Category : राज्य
युवती से फोन पर कहा- आपके ऑनलाइन पार्सल में ड्रग्स हैं, ठग लिए 5 लाख रुपये
टांडाबरुड़। गांव की युवती के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती को एक पॉर्सल में ड्रग्स होने की बात कहकर धमकी दी गई और उससे 5 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस के अनुसार गांव की यह युवती खरगोन में पढ़ाई कर रही है। उससे आठ मार्च को राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले एक व्यक्ति छोगालाल गोपाराम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। युवती ने 21 मार्च को थाना टांडाबरुड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपित की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस को आरोपित को पकड़ने में पहली बार असफलता हाथ लगी। दूसरी […]...
इंदौर के अनाथ आश्रम में 3 बच्चों की मौत, 12 अन्य बीमार, अलग-अलग कारण आ रहे सामने
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक अनाथ आश्रम में 3 बच्चों की दो दिन में मौत हो गई। यह आश्रम शहर के मल्हारगंज क्षेत्र में स्थित है। पता चला है कि यहां युगपुरुष धाम आश्रम में रह रहे 12 बच्चों की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद इन्हें चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस आश्रम में 204 बच्चे हैं। फिलहाल दो बच्चों की मौत का कारण फिट आना बताया गया है। रविवार को एक बच्चे की मौत के बाद एक बच्चे की मौत सोमवार रात में हुई। एक अन्य बच्चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्चों […]...
रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
रतलाम। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए […]...
हिंदू बनकर क्लब में दोस्ती की, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
इंदौर। इंदौर में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। ताजा मामले में मुस्लिम युवक ने खुद की पहचान छुपाते हुए हिंदू युवती से जान-पहचान बढ़ाई। उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उस पर इस्लाम को अपनाने का दबाव बनाया। खजराना पुलिस ने हिंदू युवती की शिकायत पर समीर उर्फ आशू खान के विरुद्ध दुष्कर्म,मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपित ने पीड़िता से क्लब में दोस्ती की थी। घर आना जाना शुरू हुआ और शादी का बोलकर शारीरिक संबंध बना लिए। खजराना पुलिस के मुताबिक रामकृष्ण बाग कालोनी निवासी 24 वर्षीय युवती पति से अलग रह रही थी। पीड़िता […]...
उद्घाटन के पहले ही कार चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया टोल प्लाजा
खंडवा। इंदौर- इच्छापुर हाईवे पर ग्राम मोकल गांव स्थित नव निर्मित टोल को उद्घाटन के पहले ही एक जीप चालक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। वाहन चालक की लापरवाही से टोल पर करीब दो लाख रुपये की सामग्री को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है। कंपनी के अधिकारी ने इस घटना की शिकायत पुलिस को की। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया। घटना छैगांव माखन थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित टोल की है। पुलिस के अनुसार फरियादी विनेश पुत्र भंवर सिंह यादव ने शिकायत करते हुए बताया कि उनकी कंपनी का टोल प्लाजा जो मोकल गांव […]...
इंदौर के अनाथ आश्रम में दो बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती, क्या बोले डॉक्टर्स?
मध्य प्रदेश के इंदौर में अनाथ आश्रम के अंदर कई बच्चों की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. दो बच्चों की दो दिन के अंदर मौत हो गई. 12 बच्चों की हालत अभी गंभीर है. उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चों को ब्लड इंफेक्शन हुआ है. इस कारण दोनों बच्चों की मौत हुई और बाकी का अभी इलाज किया जा रहा है. मामला मल्हारगज थाना क्षेत्र का है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि यहां अनाथ आश्रम में रहने वाले करण […]...
एयरपोर्ट के बाद दिल्ली में फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा गिरा, कपल घायल
दिल्ली में एक मकान और एयरपोर्ट की छत के गिरने के बाद अब एक फाइव स्टार होटल की छत का हिस्सा भी गिर गया है. इस घटना में एक कपल के घायल होने की खबर है. मामला साउथ-वेस्ट दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल का है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि फाइव स्टार होटल के छत का एक हिस्सा गिर जाने से दो लोग घायल हो गए. पुलिस के मुताबिक आर के पुरम इलाके में यह घटना सोमवार की रात करीब 8 बजे घटी. पुलिस ने बताया कि एक कपल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद पूल के पास खड़ा […]...
अलीराजपुर में बुराड़ी जैसा कांड, फंदे पर लटके मिले एक ही परिवार के 5 लोग
दिल्ली में 1 जुलाई 2018 को दिल्ली के बुराड़ी में हुए सामूहिक सुसाइड केस तो आपको याद ही होगा. छह साल पहले हुए इस घटना में एक ही परिवार के 11 लोगों ने सामूहिक सुसाइड किया था. ठीक इसी तरह की घटना सोमवार को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में देखने को मिली है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव घर के अंदर फंदे से लटके हुए मिले हैं. हालांकि अभी तक साफ नहीं हो सका है कि यह सामूहिक सुसाइड केस है या फिर 4 लोगों की हत्या के बाद सुसाइड का मामला है. फिलहाल सूचना मिलने […]...
ससुर का 12 साल से चल रहा था अफेयर, भनक लगते ही दामाद ने सिखाया ऐसा सबक, उम्र भर रखेगा याद
बिहार के जमुई में एक दामाद ने अपने ससुर को ऐसा सबक सिखाया, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. ससुर अपनी पत्नी को धोका देकर किसी और के साथ इश्क फरमा रहा था. दामाद को जब ये बात पता चली तो वह यह सब सह न पाया. फिर उसने पूरे गांव की पंचायत बैठा दी. यहां उसकी सास के साथ-साथ ससुर और उसकी प्रेमिका को भी पंचायत में बैठाया गया. फिर ससुर के खिलाफ ऐसा फैसला सुनाया गया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया. मामला जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाले उमनतरी गांव के प्रदीप […]...
मेधा पाटकर को मानहानि मामले में 5 माह की सजा, 10 लाख का जुर्माना
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को 5 माह कैद की सजा सुनाई. अदालत ने उन पर 10 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. यह सजा उन्हें 23 साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में सुनाई गई है. दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से उन पर मुकदमा दर्ज कराया गया था. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट राघव शर्मा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि यह आदेश 30 दिनों तक स्थगित रहेगा. कोर्ट ने कहा कि पाटकर की उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उन्हें 1 या 2 साल से अधिक की सजा […]...

