35.2 C
Dehradun, IN
April 26, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

मध्यप्रदेश

युवक पर चाकू-लाठियों से हमला, मां बोली-तीसरे पति के साथ रह रही महिला आरोपित

Uttarakhand Loksabha
दमोह। दमोह के कोतवाली थाना अंतर्गत लोको क्षेत्र में तीन लोगों ने एक युवक पर लाठी एवं चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक की मां युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंची, उसकी गंभीर हालत को देखकर डाक्टर ने उसे जबलपुर रेफर कर दिया है। पति और तीसरे प्रेमी ने हमला कराया इस मामले में घायल राजा विश्वकर्मा की मां ममता विश्वकर्मा का आरोप है कि आरती नाम की एक महिला जो अपने दो पतियों को छोड़कर तीसरे पति अशोक के साथ रहती है। उसने अपने पति और तीसरे प्रेमी लालू से राजा पर हमला कराया। एक रिश्तेदार […]...
मध्यप्रदेशशिक्षा

शिक्षा घोटालों के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस ने सोमवार की सुबह नीट पेपर कांड, नर्सिंग, पटवारी सहित अन्य शिक्षा घोटालों को लेकर जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा देवेंद्र शर्मा व ग्रामीण अध्यक्ष प्रभुदयाल जौहरे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। प्रदर्शन में कांग्रेसी 100 की संख्या को भी पार नहीं कर पाये। प्रदेश कांग्रेस से आये निर्देश पर कांग्रेसी सुबह अलकापुरी चौराहे पर जमा हुए। यहां से कांग्रेस ने पटवारी, नर्सिंग घोटाले सहित अन्य शिक्षा घोटालों से जुड़ी तख्तियांं हाथों में लेकर पैदल मार्च किया।प्रदर्शनकारियों को जिलाधीश कार्यालय के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया। कांग्रेसियों ने […]...
मध्यप्रदेश

चाय बनाने के लिए चूल्हा चालू कर माचिस जलाई, तो फट गया गैस सिलिंडर, तीन लोग झुलसे

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन।  उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा में स्थित गलपुरा क्षेत्र में एक घर में शनिवार सुबह गैस सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। इससे घर में मौजूद पति-पत्नी और 17 माह का बालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए तीनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। पवासा थाना क्षेत्र के नीमनवासा के गलपुरा में रहने वाले छोटू पुत्र संग्राम सिंह उम्र 25 वर्ष की पत्नी पूजा उम्र 24 वर्ष ने शनिवार सुबह चाय बनाने के लिए किचन में गई थी। जहां उसने गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई थी। इस दौरान ब्लास्ट हो गया […]...
मध्यप्रदेश

मप्र के सभी टाइगर रिजर्व आज से बंद, अब 1 अक्टूबर को खुलेंगे

Uttarakhand Loksabha
भोपाल । मध्य प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी को एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर सफारी पहले ही तरह ही संचालित होती रहेगी। नेशनल पार्क या टाइगर रिजर्व के कोर जोन में पर्यटक नहीं जा सकेंगे। नेशनल पार्कों और टाइगर रिजर्व में तीन महीने तक पर्यटकों के लिए यह पाबंदी लागू रहेगी। जो एक अक्टूबर को खुलेगी। प्रजनन का समय दरअसल, यह मौसम में बाघ और बाघिन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है वह इस इस मौसम में […]...
मध्यप्रदेश

डुमना एयरपोर्ट पर छह घंटे हुई जांच में केनोपी फटने की यह वजह आई सामने

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट में 27 जून को टर्मिनल भवन में केनोपी फटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जबलपुर के बाद 28 जून को दिल्ली और फिर 29 जून को गुजरात के राजकोट एयरपोर्ट में लगी केनोपी फट गई। ऐसे में इसकी डिजाइन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वर्षा के जल की बराबर निकासी नहीं होने से केनोपी पर पानी भरा और उसके भार से केनोपी फट गई। गोपनीय रिपोर्ट केनोपी (फेबरिक शेड) फटने से जुड़ी जांच की यह रिपोर्ट पूरी तरह से गोपनीय रखी गई है। अथारिटी के पास पूरी रिपोर्ट अफसरों ने तैयार कर भेजी है। अब […]...
मध्यप्रदेश

भोपाल में नए कानून BNS में पहली एफआईआर दर्ज, जानिए क्या हुआ बदलाव, अब कैसे एक्शन लेगी पुलिस

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाने में नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तहत पहली एफआईआर गाली गलौज की धारा 296 में दर्ज की गई। इस प्रकार की घटना होने पर पहले आईपीसी की धारा 294 के तहत मामला दर्ज होता था। नए कानून में इस धारा में तीन महीने का कारावास या जुर्माना भी लगा सकता है। इसके साथ दोनों के तहत सजा दे सकती है। इस प्रकार के प्रकरण में सिर्फ धारा बदली है, सजा करीब-करीब बराबर ही है। रात 12.05 मिनट की है घटना हनुमानगंज गंज पुलिस के मुताबिक ईसरानी मार्केट थाना हनुमानगंज निवासी […]...
मध्यप्रदेश

विधानसभा में कांग्रेस ने उठाई नर्सिंग घोटाले पर चर्चा की मांग, मंत्री बोले- यह मामला हाईकोर्ट में है

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। विधानसभा में नर्सिंग कॉलेज घोटाले को लेकर हंगामा कांग्रेस के सदस्यों ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा करने की मांग उठाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लाखों बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ विषय है। मंत्रियों और अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। इस पर काम रोककर चर्चा कराई जानी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि नियम यह है कि जो विषय न्यायालय के समक्ष विचाराधीन होता है, उसे पर सदन में चर्चा नहीं कराई जाती है। इस पर नेता प्रतिपक्ष में […]...
मध्यप्रदेश

बालाघाट में बगदेही के जंगल में किया था चीतल का शिकार, पांचों आरोपित गिरफ्तार

Uttarakhand Loksabha
लांजी बालाघाट। वन परिक्षेत्र पश्चिम लांजी सामान्य के अंतर्गत ग्राम बगदेही में चीतल का शिकार करने के आरोप में वन विभाग ने पांच आरोपित सहित एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। शिकारियों के कब्जे से मांस, सींग, खाल और कुल्हाड़ी जब्त की गई। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। लांजी का ग्राम बगदेही घने जंगल से सटा हुआ है। ऐसे मेें अनेक वन्य प्राणी जैसे खरगोश, चीतल, जंगली सूअर आदि विचरण करते हुए बगदेही की तरफ आ जाते हैं। यहां के ग्रामीण ऐसे वन्य प्राणियों का शिकार लंबे समय से करते आ रहे […]...
मध्यप्रदेश

मप्र का बजट: वोटबैंक को साधने की बजाय ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर किया जाए अमल

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव के नेतृत्व में बनी सरकार मार्च में अपना अंतरिम बजट पेश कर चुकी है। अंतरिम बजट चार माह के खर्च चलाने का लेखा-जोखा मात्र था, लेकिन इसके जरिए मुख्यमंत्री डा़ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया था। राज्य के विकास के लिए 4 हजार से ज्यादा सुझाव दिए हैं अब अगले कुछ साल प्रदेश में कोई बड़ा चुनाव नहीं है, ऐसे में इस बार का बजट लोकलुभावन रहने की संभावना कम ही है। बजट से पहले राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा […]...
मध्यप्रदेश

भिंड में कांक्रीट मिक्सर में दबने से मजदूर की मौत, मशीन में ऑयल लीकेज को कर रहा था ठीक

Uttarakhand Loksabha
भिंड: शहर में कांक्रीट मिक्सर मशीन में ऑयल लीकेज को सही करते समय एक युवक की रोलर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना सोमवार दोपहर अटेर रोड रेलवे क्रासिंग से पहले चंदनपुरा में हुई। युवक को रोलर के नीचे दबा देखकर साथ में काम करने वाले लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन शव बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मिक्सर मशीन ठीक करने की कोशिश कर रहा था जानकारी के अनुसार शहर में अटेर रोड पर चंदनपुरा के पास […]...