33.2 C
Dehradun, IN
April 23, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

चोरों की राह में रोड़ा बनी नदी, तो बुलडोजर लेकर पहुंचे स्टापडेम तोड़ने… गांव वालों ऐसे भगाया

Uttarakhand Loksabha
मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम धानडाखेड़ा के पास कालीसिंध नदी में शुक्रवार को करीब 50 से अधिक कंजरों ने स्टापडेम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने ही पत्थर फेंककर कंजरों को भगाया। जवाब में उन्होंने फायर भी किए। ग्रामीणों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर कंजर भाग गए। इसी स्टापडेम में बने इंटकवेल से ही सुवासरा में पेयजल सप्लाई होता है। राजस्थान से कुछ लोग कथा सुनने धानडाखेड़ा आए, उन्होंने कंजरों द्वारा स्टापडेम को तोड़ने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण नदी पर स्थित नगर परिषद के […]...
मध्यप्रदेश

युवती ने कलेक्टर ऑफिस में ‘टिप-टिप बरसा पानी’ गाने पर बनाई रील, वायरल होते ही फंसी मुश्किल में

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो के सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया है और वीडियो हटाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि वीडियो नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल ने जब वीडियो की तहकीकात की, तो पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम […]...
मध्यप्रदेश

अनूपपुर में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी

Uttarakhand Loksabha
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नेहा राठौर नाम की महिला अनूपपुर जिले में किराए के मकान में रहती थी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पंखे पर एक फंदा लटका हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस  लेकिन महिला का शव […]...
मध्यप्रदेश

कुपोषण मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, कह दी यह बड़ी बात

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कुपोषण मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्यप्रदेश भीषण कुपोषण की चपेट में आ गया है। प्रदेश की आंगनबाड़ियों में पंजीकृत 6 वर्ष से कम उम्र के 66 लाख बच्चों में से 26 लाख यानि 40% बच्चे बौने पाये गये हैं, वहीं क़रीब 17 लाख यानि 27% बच्चों का वजन मानक औसत वजन से कम पाया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रेकर की माह जून 24 की रिपोर्ट दर्शाती है कि मध्यप्रदेश में पिछले […]...
मध्यप्रदेश

प्रेमिका की हुई शादी तो युवक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Uttarakhand Loksabha
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र में आने वाले रानीपुर रोड़ बिजली घर के पीछे की है। युवक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। इस बात से युवक दुखी था और लड़की के विदाई वाले दिन उसने खुद को गोली मार ली घटना शुक्रवार की है।युवक का नाम बॉबी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जौरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच […]...
मध्यप्रदेश

स्कूल में क्लास के दौरान अचानक गिर गया चलता हुआ फैन, एक छात्रा हुई घायल..

Uttarakhand Loksabha
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इस हादसे में बच्ची घायल हो गई है, जिसको भोपाल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के […]...
मध्यप्रदेश

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव नतीजे : धीरेंन शाह भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोटों से आगे

Uttarakhand Loksabha
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव की नतीजा आज घोषित हो जाएगा। कुछ ही देर में स्थिति साफ हो जाएगी कि इस सीट पर किसकी परचम लहराएंगा। अब तक की मतगणना में अब तक कांग्रेस आगे चल रही है हालांकि 14 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंन शाह की लीड कम होती नजर आ रही है। वे भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने देवरमण भलावी मैदान में है। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई […]...
मध्यप्रदेश

नाइट कल्चर पर रोक के बाद भी इंदौर में खुले रहे बाजार, रात 11 बजे खुद सड़कों पर उतरे अधिकारी

Uttarakhand Loksabha
इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने बड़ा फ़ैसला लिया है। रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके पूर्व 13 सितंबर 2023 को जारी हुए आदेश के मुताबिक, इंदौर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक के बीआरटीएस के आसपास 100 मीटर के दायरे में दुकान 24 घंटे खुली रख सकते थे। जिसके लिए निर्धारित परमिशन एवं मापदंड का पूरा होना जरूरी था। वही झोंन 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रात 11 बजे कलेक्टर, डीसीपी सहित तीन थानों के बल के […]...
मध्यप्रदेश

उज्जैन की शिप्रा नदी में हाथ पैर और मुंह बंधी महिला की मिली लाश, मचा हड़कंप

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागझिरी थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोरे को खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश निकली  महिला के हाथ और पैर बांधकर दो बोरों में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। तत्काल मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अभी आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ कर रही है, मृतिका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सीएसपी श्वेता गुप्ता भी मौके […]...
मध्यप्रदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ स्कूली बच्चों ने कान्ह नदी किनारे किया पौधारोपण, लगाए गए 51 हजार पौधे

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा चलाए जा रहे 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को शहर के वार्ड 57 में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में पौधे रोपे गए,यहाँ शासकीय स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्था के सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने 51 हजार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली, इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों से भी एक […]...