Category : राज्य
मतगणना की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, कैमरे से हो रही निगरानी
जबलपुर। लोकसभा चुनाव में सभी चरण के मतदान हो गए हैं और अब मंगलवार को मतों की गिनती होना है। इसकी तैयारी में जबलपुर प्रशासन और पुलिस जुट गई है। सुबह आठ बजों से मतों की गिनती होगी। जबलपुर में लगभग 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती होगी। रविवार से ही कृषि विवि परिसर में आने-जाने वालों की जांच शुरू प्रशासन की तैयारी है कि वह दोपहर 12 से एक बजे की बीच गिनती पूरी कर दें, हालांकि दोपहर दो बजे तक ही अधिकृत परिणाम आने की संभावना है। इधर मतगणना स्थल पर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। […]...
वैध मतों का छठा हिस्सा न मिलने पर जब्त होगी जमानत
जबलपुर। लोकसभा चुनाव लड़ रहे वे सभी उम्मीदवार अपनी राशि या सुरक्षा निधि गंवा बैठेंगे, जिन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र में कुल डाले गए वैध मतों के छठवें हिस्से से कम या बराबर मत प्राप्त होंगे। आयोग के निर्देशों के मुताबिक कुल वैध मतों के 16.66 प्रतिशत अथवा छठवें हिस्से से कम या बराबर मत मिलने पर उम्मीदवार द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ जमा की गई निक्षेप राशि जब्त कर ली जाएगी। इस राशि को उसे वापस नहीं किया जाएगा। नामजदगी का पर्चा दाखिल करते वक्त जमा करानी होती है आम बोलचाल की भाषा में इसे जमानत जब्त हो जाना […]...
जन्मदिन मनाने के लिए दुकान कर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर की चोरी, नाबालिग हिरासत में
उज्जैन। बड़नगर में खोप दरवाजा क्षेत्र में स्थित किराना दुकान में हुई चोरी का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए दुकान में काम करने वाले नाबालिग कर्मचारी ने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित दुकान में रखे केसर के डिब्बे, काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट के डिब्बे सहित अन्य सामान व 85 हजार रुपये चुरा ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों में नजर आ रही कार के माध्यम से आरोपितों के गिरफ्तार किया। आरोपित इंदौर से कार किराए पर लाए थे। यहां नंबर प्लेट निकालकर सामान भरकर ले गए थे। एएसपी नीतेश […]...
नालंदा में जदयू नेता की हत्या… चुनावी रंजिश या जमीनी विवाद? परिवार ने बताया यह सच
बिहार के नांलदा में जदयू नेता की धारदार हथियार और लाठी डंडी से पीटकर हत्या कर दी गई. वे लोकसभा चुनाव में पोलिंग एजेंट बने थे. वहीं, मृतक की बेटी के मुताबिक, वह सुबह के समय शौच करने खेत में गए थे, जहां उन पर कुछ आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मामला परबलपुर थाना क्षेत्र के माउआ गांव का है. मृतक अनिल कुमार की बेटी के मुताबिक, अनिल कुमार आज सुबह के समय शौच करने पास वाले खेत में गए थे. लेकिन यहां करीब आधा दर्जन आरोपी घात लगाकर […]...
मंडला संसदीय क्षेत्र में फग्गन सिंह कुलस्ते और ओंकार सिंह मरकाम के बीच रोचक मुकाबला
भाजपा प्रत्याशी- फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस प्रत्याशी- ओंकार सिंह मरकाम चुनाव मैदान में हैं। मंडला संसदीय क्षेत्र में कुल 4 जिले की आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं ,जिनमें 10 लाख 50243 पुरुष और 10 लाख 51542 महिला मतदाता थी। कुल 21 लाख 1811 मतदाताओं में 72.49 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 लोकसभा चुनाव में जीत-हार Mandla Lok Sabha Result 2024: वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा से फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस से कमल सिंह मरावी चुनाव मैदान में थे। भाजपा प्रत्याशी कुलस्ते को 7 लाख 37266 और कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह मरावी को 6 लाख 39592 मत मिले थे। […]...
सागर जिला अस्पताल से नवजात को चोरी कर भागी महिला ,मचा हड़कंप…
मध्य प्रदेश के सागर जिले में रविवार को जिला अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया, परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस सक्रिय हुई और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और बच्चे को खोज निकाला और परिजनों को बच्चा सौंप दिया है। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि रूबी अहिरवार निवासी ग्राम पडरुआ ने एक बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल के सफाई कर्मी वार्ड में सफाई करने आए और परिजनों को बाहर जाने के लिए कहा इसी […]...
रतलाम में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी और 15 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। राजगढ़ के जिलाधिकारी हर्ष दीक्षित ने बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मृतक संख्या बढ़ने का अनुमान नहीं है क्योंकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों की हालत खतरे से बाहर है।” स्थानीय निवासियों ने […]...
राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर – ट्राली पलटी, 13 की मौत, कई लोग घायल…
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। पीपलोदी क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल हैं। जिनको अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है। बताया जा रहा है कि सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं और रविवार को राजगढ़ के पीपलोदी के पास की यह घटना है। बताया जा रहा है कि राजस्थान से एक बारात राजगढ़ के किसी गांव में जा रही थी ,तभी यह हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई मौके पर मौजूद लोगों ने घटना […]...
सतना में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई ,चार लोगों की मौत…
सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर घायल है, सभी लोग जन्मदिन पार्टी मनाने के लिए निकले थे और रीवा जा रहे थे। रामपुर बघेलान के पास अचानक तेज रफ्तार कार पलट गई। घटना रविवार देर रात की है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में कृष्णा गंभीर रूप […]...
जबलपुर कलेक्टर के बेटे की हीट स्ट्रोक से मौत, दिल्ली में रहकर कर रहे थे पढ़ाई..
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल 21 साल के थे और दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहे थे बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक के चलते उनकी तबीयत खराब हुई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बेटे की तबीयत खराब होने की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आई कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। जिसके बाद दीपक सक्सेना […]...

