Category : राज्य
जोधपुर: पथराव, आगजनी…चप्पे-चप्पे पर पुलिस, धारा 144 लागू, सूरसागर हिंसा की कहानी
शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को […]...
दिल्ली के बंदे ने मुंबई को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर छिड़ गई जोरदार बहस
दिल्ली और मुंबई के निवासियों के बीच ‘कौन है बेहतर’ को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है, और इस बार यह चर्चा उद्यमी भौमिक गोवांडे की सोशल साइट X पर लिखी पोस्ट से शुरू हुई है. इसमें गोवांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक की तीखी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आते ही मुझे तीसरी दुनिया की याद आ जाती है. इस शहर का ट्रैफिक मुझे वाकई मध्यम वर्गीय आघात पहुंचाता है. मैं निराश हूं.’ गोवांडे की इस पोस्ट […]...
छाए रहेंगे बादल, बरसेंगे बदरा! दिल्ली में हफ्ते भर बारिश का अलर्ट, जानें नोएडा-गाजियाबाद का मौसम
यह सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लिए राहत लेकर आ रहा है. पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह हल्की, मध्यम और भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के भीगने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बैचेन नजर आए. रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रात में उमस […]...
रेप किया, वीडियो बनाई, फिर दो साल तक नाबालिग को बनाता रहा हवस का शिकार… कोर्ट ने सुनाई ये सजा
बिहार के भागलपुर में एक रेप के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. आरोपी पर नाबालिग के साथ रेप और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप सिद्ध हुआ है. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है. इसके अलावा आरोपी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. यह मामला भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का है. यहां साल 2020 में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपी पीयूष कुमार ने इलाके की एक नाबालिग लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ […]...
जमानत पर दिल्ली हाई कोर्ट की रोक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत को लेकर हाई कोर्ट के स्टे आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से सोमवार सुबह सुनवाई की अपील की है. हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक ट्रायल कोर्ट के जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि वो अगले दो-तीन दिनों में फैसला सुनाएगी....
सुकमा में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, कई घायल
सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इसमें कई जवान घायल हुए हैं. सूचना है कि इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं. सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है. जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट से इलाके में सनसनी फैल गई है. नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया. ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हैं. घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और […]...
टोक्यो में सिर्फ प्राची थी, पेरिस में रजनी, पूजा और यश भी पदक जीतने के लिए पानी में उतरेंगे
भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो भोपाल का […]...
भाजपा का मंच साझा किया था, विधायक रामनिवास रावत और निर्मला सप्रे को कांग्रेस नहीं मान रही अपना, सदस्यता समाप्त करने की तैयारी
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के दो विधायकों को कांग्रेस अब अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत और बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में अपने साथ नहीं बैठाएगी। इनकी सदस्यता समाप्त करवाने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन भी दिया जाएगा। दोनों ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा का मंच साझा करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बैठक के बाद दोनों […]...
मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्या, भगवा यात्रा के लगवा रहा था झंडे-बैनर, मार दी गोली, आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और […]...
गाय का कटा सिर मिलने से मोहला गांव में हड़कंप, हिंदूवादी संगठनों के सदस्य थाने पहुंचे
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई। कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र […]...

