Category : राज्य
दिल्ली: आतिशी के अनशन का चौथा दिन, वजन-BP कम, कीटोन बढ़ा, डॉक्टर ने दी भर्ती होने की सलाह
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सूबे की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी है. मंत्री के अनशन का सोमवार को चौथा दिन है. मंत्री साफ कर दिया है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के पानी हिस्सा जारी नहीं करती उनका अनशन जारी रहेगा. इस बीच उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है. तबियत बिगड़ने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर आतिशी का चेकअप करते नजर आ रहे […]...
18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू, पीएम मोदी के बाद अब अन्य सदस्य ले रहे सांसद पद की शपथ
इंदौर। आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरु हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को शपथ दिलाई। वहीं अब सदन में लोकसभा सदस्यों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पद की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्त सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते और राधा मोहन सिंह ने सांसद पद की शपथ ली। इसके बाद मंत्रीपरिषद के सदस्य राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने भी शपथ ली। अब सदन के अन्य सदस्य शपथ […]...
खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी, विलुप्त प्रजातियों से बंजर पहाड़ी पर सजाएंगे वाटिका
बड़वानी। जंगलविहीन हो चुकी सतपुड़ा की वादियों में इस बार विलुप्त हो रही वनस्पति प्रजातियों को सहेजने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यावरणविदों के साथ वन विभाग भी पहल कर रहा है। यहां खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी की जा रही है। सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ी पर स्थित वनग्राम आमल्यापानी में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विलुप्त हो रही प्रजातियों को लगाकर बंजर पहाड़ी पर औषधीय वाटिका तैयार की जाएगी। प्री मानसून के दौरान इसे तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में पर्यटक यहां पहुंचकर इसका आनंद ले सकें। यहां पर बड़े झरने के आसपास […]...
पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की हत्या, होमगार्ड जवान को घर में और दो युवकों को सड़क पर मौत के घाट उतारा
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा […]...
मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगाने के दौरान मार दी थी गोली
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। सोमवार को पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्तेदार के यहां से पकड़ा गया है। मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपित पीयूष और अर्जुन। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे […]...
उधारी वापस मांगी तो जिलाबदर अपराधी ने माथे पर कट्टा रख कर ज्वैलर्स को मारी गोली
शिवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा। जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा […]...
महिला ने दूसरे के घर जाकर लगाई फांसी, युवक ने पहले शव छिपाया बाद में खेत पर जाकर कर ली आत्महत्या
लवकुशनगर। छतरपुर जिले के पुरा गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। महिला दूसरे गांव की थी जिसने दूसरे गांव पहुंचकर दूसरे के घर आकर आत्महत्या कर ली। इधर तीन दिन से महिला की मौत से परेशान युवक ने पहले तो महिला के शव को छिपाना चाहा। बाद में शव को अटारी में रखा दिनभर गांव में घूमता रहा। बाद में परेशान होकर खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । इसमें पूरा घटनाक्रम लिखा है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पुलिस को गांव के […]...
प्रशासन ने भेजा राशन,चैंबर देगा 6 लाख और बेटे की पढ़ाई का भी इंतजाम
ग्वालियर। बहोड़ापुर के कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व दो बेटियों की अग्निकांड में हुई मौत के मामले में रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचीं। पीड़ित परिवार से हादसे पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए राशन की व्यवस्था […]...
जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए
जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नर्रई नाला पहुंचे। रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर बनाए गए हेलीपेड पर स्थानीय विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरक्त करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। तैयारियों का जायजा आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस […]...
सीमंधर जिनालय में बहेगी भक्ति रस की गंगा, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब
भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय भोपाल का 26वां वार्षिकोत्सव भोपाल मदनलाल जैनमति बाई जैन धर्मशाला चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 30 जून से होगा। जिसमें सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अरूण वर्धमान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शांति जाप, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक होगा। समापन समारोह सात जुलाई को होगा। इसमें शांति यज्ञ, शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्री जिनवाणी मां की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीमंधर जिनालय पर ध्वजारोहण के साथ […]...

