Category : राज्य
देवास में शराब पकड़ने गए पुलिस दल पर कंजरों ने किया हमला, दो पुलिसकर्मी घायल..
मध्य प्रदेश के देवास जिले के पीपलरावां थाना क्षेत्र के ग्राम कुमारिया बनवीर के पास पुलिस अवैध शराब पकड़ने गई थी। इस दौरान डेरे में रहने वाले लोगों ने पथराव और हमला कर दिया, यह हमला तब हुआ जब अवैध शराब के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया, और इसी बीच दूसरे आरोपी ने भागकर डेरे में सूचना कर दी। जिससे डेरे से आए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और इसी बीच पुलिस द्वारा पकड़ा गया आरोपी भी फरार हो गया। घायल हुए 2 पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए शाजापुर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया,और मामले […]...
मानसून में मध्यप्रदेश…इन चार डेस्टिनेशन की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी
ग्वालियर। देश में मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो रही है, हालांकि ग्वालियर में अभी भी गर्मी बेहाल कर रही है। ग्वालियर में भले ही बारिश नहीं है, लेकिन लोगों ने अभी से मानसून में घूमने के लिए डेस्टिनेशन ढूंढना शुरू कर दिए हैं। मध्यप्रदेश में भी चार ऐसे डेस्टिनेशन हैं, जो आपको दीवाना बना देंगे। इसलिए अगर अब तक आपने मानसून के मौसम में घूमने की योजना नहीं बनाई है तो यह खबर पढ़ लें… महेश्वर खरगौन से करीब 56 किलोमीटर दूर बसा यह नगर। नर्मदा नदी के किनारे बसा यह नगर […]...
मेट्रो में अंकल ने कर दिया कुछ ऐसा की बन गया लोगों का मूड, वायरल हो रहा वीडियो
नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो पिछले कुछ समय से लगातार चार्चा का विषय बनी हुई है। मेट्रो में लोग ऐसी हरकते करते हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो से कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं, कई बार यहां पर अश्लील डांस करते हुए लड़कियां दिखाई देती है, तो कई बार युवक और युवतियां भी अश्लील हरकते करते हुए नजर आते है। लेकिन इस बार हम आपको दिल्ली मेट्रो का एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा। दरअसल, एक अंकल का वीडियो वायरल हो रहा […]...
कैसे शुरू हो हजार बिस्तर अस्पताल की धर्मशाला, ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’
एक हजार बिस्तर के अस्पताल का भवन 400 करोड़ में बना, इसमें भर्ती मरीजों के स्वजन के ठहरने के लिए बनी 250 बेड की धर्मशाला भी बनी। अस्पताल तो शुरू हो गया लेकिन धर्मशाला के ताले खुलने का इंतजार दो साल से अटेंडेंट कर रहे हैं। इसे शुरू करने के लिए प्रबंधन को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट नहीं मिल पाया है। यहां ‘नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी’ मुहावरा पूरी तरह फिट बैठ रहा है। ये धर्मशाला जब से बनी है, तबसे इसमें ताला ही पड़ा है। बजट के अभाव में फर्नीचर व अन्य सामान की […]...
14 वर्ष पूर्व दायर की थी याचिका, वीरता पुरस्कार मिलने पर दी जमीन का नहीं मिला पट्टा
जबलपुर। सेना में रहकर दो युद्ध में लड़ते हुए वीरता पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से दी गई पंद्रह एकड़ जमीन का पट्टा आवंटित न किए जाने के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पाया कि जमीन के पट्टे के लिए सैनिक रहे व्यक्ति ने तहसीलदार के समक्ष आवेदन किया था। तहसीलदार द्वारा आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के खिलाफ उनके पुत्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट में साल 2010 को उक्त याचिका दायर की गई थी याचिकाकर्ता साहेब सिंह बनकर की ओर से हाईकोर्ट […]...
हाई कोर्ट का आदेश, सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम नए सिरे से घोषित करें
जबलपुर। नए नियम के अनुसार एलएलबी में 70 प्रतिशत या तीन साल की वकालत का अनुभव होना अनिवार्य कर दिया गया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से ने दलील दी गई कि परीक्षा परिणाम पुराने नियम से घोषित कर दिया गया। जिससे मुख्य परीक्षा का कट ऑफ हाई हो गया। कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे कट ऑफ हाई होने के चलते कई अपात्र भी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र हो गए थे। याचिका में मांग की गई थी कि अपात्रों को बाहर कर नए सिरे से मेरिट सूची तैयार की जाए। यह भी दलील दी […]...
मैसेज भेजकर रेव पार्टी में बुलाने वाली इवेंट मैंनेजर कशिश गिरफ्तार, पब, रेस्टोरेंट और होटलों से रखती थी संपर्क
इंदौर। रालामंडल क्षेत्र स्थित फार्म हाउस में रेव पार्टी की इवेंट मैनेजर कशिश वाधवानी पुलिस के हत्थे चढ़ गई। छह दिन से सरगर्मी से ढूंढ रही तेजाजी नगर पुलिस ने कशिश को बाणगंगा क्षेत्र से पकड़ा है। आयोजक सोनू गुप्ता और हितेश सिंघानी की तलाश है। डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीना के मुताबिक, रिवेरा फार्म पर शनिवार रात आजाद नगर एसीपी आशीष पटेल की टीम ने छापा मारा था। आरोपित सोनू गुप्ता, रितेश यादव, हितेश सिंघानी द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। मौके पर गांजा, गोगो पेपर, शराब मिली थी। पुलिस ने आबकारी अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की […]...
सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश, जमीन की कीमत और रजिस्ट्री की दर में ज्यादा अंतर न हो
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजस्व बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं। अन्य राज्यों के अच्छे प्रयासों को अपनाने के साथ राज्य की परिस्थितियों के अनुसार अधिक प्रभावी कार्ययोजना बनाने के लिए विषय-विशेषज्ञों की सलाह ली जाए। राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए ईमानदारी से काम हो। यह भी देखा जाए कि भूमि के वास्तविक मूल्य और जिस दर पर रजिस्ट्री हो रही है, उसमें अधिक अंतर न हो। प्रदेश के जिन स्थानों पर दरों में अधिक असमानता है, वहां दरों को समायोजित किया। राजस्व, धर्मस्व सहित अन्य विभागों की भूमियों पर अतिक्रमण न हो और ऐसी भूमियों के महत्व अनुसार राजस्व प्राप्तियों में […]...
MP: 11 बैगों में भरा कैश, गिनने लगानी पड़ी मशीनें… वर्ल्ड कप पर सट्टेबाजी का खुलासा
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में शुक्रवार सुबह आईजी संतोष कुमार सिंह ने प्रदेश के इतिहास में सट्टे के विरुद्ध हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही का पर्दाफाश किया. जिसमें इस सट्टे को खिलाने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 9 आरोपियों से 15 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए हैं. नकदी के साथ ही विदेशी करेंसी, करोड़ों के लेनदेन का हिसाब, हाईटेक एप्लीकेशन, 41 मोबाइल, 19 लैपटॉप और एक आईपैड जप्त करने की जानकारी दी गई. जबकि इस गिरोह को चलाने वाला मुख्य सरगना अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है. इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी सिंह ने बताया […]...
जैतखांभ में तोड़-फोड़ की घटना की होगी न्यायिक जांच, छत्तीसगढ़ सरकार ने टीम की गठित
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ की घटना को गंभीरता से लिया है. शासन की सिफारिश पर उन्होंने पूरे मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिये हैं. छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवा निवृत्त न्यायाधीश इस घटना की जांच करेंगे. गिरौधपुरी धाम के महकोनी गांव स्थित अमरगुफा में जैतखांभ की तोड़फोड़ की घटना के बाद यहां तनाव पसर गया था. मुख्यमंत्री के निर्देश पर डिप्टी सीएम और राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने पूरे मामले में 6 बिन्दुओं पर जांच का आदेश जारी किया है. छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सीबी बाजपेयी की एकल […]...

