24.1 C
Dehradun, IN
April 26, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : राज्य

मध्यप्रदेश

इंदौर के युगपुरुष धाम के मानसिक दिव्यांग 29 बच्चे आईसीयू में भर्ती, पांच की मौत… डॉक्टर बोले खून की कमी से गई जान

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। शहर के पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम- युगपुरुष धाम में रह रहे मानसिक दिव्यांग 5 बच्चों की पिछले तीन दिन में मौत हो चुकी है। अभी 29 बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इनमें से भी पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। मगर, आश्रम प्रबंधन इससे इन्कार कर रहा है। मंगलवार सुबह तीन बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही कलेक्टर आशीष सिंह ने एडीएम राजेंद्र रघुवंशी को जांच के लिए आश्रम भेजा था। दोपहर बाद जब एक और […]...
मध्यप्रदेश

तंत्र-मंत्र के नाम पर 78 लाख 71 हजार की ठगी, पुलिस ने आरोपित पिता को दबोचा, पुत्र फरार

Uttarakhand Loksabha
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर की गाडरवारा पुलिस ने तंत्र-मंत्र, भूतबाधा के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पिता-पुत्र में पिता यशवंत प्रजापति को गिरफ्तार किया है, पुत्र केशव राज उर्फ अमन प्रजापति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जालसाजों के पास से 5 लाख 40 हजार, 13 लाख 50 हजार का सोना, चांदी के जेवर, अर्टिगा कार, स्विफ्ट डिजायर कार, चार मोबाइल, बैंक खातों संबंधी दस्तावेज, विजटिंग कार्ड, पूजन सामग्री जब्‍त किए हैं। पुलिस को आरोपितों के घर की तलाशी लेने पर धारदार हथियार का जखीरा भी बरामद किया है, जिसमें 39 तलवारें, छोटे-बड़े 182 कटारें एवं 1 भाला शामिल हैं। पूजा […]...
मध्यप्रदेश

वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट, शिक्षकों के 11 हजार और पुलिस के 7500 पदों पर होगी भर्ती, 6 शहरों में चलेंगी 552 ई-बस

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश हुआ। विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्षी विधायकों से कहा कि आप जिस पर चर्चा की मांग कर रहे हैं, उस पर बाद में बात हो जाएगी। पहले बजट भाषण हो जाए। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाया सदन में गलत जानकारी देने का मुद्दा। इसके बाद यहां हंगामा शुरू हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मान्य परंपराओं का पालन करें जो विषय उठाया […]...
मध्यप्रदेश

नशे का बाजार बनता छतरपुर, अफीम की खेती और नशीली दवाओं का फैला अवैध कारोबार

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले को नशे के सौदागर सॉफ्ट टारगेट बना चुके हैं। जहां अफीम की खेती तक होती रही है और गांजा, शराब, नशीली दवाएं और अब नशीले इंजेक्शन तक बेचे जा रहे हैं। बाहर से आने वाले लोग जिले में नशे का बाजार चला रहे हैं। पुलिस स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन इन नशे के सौदागरों का नेटवर्क ऐसा फैल चुका है कि जड़ों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच पा रहे हैं। छतरपुर जिले के किशनगढ़ क्षेत्र में अफीम की खेती पकड़ी गई है। बारीगढ़, गौरिहार, भगवां, घुवारा और बक्सवाहा सहित हरपालपुर क्षेत्र में अवैध शराब […]...
मध्यप्रदेश

टेबल की दराज में रखवाए रिश्‍वत के 60 हजार रुपये, लोकायुक्त टीम ने सहायक यंत्री को पकड़ा

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। लोकायुक्त ने बुधवार को पीएचई की सहायक यंत्री को सरकारी कार्यालय में 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई। ठेकेदार ने वर्ष 2020 में जल जीवन योजना के तहत घट्टिया ब्लाक के झीतरखेड़ी व कालूखेड़ी में पानी की टंकियां बनाई थी, नल लगाए थे। कुल 80 लाख रुपये का काम किया था। काम छह माह की बजाय चार माह विलंब से दस माह में पूरा किया था। मगर अधिकारियों ने उसका अंतिम भुगतान दस लाख रुपये रोक दिया था। इसे देने के एवज में सहायक यंत्री ने अधीक्षण यंत्री के […]...
मध्यप्रदेश

कटनी में नई दंड संहिता लागू होने के बाद न्यायालय ने चालान के बाद एक दिन में सुनाया फैसला

Uttarakhand Loksabha
कटनी। कटनी में एक जुलाई से नई दंड प्रक्रिया संहिता को अमल में लाए जाने के बाद दंडित किए जाने का यह पहला मामला है। शराब के नशे में वाहन चलाना एक ट्रक चालक व उसके मालिक को भारी पड़ा। यातायात की जुहला हाईवे चौकी पुलिस ने जांच के दौरान चालक को नशे में वाहन चलाते पकड़ा और कार्रवाई करते हुए प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने चालक व मालिक पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। वाहन क्रमांक सीजी 10 बीएन 9939 को रोका गया था एक जुलाई को यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी प्रभारी सूबेदार मोनिका खड़से व चौकी […]...
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा चुनाव में कमलनाथ की एंट्री, आंचलकुंड में टेका माथा, मंच से कहा – इस धोखे का बदला लेना है…

Uttarakhand Loksabha
छिंदवाड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन दिवसीय दौरे पर छिन्दवाड़ा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पीसीसी चिफ़ जीतू पटवारी भी मौजूद रहे। पूर्व सीएम कमलनाथ और जीतू पटवारी ने सर्वप्रथम आंचलकुण्ड दरबार पहुंचकर माथा टेका और महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके उपरांत उन्होंने हर्रई में आमसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीते दिनों को याद करते हुए कहा कि 45 वर्ष पूर्व जब वे पहली बार रात करीब 11 बजे आंचलकुण्ड पहुंचे थे तब पगडंडी रास्ता हुआ करता था। पेयजल और बिजली भी नहीं थी। तब मैंने दादाजी से कहा था अगली बार जब […]...
मध्यप्रदेश

चरित्र शंका पर पति ने पत्नी को उतार दिया मौत के घाट, पड़ोसियों से बोला – घर में लाश पड़ी है

Uttarakhand Loksabha
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने अपने चाचा और पड़ोसियों को इस बात की जानकारी दी, महिला का शव देखकर लोगों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी आष्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना बेदखेड़ी गांव की है। यहां पर रहने वाले अर्जुन ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या कर दी। अर्जुन गांव में ही बाल काटने की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पति – पत्नी के चरित्र पर शक करता […]...
मध्यप्रदेश

हाथरस हादसे की दहशत ! पं. धीरेंद्र शास्त्री ने बदले कार्यक्रम, 4 जुलाई को घरों पर रहने की अपील की

Uttarakhand Loksabha
छतरपुर:  उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में सवा सौ से ज्यादा लोगों की मौत होने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में न आने की अपील किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी किया है जिसमें अपने अनुयायियों से घरों में रहने की अपील की है। दरअसल, 4 जुलाई को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्मदिन है। इस सिलसिले में धाम की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि “4 जुलाई को मेरे जीवन की आयु के एक […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर में बाल आश्रम के बीमार बच्चों से मिलने पहुंचे मोहन कैबिनेट के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट, जाना हाल

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती युग पुरुष धाम आश्रम के बच्चों का हाल जानने मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री तुलसी सिलावट पहुंचे, जहां उन्होंने बीमार बच्चों के चल रहे उपचार के संबंध में डॉक्टर से जानकारी ली, तो वहीं अस्पताल प्रबंधन से भी इन बच्चों के समूचे इलाज में कोई भी कसर ना छोड़े जाने को लेकर निर्देशित किया। गौरतलब है की मल्हारगंज स्थित युगपुरुष धाम आश्रम के कई बच्चों के बीमार होने का मामला प्रकाश में आया था। जिसकी संभावित वजह फूड पॉइजनिंग और इन्फेक्शन को माना जा […]...