24.2 C
Dehradun, IN
April 21, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

भाजपा के लिए तुरुप का इक्का साबित हुए रामनिवास रावत

Uttarakhand Loksabha
मुरैना। मुरैना-श्योपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के शिल्पकार विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत रहे। रामनिवास रावत ने मतदान 7 मई से एक सप्ताह पहले यानी 31 अप्रैल को कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। रामनिवास के भाजपा में जाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह न सिर्फ विजयपुर, बल्कि श्योपुर विधानसभा में भी मजबूत स्थिति में थे। रावत ने भाजपा ज्वाइन कर ली, लेकिन कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया और कांग्रेस विधायक रहते हुए भाजपा के लिए पूरे दमखम से काम किया और परिणाम यह रहे, कि विधानसभा चुनाव में खुद 18000 वोट से जीते। […]...

गणेश सिंह पांचवीं बार 84949 मतों से लोक सभा चुनाव जीते

Uttarakhand Loksabha
सतना। भाजपा प्रत्याशी एवं सतना के निवर्तमान सांसद गणेश सिंह ने एक बार फिर जीत का पंजा खोल दिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी एवं सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को 84949 मतों से प्राप्त किया है। विजयश्री हासिल करने के बाद गणेश सिंह ने अपनी जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री किचन कल्याणकारी योजना एवं विकास कार्यों को दिया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में जितना देश का विकास हुआ है उतना कांग्रेस के कार्यकाल में कभी नहीं हुआ। सांसद गणेश सिंह ने कहा कि इस जीत के बाद एक बार फिर तीसरी बार देश के का प्रधानमंत्री […]...

विदिशा में भी चला NOTA, हासिल किया चौथा स्थान

Uttarakhand Loksabha
विदिशा। चुनाव के दौरान नोटा यानी इनमें से कोई नहीं का चलन बढ़ने लगा है। इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा से शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस से प्रताप भानु शर्मा जैसे कद्दावर नेता होने के बावजूद 9 हजार 280 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया है। इस चुनाव में संसदीय क्षेत्र से कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, इनमें नोटा चौथे स्थान पर रहा है। तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी किशन लाल लडिया रहे है। उन्हें 10 हजार 816 स मिले है। दस अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों से ज्यादा वोट नोटा को मिले है। इसमें खास बात ये है कि […]...

ट्राली खरीदने को लेकर चली गोली, दो युवकों को गोली लगी, क्रॉस मामला दर्ज

Uttarakhand Loksabha
भिंड। नगागांव थाना अंतर्गत जखमौली गांव में ट्रैक्टर की ट्राली खरीद-फरोख्त को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गयाा। दोनों तरफ से फायरिंग चली। गोली लगने से दो युवक घायल हो गए। स्वजन इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस ने फिलहाल क्रॉस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नयागांव थाना प्रभारी वैभव तोमर के मुताबिक जखमौली के रहने वाले उपेंद्र सिंह राजावत को नयागांव निवासी सोनू सिंह राजावत ने ट्रैक्टर की ट्राली बेचने की बात कही। इस […]...

उत्तर और मध्य विस क्षेत्रों में कांग्रेस के अरुण से पिछड़े आलोक, हुजूर ने की भरपाई

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल से पांच लाख मतों की ऐतिहासिक बढ़त के साथ भले ही आलोक शर्मा सांसद बन गए हों, लेकिन वह उत्तर और मध्य विधानसभा क्षेत्र से पिछड़ गए। बता दें कि इन दोनों ही क्षेत्रों में विधायक भी कांग्रेस के ही हैं। हालांकि हुजूर विधानसभा क्षेत्र ने इसकी भरपाई कर दी है। दरअसल उत्तर में अरुण श्रीवास्तव को 22 हजार 715 और मध्य में पांच हजार 11 मत अधिक मिले हैं। जबकि आठों विधानसभा क्षेत्र में हुजूर से सबसे अधिक एक लाख 90 हजार 420 मत भाजपा को मिले हैं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल के आठ विधानसभा […]...

क्या होगी INDIA गठबंधन की रणनीति, अखिलेश यादव ने किया क्लियर, दिल्ली हुए रवाना

Uttarakhand Loksabha
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पार्टी नेताओं के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को जीत का प्रमाण लिया। इसके बाद वह पार्टी दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि उन्हें दिल्ली रवाना होना है। उनके पहुंचने पर ही आइएनडीआइए गठबंधन की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव दिल्ली के लिए रवाना हुए   कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव दिल्ली रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि पीडीए की रणनीति और इंडी गठबंधन का साथ जनता ने दिया है। आगे की रणनीति […]...

इंदौर में नया इतिहास रचने की ओर नोटा…भाजपा की जीत तय, मिठाई पर लिखवाया- 400 पार

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट इंदौर में भाजपा प्रचंड जीत तय मानी जा रही है। इंदौर के इतिहास में पहली बार है कि कांग्रेस मैदान में नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने नोटा को प्रमोट किया था। वही माना जा रहा है कि नोटा भी इस बार एक नया इतिहास रच सकता है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी ने दावा किया है कि इंदौर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने विद्या धाम मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा और यज्ञ किया। वहीं अब तक के परिणामों में मिल रही बढ़त के कारण बीजेपी कार्यलय पर शानदार सजावट की गई है। मिठाई […]...

मतगणना पूरी होने से पहले शिवराज सिंह चौहान विजयी घोषित ! जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग लगाकर दी शुभकामनाएं

Uttarakhand Loksabha
विदिशा: मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर नतीजों से पहले ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की जीत का दावा किया है। कार्यकर्ताओं ने एक होर्डिंग में पूर्व सीएम को विजेता घोषित कर दिया है। यह होर्डिंग कार्यकर्ताओं ने रायसेन में लगाए हैं। हालांकि रूझानों की बात करें तो शिवराज सिंह चौहान अपने निकटतम प्रतिद्वदी कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से 106932 वोटों से आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान की होर्डिंग में प्रचण्ड जीत का दावा किया जा रहा है। बता दें कि कल भाजपा कार्यकर्ताओं ने 4 जून को शिवराज के विजय जुलूस निकालने के मैसेज भी […]...

राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने रूकवाई वोटों की गिनती, MP में भाजपा सभी 29 सीटों पर आगे

Uttarakhand Loksabha
राजगढ़। मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट राजगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वोटों की गिनती रूकवाई है। दिग्विजय सिंह ने सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र की दो EVM में गड़बड़ी की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि सील से मैच नहीं होने पर वोटों की गिनती रूकवाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट विदिशा में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस के भानु प्रताप शर्मा से काफी आगे निकल चुके हैं। गुना सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कांग्रेस के यादवेंद्र राव से आगे चल रहे हैं। छिंदवाड़ा सीट की बात करें […]...

भोपाल में जीत का जश्न हुआ शुरू, कार्यकर्ताओं ने लगाए भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के होर्डिंग..

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा के जीत का जश्न शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं ने आलोक शर्मा के होर्डिंग भी लगा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा की ऐतिहासिक जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। आपको बता दें कि भोपाल के रेत घाट पर हवा में भगवा बैलून भी लहरा रहा है। भाजपा कार्यालय पर पहुंच रहे हैं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता … वहीं लड्डू और मिठाइयां भी बनना शुरू हो गई हैं। भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को लोग बधाई देने भी पहुंचने लगे हैं। भोपाल के भाजपा कार्यालय में भी बड़ी […]...