॉड लेकर वे सभी एक घर में घुसे और वहां से एक 22 साल की युवती को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे. इस दौरान उन्होंने लड़की के पिता और भाई पर हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया. युवती को लेकर जाते हुए देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों की भीड़ को देखकर सभी बदमाश युवती को छोड़ बाइक से भाग निकले. इस घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची […]...
बुरहानपुर में झाड़ू लगाने के विवाद में पड़ोसी युवक ने किया दस साल की बच्ची से दुष्कर्म
बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थानाक्षेत्र के दूरस्थ गांव में फिर एक दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस समय युवक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था, उसकी मां और पत्नी न केवल वहां मौजूद थीं, बल्कि अपनी बेटी को बचाने जा रही उसकी मां को पकड़ रखा था। जिसके चलते वह अपनी बेटी की अस्मत लुटने से नहीं बचा पाई। घटना के बाद गांव का सरपंच भी मौके पर पहुंचा, लेकिन उसने भी पुलिस को सूचना देने की जगह मामले को दबाने का प्रयास किया। […]...
यूजी में प्रवेश के लिए 13 जून तक एडमीशन, वैरीफिकेशन की अंतिम तारीख 14 जून
जबलपुर। 12वीं के विद्यार्थियों कालेज में प्रवेश लेने के लिए दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो गई है। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आनलाइन के माध्यम से 13 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की वजह से उन छात्रों के लिए भी खुशखबरी है, जो पहले राउंड में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या आवेदन नहीं हो पाया था। डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं जिन छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है, वो भी डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। […]...
संभाग का पहला अस्पताल, जहां आरंभ हुई यह सुविधा, नहीं होना पड़ेगा परेशान
जबलपुर। एल्गिन हास्पिटल में आशा कार्यकर्ताओं के लिए विश्राम कक्ष तैयार किया गया है। इस कक्ष में पेयजल, प्रसाधन से लेकर बैठने की सुविधा है। यह कक्ष गर्भवती को लेकर आने वाली आशा कार्यकर्ताओं के लिए होगा। अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के साथ शेष समय पर आशा कार्यकर्ता इन विश्राम कक्ष का उपयोग कर सकेंगी। क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया इस विश्राम कक्ष का क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक डा. संजय मिश्रा ने लोकार्पण किया। इसके साथ ही आशा कार्यकर्ताओं के लिए यह विशेष सुविधा उपलब्ध कराने वाला एल्गिन, संभाग का पहला अस्पताल बन गया है। अभी पृथक […]...
तिलवारा में माता-पिता से मारपीट करने वाले की कार में तोड़फोड़
जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने घर के सामने खड़ी कार के तलवार से तोडफोड़ कर दी। इस दौरान महिला को धमकाया भी। आरोपित के माता पिता के साथ कार मालिक ने कुछ दिन पहले ही मारपीट की थी। जिसका बदला लेने के लिए उसने कार में तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। रेखा लाठी लेकर घर से बाहर निकलीं तिलवारा थाना इलाके में रहने वाली रेखा सोंधीया के घर पर गाली-गलौज करते हुए रचित सोनी पहुंचा। वे जब गेट से […]...
मप्र के छात्रों को राहत, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र के बिना भी मिलेगा कॉलेजों में प्रवेश, देना होगा शपथ-पत्र
जबलपुर। मध्य प्रदेश में डिग्री काॅलेजों में प्रवेश प्रक्रिया में आड़े आ रहे स्थानांतरण प्रमाण पत्र के प्रावधान को लेकर उच्च शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं को राहत दी है। प्रवेश के इच्छुक आवेदकों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए एक माह का समय देने का निर्णय किया है। इस संबंध में प्रवेश प्रक्रिया के समय संबंधित छात्र-छात्रा को एक शपथ पत्र देना होगा, जिसमें एक माह में आवश्यक अभिलेख जमा करने की शर्त होगी। उच्च शिक्षा विभाग की सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। वर्तमान में कुछ पाठ्यक्रमों के स्नातक तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुए है। इसके […]...
10 वर्ष की बच्ची के साथ हैवानियत, आरोपित गिरफ्तार
बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के बाद बच्ची को बुरहानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। पुष्टि के बाद खंडवा मेडिकल कॉलेज भेजा बच्ची के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टर को बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की आशंका हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद बच्ची को अब उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज खंडवा में भर्ती […]...
पॉश कॉलोनी में घुसे सशस्त्र बदमाश, 18 गार्ड तैनात होने के बाद भी हो गई वारदात
इंदौर। शहर की सबसे पाश काॅलोनी में चोरी की वारदात हो गई। काॅलोनी में सशस्त्र बदमाशों ने बड़े ठेकेदार के बंगल को निशाना बनाया और घुस गए। बदमाश करीब एक घंटे तक काॅलोनी में ही रहे और आसानी से फरार भी हो गए। इस काॅलोनी में बड़े पुलिस अधिकारियों के बंगले भी हैं। घटना तेजाजीनगर थाना अंतर्गत आने वाली ओएस्टर ग्रीन माउंट काॅलोनी की मंगलवार रात की है। रात करीब दो बदमाश ठेकेदार राजेंद्र पुंद्रे के मकान में घुस गए थे। दोनों बदमाशों के हाथ में फालिया भी था। आरोपितों ने पूरे घर की तलाशी ली और बाहर निकल आए। इस दौरान पूरा […]...
मध्य प्रदेश में एक जून को वरुण कपूर, उसके बाद चार और एडीजी बनेंगे स्पेशल डीजी
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में अगले छह माह में पांच पुलिस अधिकारियों को स्पेशल डीजी बनने का मौका मिलेगा। स्पेशल डीजी (प्रशिक्षण) अनुराधा शंकर के 31 मई को सेवानिवृत होने के बाद एडीजी वरुण कपूर इस पद पर पहुंचेंगे। जून में अशोक अवस्थी के सेवानिवृत होने के बाद उपेन्द्र जैन, जुलाई में संजय झा के स्थान पर आलोक रंजन और अक्टूबर में सुषमा सिंह के स्थान पर एडीजी (महिला सुरक्षा) प्रज्ञा रिचा श्रीवास्तव को स्पेशल डीजी बनने का अवसर मिलेगा। पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना नवंबर में रिटायर हो रहे हैं। उनकी जगह कोई स्पेशल डीजी इस पद पर आएगा। इसमें स्पेशल […]...

