Category : राज्य
टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने से पहले बारिश का अलर्ट, कैसे होगा रोड शो?
महाराष्ट्र में मानसून की बारिश जमकर हो रही है. मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में भी बारिश का अलर्ट है. आज सुबह से ही कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, कही हल्की से मध्यम तो कही तेज बारिश होने की आशंका है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड का खतरा भी मंडरा रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया आज ही भारत वापस लौटी है. शाम 5 बजे मुंबई में टीम इंडिया का रोड शो है. जुलाई […]...
बागेश्वर धाम में ना हो हाथरस जैसा कांड, 5 जिलों की पहुंची पुलिस फोर्स
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का जन्मदिन है. इस मौके पर मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में उनके शुभचिंतकों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. चूंकि हाल ही में यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ की घटना हो चुकी है. इसलिए धीरेंद्र शास्त्री के जन्मदिन पर होने वाले उत्सव को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस अलर्ट हो गई है. बुधवार की रात में ही मध्य प्रदेश पुलिस ने बागेश्वर धाम के लिए पांच जिलों की पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया. यह पुलिस बल उत्सव के दौरान काउड मैनेजमेंट से लेकर ट्रैफिक तक की जिम्मेदारी संभालेगा. […]...
राजस्थान की सियासत में बड़ी हलचल, मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा
राजस्थान की सियासत में बड़े घटनाक्रम के तहत राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लोकसभा चुनाव के बाद से ही उनके इस्तीफे को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर था, जबकि उनके सहयोगियों की ओर से कहा जा रहा था कि वो पद नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि अब मीणा ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री भजनलाल को भेज दिया है. उन्होंने यह इस्तीफा चुनाव परिणाम आने के ठीक एक महीने बाद दिया है. डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा पूर्वी राजस्थान से ताल्लुक रखने वाले मीणा समुदाय के एक दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं. […]...
बिहार में एक और पुल नदी में समाया, इस बार सारण में हुआ हादसा; गंडक नदी में गिरा ब्रिज
बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. एक बार फिर सारण जिले में पुल हादसा हुआ है. इस बार जिले के लहलादपुर प्रखंड के ढोढ़ स्थान मंदिर के पास गंडक नदी पर बना पुल भरभराकर गिर गया. लगातार बारिश की वजह से इस पुल का पाया धंसने लगा. इसके बाद देखते ही देखते पुल का एक हिस्सा नदी में समा गया. यह पुल करीब 20 साल पहले साल 2004 में तत्कालीन निर्दलीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने बनवाया था. इससे पहले सीवान जिले में एक के बाद एक तीन पुल गिर […]...
दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, अगले 24 घंटे अहम; तेज बारिश का अलर्ट
थोड़े इंतजार के बाद ही सही, आखिरकार दिल्ली एनसीआर में बुधवार को झमाझम बारिश शुरू हो गई. दिल्ली के कई इलाकों में बुधवार की दोपहर कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश हुई. इसी प्रकार नोएडा गाजियाबाद और गुरुग्राम फरीदाबाद में भी कई जगह मूसलाधार बारिश तो कुछेक स्थानों पर शॉवर गिरने की सूचना है. इस समय दिल्ली एनसीआर में 57 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तीन दिन पहले ही दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान जताया था. दावा किया था कि दिल्ली एनसीआर में सोमवार से ही मानसून […]...
नर्सिंग घोटाले के विरुद्ध युवा कांग्रेस का सत्याग्रह खत्म, उमंग सिंघार बोले- सीएम को स्वच्छ छवि बरकरार रखनी है तो सारंग को हटाएं
भोपाल। प्रदेश में हुए नर्सिंग कालेज घोटाले को लेकर मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने राजधानी के बोर्ड आफिस चौराहे पर मंगलवार को सत्याग्रह का आगाज किया था। बुधवार को युवा कांग्रेस ने इस सत्याग्रह का विरोम दे दिया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार दूसरे दिनइस सत्याग्रह में पहुंचे और युवा कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र सिंह को बिस्कुट खिलाकर सत्याग्रह समाप्त कराया। इस अवसर पर उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री विश्वास सारंग का इस्तीफा न होने तक हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि जब यह फर्जीवाड़ा सामने आया था, उस वक्त विश्वास सारंग चिकित्सा शिक्षा मंत्री थे। जारी […]...
कार पलटने से घायल किशोर ने अस्पताल में तोड़ा दम, अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
भोपाल। जिले के बैरसिया थाना इलाके में पिछले दिनों तेज रफ्तार कार पलटने से घायल हुए किशोर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। उस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर, खजूरी सड़क इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है। यह है घटनाक्रम बैरसिया थाने के एसआइ हेमंत सिंह ने बताया कि 16 वर्षीय वंश पुत्र हेमंत साहू शमशाबाद का रहने वाला था। वह ग्यारहवीं का छात्र था। 30 जून को वह अपने पांच […]...
चलती बाइक में सांप देखकर चालक के उड़े होश, हेडलाइट पर आकर बैठ गया
छपारा सिवनी। छपारा तहसील के चमारी गांव के बाजार के बाइक में अचानक सांप दिखा। वह भी हेड लाइट पर बैठ गया। यह देख युवक ने किसी तरह मन काबू किया और हिम्मत दिखाते हुए बाइक रोकी।दरअसल, चमारी के नजदीकी इमली पठार गांव निवासी फूल श्याम धुर्वे घर से करीब आठ किलोमीटर दूर बाइक में सवार होकर चमारी स्थित बाजार पहुंचा था। यहां उस समय उसे कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी बाइक के अंदर जहरीला सांप घुसा हुआ है। गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से सांप दिखा बाजार पहुंचते ही अचानक जब गाड़ी की पेट्रोल टंकी के पास से […]...
सनावद में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ झपटा, शोर मचाने पर भागा
खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र के बकावां में खेत में काम कर रहे किसान 40 वर्षीय संजय गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमल कर दिया। दोनों में कुछ देर तक संघर्ष भी हुआ। किसान चिल्लाया और फुर्ती दिखाई तो तेंदुआ भाग गया। किसान को गंभीरावस्था में सनावद अस्पताल लाया गया। यहां से जिला अस्पतला रैफर किया गया। किसान संजय ने बताया कि वह बुधवार को सुबह खेत में फसल में खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने मेरे हाथ पर काटा। इसके बाद मुझे गर्दन पर काटना चाहा, लेकिन मैंने ताकत से उसका […]...
बागेश्वर धाम में सक्रिय चोर गिरोह, चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार
छतरपुर : बमीठा थाना पुलिस ने बागेश्वर धाम पर चेन स्नेचिंग करने वाली सात महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं गिरोह के रूप में लोगों के बीच बैठती थी और मौका मिलने की चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देती थी। यूपी के आगरा दिल्ली और ग्वालियर की रहने वाली इस गिरोह की सात महिला सदस्याें को बमीठा पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से माल भी बरामद हुआ है। दो दिन पहले महाराष्ट्र राज्य की एक महिला की चौकी गढ़ा क्षेत्र अंतर्गत धार्मिक स्थल से सोने की चेन स्नेचिंग की सूचना पर थाना बमीठा में नवीन अपराधिक अधिनियम भारतीय […]...

