26 C
Dehradun, IN
April 24, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

कार में किसी और के साथ लड़की को देख शैतान बना सनकी आशिक, चाकू से गोदा और फिर रेत दिया गला

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक सिरफिरे आशिक ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया है. यह बदमाश एक नाबालिग लड़की से एक तरफा प्यार करता था. अचानक उसने ओमती नगर थाने के सामने एक कार में उस लड़की को किसी अन्य व्यक्ति के साथ बैठे देख लिया. इसके बाद आरोपी आपे से बाहर हो गया. वह दौड़ते हुए कार के पास गया और चाकू निकालकर पहले लड़की के ऊपर कई वार किए. वहीं जब लड़की अचेत हो गई तो आरोपी ने उसका गला रेत दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन घटना की […]...
मध्यप्रदेश

अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया-3 की स्टार कास्ट कार्तिक आर्यन

ग्वालियर। अपकमिंग फिल्म भूलभुलैया-3 के सितारे सोमवार को ग्वालियर आए और ग्वालियर शहर को सराहते हुए कहा कि यह शहर बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी अच्छे हैं। मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले ग्वालियर के ही कार्तिक आर्यन ने कहा कि यहां गजब का टैलेंट है। अभी हाल में मैं चंदू चैंपियन फिल्म के चलते ग्वालियर आया था और आने वाले समय में ग्वालियर के खाते में कई प्रोजेक्ट आएंगे। कार्तिक के साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, एनिमल फिल्म से सुर्खियों में आईं तृप्ति डीमरी और राजपाल यादव भी साथ थे। ओरछा में भूलभुलैया-3 की 15 दिनों की शूटिंग […]...
मध्यप्रदेश

जबलपुर से मुंबई के लिए पहले ही दिन विमान की पूरी सीट फुल

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। सोमवार से विमान सेवा प्रारंभ हो गई। इंडिगो का विमान समय पर पहुंचा और मुंबई के लिए रवाना हुआ। पहले ही दिन यह विमान फुल रहा। मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होकर विमान निर्धारित समय पर जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचा। वर्षा के चलते वाटर सैल्यूट नहीं दिया जा सका। इंडिगो मुंबई-जबलपुर-मुंबई रूट पर एयरबस 350 का संचालन कर रहा है। 186 यात्री क्षमता वाले इस विमान में मुंबई से 183 यात्री जबलपुर आए, तो जबलपुर से 180 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। शनिवार को रहेंगी दो उड़ान इस रूट पर स्पाइस जेट की साप्ताहिक उड़ान संचालित की जा रही है। यह […]...
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पर्यटन के अंतिम दिन अठखेलियां कर रहे शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए

Uttarakhand Loksabha
उमरिया। पर्यटन के अंतिम दिन बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली रेंज में कांटीवाह बाघिन के शावकों ने पर्यटकों को जमकर रोमांचित किया। बाघिन की टेरीटरी वाले क्षेत्र का नाम कांटीवाह है। इसलिए बाघिन का नाम भी कांटीवाह वाली बाघिन हो गया है। शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए अठखेलियां कर रहे यह शावक देखते ही देखते पेड़ पर चढ़ गए और उन्हें देख रहे पर्यटक रोमांचित होकर किलकारियां निकालने लगे। बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इन शावकों की अठखेलियां देख पर्यटक विभाेर हो गए और उन्हें देर तक ताकते रहे। खुश नजर आ रहे थे […]...
मध्यप्रदेश

दो जंगली जानवर भेड़ के बाड़े में घुसे, 20 भेड़ों को मारा

Uttarakhand Loksabha
सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के नंदपुरा गांव में रविवार की देर रात को दो जंगली जानवर एक भेड़ों के बाड़े में जा घुसे। जिससे जानवरों ने 19 भेड़ों को मार डाला। बाड़े में 60 भेड़ थी, जिसमें से महज 30 ही बाकी है, 10 के करीब भेड़ भी लापता हो गई थी। रात के समय परिवार ने आवाज सुनकर जानवरों को भगाया तो लोगों पर भी हमला किया। जिससे परिवार भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह हमला लकड़बग्घा का था। सुबह होने पर वन विभाग को सूचना दी गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मांगरोल के पाटई वाले हनुमान मंदिर के पास बसे […]...
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर परिसर में अब दिल्ली की डॉक्टर को काटा आवारा कुत्ता, पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को कुत्ते के काटने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दिल्ली से महाकाल मंदिर में दर्शन करने आई डॉक्टर के पैर में कुत्ते ने काट लिया। अस्पताल में संचालित अस्पताल में श्रद्धालु को प्रारंभिक उपचार देकर इंजेक्शन के लिए अस्पताल भेज दिया। दिल्ली से डॉ. जूही सारस्वत अपने पति के साथ महाकाल दर्शन करने के लिए आई थी। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन के बाद वे महाकाल मंदिर के परिसर में अन्य मंदिरों में दर्शन कर रही थी। तभी कुत्तों के झुंड में से एक कुत्ते ने जूही के पैर में काट लिया। मंदिर के […]...
मध्यप्रदेश

सर्वे कार्य में धार नगर पालिका ने सवा करोड़ रुपये किए खर्च, अब पेमेंट के लिए अधिकारी परेशान

Uttarakhand Loksabha
धार। नगर पालिका की वित्तीय स्थिति पहले ही कमजोर है। इस पर भोजशाला का सर्वे का बोझ भी आन पड़ा है। भोजशाला सर्वे के लिए बैरिकेड्स लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे, टेंट से लेकर कम्प्यूटर आदि का इंतजाम किया था। इस पर करीब सवा करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसका भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। बता दें कि नगर पालिका ने धार कलेक्टर को पांच जून को इस बारे में एक पत्र भी लिखा था। इसमें भुगतान करवाए जाने की मांग की गई थी। पत्र में कहा गया कि यह राशि उपलब्ध करवाई जाए, ताकि संबंधित ठेकेदारों […]...
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी का बयान कुत्सित मानसिकता का परिचायक, मैं उनके बयान की भर्त्सना करता हूं : डॉ यादव

Uttarakhand Loksabha
भोपाल :  लोकसभा में हिंदूओं पर दिए बयान को लेकर सीएम मोहन ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। इस विवादित बयान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान कि मैं घोर भर्त्सना करता हूं। डॉ यादव ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने जिस प्रकार से हिंदू समाज को लज्जित करने का बयान दिया है, हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता के परिचायक के रूप में सामने आया है। हिंदुस्तान के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है। जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। […]...
मध्यप्रदेश

इंदौर के मल्हार आश्रम में 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, 1 की मौत

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: इंदौर के मल्हार आश्रम में अचानक एक साथ कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गई जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 12 बच्चों में से 1 की मौत हो गई। बच्चों की मौत के बाद प्रदेश भर में हड़कंम मच गया। जानकारी लगते ही कलेक्टर आशीष सिंह मल्हार आश्रम पहुंचे हैं। आश्रम का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने बताया कि 12 बच्चे अस्पताल में भर्ती कराये गए हैं जिनमें से एक बच्चे की अस्पताल देर रात मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार शुरुआती जांच में फ़ूड पाइजनिंग का मामला लग रहा है। टीम जांचने में लगी हुई है सबसे पहले […]...
मध्यप्रदेश

राजस्थान के करौली में भीषण सड़क हादसा, मध्य प्रदेश के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Loksabha
श्योपुर: राजस्थान के करौली में मध्य प्रदेश के श्योपुर के 9 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग करौली के कैला देवी दर्शन के लिए गये थे। सभी मृतक जिले के ढोढर थाना क्षेत्र के बलवानी पंचायत में स्थित भूतकचा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। राजस्थान के करौली एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह […]...