36.4 C
Dehradun, IN
April 21, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

खाट पर शव रखकर पार करनी पड़ी नदी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

Uttarakhand Loksabha
रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हिनोतिया गांव में एक युवक के शव को परिजनों ने चारपाई पर लेटाकर घोड़ा पछाड़ नदी को पार किया और घर पर लेकर पहुंचे यह मामला शनिवार का है बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द था और उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस से युवक के शव को घर लाया जा रहा था, लेकिन नदी किनारे तक ही एंबुलेंस पहुंच सकी इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाली और चारपाई पर शव को रखकर […]...
मध्यप्रदेश

दिनदहाड़े इंग्लिश बोलना सीखें’, कोई इंस्टीट्यूट नहीं जनाब, ये शराब का ठेका है!

Uttarakhand Loksabha
आपने आजतक फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखे या फिर झटपट अंग्रेजी बोलना सीखे जैसे बोर्ड तो कई सारे देखे होंगे, लेकिन क्या कभी आपने दिनदहाड़े अंग्रेजी सीखाने वाला इंस्टिट्यूट देखा है? मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शराब ठेकेदार ने अपनी दुकान के सामने एक ऐसा बोर्ड लगाया है जिसे देखकर ना सिर्फ लोग पेट पकड़-पकड़कर हंस रहे हैं बल्कि आपत्ति भी जता रहे हैं. हैरानी की बात ये है कि ये किसी इंस्टीट्यूट का बोर्ड है भी नहीं. ये बोर्ड एक शराब की दुकान के लिए लगाया गया है जिसपर अब जिले के कलेक्टर ने आपत्ति जताई है. शराब ठेकेदार […]...
मध्यप्रदेश

सिर पर गिरा गंदा पानी तो महिला ने किया विरोध, पड़ोसी ने घर में घुसकर पीटा, अंगुली तक चबा डाली

Uttarakhand Loksabha
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में गांव कुडाना में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता के ऊपर पड़ोसी ने गंदा पानी फेंक दिया था। जब उसने विरोध किया तो पड़ोस के दो सगे भाइयों ने पिटा और अंगुली चबा डाली। महिला के बेटे को भी पीटा महिला का बेटा बीच-बचाव में आया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट। पीड़िता ने थाने में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन दोनों घर से फरार हो गए। घर के आंगन में काम कर रही […]...
मध्यप्रदेश

भोपाल के लांबाखेड़ा में अगरबत्ती की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलों ने पाया काबू

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में लांबाखेड़ा क्षेत्र में स्थित एक अगरबत्ती की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री कांग्रेस नेता गोविंद गोयल की है। फतेहगढ़ फायर स्टेशन की दमकल टीम ने आग पर काबू पाया है यह आग किन कारण के चलते लगी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। शनिवार सुबह तक अगरबत्ती के बुरादे और अन्य सामान से धुआं निकलता दिखाई दे रहा था आपको बता दें कि भोपाल के लांबाखेड़ा इलाके में पूजा पाठ नाम से अगरबत्ती की फैक्ट्री है। फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी बताया […]...
क्राइममध्यप्रदेश

मंत्री रावत से ठग ने भाजपा संगठन मंत्री का PA बन मांगे पैसे, क्राइम ब्रांच में FIR

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत से ठगी की कोशिश की गई है। भाजपा संगठन मंत्री का का पीए बनकर रामनिवास रावत से पैसे मांगे गए, मंत्री ने इस मामले की शिकायत साइबर क्राइम में की है जिसके बाद एक संदिग्ध ठग को हिरासत में भी लिया गया है। मंत्री रामनिवास रावत को फोन आया था फोन करने वाले ने खुद को भाजपा के संगठन महामंत्री का पीए बताया और 5 लाख रुपए की डिमांड की गई। जब मंत्री ने इसको क्रॉस चेक किया तो पूरा मामला सामने आ गया। इस मामले में मंत्री ने साइबर क्राइम में शिकायत […]...
मध्यप्रदेश

सीहोर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबी बुजुर्ग महिला

Uttarakhand Loksabha
सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हो गया। जहां शनिवार सुबह चरखा लाइन के सराफा बाजार वाले मार्ग पर स्थित एक मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें दो महिलाएं दब गईं। एक महिला मलबे से बाहर निकल गई जबकि दूसरी को निकालने के लिए प्रसाशन ने रेस्क्यू शुरू किया है। बारिश और सकरा मार्ग होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है। फिलहाल मौके पर प्रसाशन पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद है। जानकारी के मुताबिक, 80 वर्षीय चंद्रकला शर्मा अपनी बेटी और पोते के साथ चरखा लाइन स्थित जैन मंदिर के […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन में आरक्षक को चाकू मारने वाले बदमाश का पुलिस ने किया शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में गोली लगने से घायल

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। (विशाल सिंह): मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार को बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी है, घायल हुए बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसका एक अन्य साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है, वह भी भागने के दौरान गिर गया और घायल हो गया। आपको बता दें कि गुरुवार रात को माधव नगर थाने के आरक्षक अजय जाटव अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्रीगंज में रात्रि गश्त पर थे। इस दौरान वह एसएस अस्पताल की गली से निकल रहे थे तभी उनको कुछ बदमाश भागते हुए […]...
मध्यप्रदेश

भोपाल में भारी बारिश से बिगड़े हालात, उखड़ी सड़कें, कई जगह जलभराव

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : झीलों की नगरी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लगातार हो रही बारिश से तरबतर हो गई। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसके चलते अनेक स्थानों पर जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। आज भी सुबह से हो रही बारिश से राजधानी पानी पानी हो गई। मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय है, जिससे प्रदेश भर में बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राजधानी भोपाल भी अछूता नहीं रहा। यहां पिछले दो दिनों से सावन की झड़ी लगी है, जिसने पूरे शहर को पानी पानी कर दिया है। […]...
मध्यप्रदेश

भिंड में खेत का सीमांकन करने पहुंची राजस्व टीम पर हमला, महिलाओं ने पटवारी का सिर फोड़ा

Uttarakhand Loksabha
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार क्षेत्र में आने वाले गांव केशवगढ़ में सीमांकन करने गई राजस्व टीम द्वारा सीमांकन का विरोध करते हुए विरोधी पक्ष द्वारा आवेदक सहित राजस्व टीम पर लाठी डंडों और पत्थरों से महिला और पुरुषों ने हमला कर दिया। इस हमले में हल्का पटवारी सहित आवेदक पक्ष का एक व्यक्ति घायल हो गया है, घटना के बाद पीड़ित पक्ष और प्रशासन की टीम ने लहार थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लहार तहसील के अंतर्गत आने वाले केशवगढ़ गांव में मुकेश सिंह के खेत का सीमांकन करने के […]...
मध्यप्रदेश

जीतू पटवारी बोले- CM के गृह जिले में हर रोज होता है एक मर्डर, बीज कंपनियों के भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया

Uttarakhand Loksabha
भोपाल: पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भोपाल में प्रेसवार्ता के जरिए सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पूर्व विधायक पारस सकलेचा, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर, सतना विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। जीतू पटवारी ने कहा कि सीएम के क्षेत्र उज्जैन में हर रोज एक मर्डर होता है। यह सरकार क्राइम, करप्शन, कर्ज की सरकार है। जीतू पटवारी ने कहा कि बीज प्रमाणीकरण अधिकारी पिछले 15 सालों से एक ही जगह पर पदस्थ हैं। बीज कंपनियां ही उनका ट्रांसफर नहीं होने देती। यह भ्रष्टाचार का मामला है। उज्जैन में एक तालाब पर गेहूं लगा हुआ […]...