Category : राज्य
मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में शारजाह से छिपाकर लाया सोना, इंदौर एयरपोर्ट पर जब्त
इंदौर : सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिये शारजाह से मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे 23 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से रोडियम धातु की परत चढ़ा करीब 80 ग्राम सोना जब्त किया गया। आरोपी व्यक्ति विदेशी सोने की इस खेप को अपने मोबाइल चार्जर और ईयर पॉड्स में छिपाकर लाया था। सीमा शुल्क विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए सोने का मूल्य करीब छह लाख रुपये आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि शारजाह की एक हालिया उड़ान से इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे मोहम्मद आरिफ गामा शेख […]...
MP सचमुच अजब है ! 3.73 लाख करोड़ का कर्ज चुकाने के लिए संपत्तियां बेचेगी सरकार, लेकिन नहीं वसूलेगी सोम डिस्टलरीज से 575 करोड़ रुपए
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार 3 लाख 73 हज़ार करोड़ के कर्ज में डूबी हुई है। इस कर्ज से उभरने के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने नया फार्मूला खोज निकाला है। इस फार्मूले के तहत देश के दूसरे राज्यों में मौजूद मध्य प्रदेश की संपत्तियों को बेचने और किराए पर देने की तैयारी की जा रही है। जिससे करीब 200 करोड रुपए सरकार की खजाने में जमा होने की उम्मीद है। लेकिन बड़ा सवाल यह है वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा सोम डिस्टलरीज जैसे बड़े देनदारों से 575 करोड रुपए का उधार वसूलने में कोई रुचि क्यों नही […]...
संदिग्ध परिस्थिति में ग्राम चौकीदार और उसकी पत्नी का मिला शव, हत्या के शक में जांच में जुटी पुलिस…
मध्य प्रदेश के सीहोर में रेहटी थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम ओड़िया में गुरुवार को बुजुर्ग दंपत्ति के शव संदिग्ध परिस्थिति में उनकी झोपड़ी में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के गले में कपड़े का फंदा जैसा दिख रहा है, और शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए मामला दर्ज कर अभी मामले की जांच शुरू कर दी है। रेहटी तहसील के ग्राम ओड़िया की यह घटना है। बुजुर्ग दंपति के गले में फंदे के निशान दिख रहे […]...
भतीजे की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग चाचा से इलाज के बहाने अपने नाम करवाई 6 बीघा जमीन
पन्ना जिले में एक कलयुगी भतीजे की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां उसने अपने ही बुजुर्ग चाचा को इलाज कराने के बहाने धोखे से 6 बीगा जमीन अपने नाम करवा ली। जब इस बात की जानकारी चाचा को लगी तो उन्होंने रोते बिलखते हुए मामले की शिकायत एसडीएम से की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक, 90 साल का बुजुर्ग बदन सिंह यादव अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ पन्ना जिले के अजयगढ़ के ग्राम पाठा में रहता है। वह अक्सर बीमार रहता है। इसी का फायदा उठाकर भतीजे ने उसकी जमीन […]...
मामा बना भांजी का क्राइम पार्टनर, शादी की चाह रखने वाले 17 साल बड़े प्रेमी की कर दी हत्या
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू से हत्या कर दी. युवती ने प्रेमी के हत्या की साजिश मुहबोले मामा के साथ मिलकर की. प्रेमी के मौत के बाद पुलिस ने जब तलाश की तो मामले का खुलासा हुआ और सबकुछ साफ-साफ हो गया. युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई थी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है. 25 साल की युवती शिवपुरी में कोचिंग करने के लिए गई हुई थी. शिवपुरी में उसकी मुलाकात 42 साल के शख्स होती है और दोनों के बीच गहरी […]...
मुरैना में युवक को अज्ञात कारण के चलते चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, 20 दिन पहले हुई थी शादी
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शुक्रवार को अज्ञात लोगों के द्वारा प्रेम नगर निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सविता के पुरा स्थित नहर के पास की यह घटना है। प्रेम नगर निवासी संजू सुमन का शव नहर के पास ग्रामीण को दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता और सिविल लाइन पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की जांच पड़ताल की शव प्रेम नगर निवासी […]...
पिता-पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड खुद पहुंच गया थाने, 75 दिन से पुलिस को दे रहा था चकमा, किया सरेंडर…
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में पिता पुत्र की हत्या का मास्टरमाइंड पिछले ढाई महीने से लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था, पुलिस आरोपी मुकुल की लगातार तलाश कर रही थी और उसकी तलाश में एमपी से लेकर नेपाल तक पुलिस की टीम पहुंच गई थी। लेकिन हर बार आरोपी चकमा देकर भाग जाता था मुकुल ने खुद थाने पहुंचकर अब सरेंडर कर दिया है प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कर दिया सरेंडर मुकुल की गर्लफ्रेंड को दो दिन पहले हरिद्वार से पुलिस ने पकड़ लिया था मुकुल मौके से भाग गया था। अभी लड़की से […]...
बिना AC के फ्लाइट में बैठे…यात्री हुए बेहोश; एयर इंडिया का विमान 20 घंटे लेट
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट 20 घंटे से अधिक लेट रही. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे. एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी. विमान को 30 मई को दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें बिना एसी के बैठाया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के […]...
AAP MLA अमानतुल्लाह खान पर कसता शिकंजा, कोर्ट ने दिया कुर्की का आदेश
आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से उनके ऊपर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं. अब वह अपने बेटे अनस के मारपीट वाले मामले में भी फंस गए हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कुर्की के आदेश CRPC की धारा 81/82 के तहत दिए हैं. अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज है. अनस पर नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है जबकि अमानतुल्लाह […]...
हीटवेव से देश में हाहाकार, बिहार से लेकर ओडिशा तक हुई इतनी मौतें, देखें आंकड़े
देश में भीषण गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. लू की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है.आलम ये है कि अभी तक बिहार में करीब 55, उत्तर प्रदेश में 162, झारखंड में 9, राजस्थान में 5 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई. बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.प्रचंड गर्मी अब लोगों के लिए आपदा बन रही है.इसी वजह से यहां अलग अलग जिलों में करीब 55 लोगों की मौत हो गई है. अभी […]...

