22.4 C
Dehradun, IN
April 22, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Category : मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश

चौथी मंजिल से कूदी युवती, आत्महत्या के राज खोलेगा Mobile

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। आत्महत्या का सनसनीखेज मामला भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने […]...
मध्यप्रदेश

खरगोन में सड़क दुर्घटना में पुलिस चौकी प्रभारी संजय पांडे की हुई मौत, दो जवान घायल

Uttarakhand Loksabha
खरगोन। जिले के बनाला पुलिस थाना क्षेत्र में रात्रि गस्त के दौरान सड़क हादसे में चौकी प्रभारी का निधन हो गया, तो वहीं दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी संजय पांडे के साथ पुलिसकर्मी आरक्षक विशाल सोलंकी व वाहन चालक हरिसिंह चौहान गश्त पर निकले थे। इस दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक ट्रक में उनका वाहन पीछे से घुस गया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चौकी प्रभारी संजय पांडे को इंदौर रेफर कर दिया गया। जहां उनकी मौत हो गई और […]...
मध्यप्रदेश

MP में कांग्रेस- सपा में गठबंधन, भाजपा को हराने के लिए मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

Uttarakhand Loksabha
भोपाल : श्योपुर की विजयपुर और सीहोर की बुधनी विधानसभा में उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा के उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस दोनों ही सीटों पर कमबैक चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ हाथ मिलाया है। दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द ही उपचुनाव होने वाले हैं। गठबंधन को लेकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए एक साथ आना […]...
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सरकार पर साधा निशाना, X पर लिखा भाजपा प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लाड़ली बहनों के अकाउंट में 250 रुपए से ज्यादा राशि डालने के फैसले पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश की बहनों को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कह रहे हैं कि लाड़ली बहनों के एकाउंट में इस बार 250 रुपये ज़्यादा दिए जाएंगे। लेकिन वे इस बात का कोई हिसाब नहीं दे रहे कि पिछले रक्षाबंधन पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने की घोषणा […]...
मध्यप्रदेश

सड़क खराब होने के कारण नहीं पहुंची एंबुलेंस, बैलगाड़ी का लिया सहारा…अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई डिलीवरी

Uttarakhand Loksabha
बैतूल: सड़क खराब होने से परिजनों को गर्भवती महिला को करीब डेढ़ किलोमीटर बैलगाड़ी से लाना पड़ा। देरी के कारण महिला का 108 एम्बुलेंस में ही प्रसव हो गया। महिला ने बेटी को जन्म दिया। सरकार के वादे एवं विकास की पोल खोलती तस्वीर घोड़ाडोंगरी विधानसभा से सामने आई है। महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई लेकिन सड़क नहीं होने के कारण परिजन करीब डेढ़ किलोमीटर तक उसे बैलगाड़ी में लेकर पहुंचे। उसके बाद 108 एम्बुलेंस में बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लेकर आ रहे थे कि अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण महिला ने 108 एम्बुलेंस में ही लाड़ली […]...
मध्यप्रदेश

कटनी के ढीमरखेड़ा में दतला, मोरी और बेलकुण्ड नदी उफान पर, कई मार्ग बंंद

Uttarakhand Loksabha
कटनी। एमपी के कटनी की दतला, मोरी और बेलकुण्ड नदी उफान पर हैं।लगातार पानी गिरने से ढीमरखेड़ा में परेशानी हो रही है। प्रशासन के लोग घरों में पानी घुसने से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्कूल व मंदिर में पहुंचा रहा है। जिले में अभी भी बारिश जारी है। थाने के भवन के बाहर तक पानी भरने से सारे रास्ते बंद जिले रातभर से वर्षा का दौर जारी है। जिले के ढीमरखेड़ा में मंगलवार से ही नदियां उफान पर थीं और कई मार्ग बंंद हो गए थे। वही 24 घंटे में लगातार वर्षा के बाद स्थिति और बिगड़ती जा रही है। […]...
मध्यप्रदेश

नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर मचाया हंगामा… जबलपुर में व्यापारी दुकान छोड़कर भागे

Uttarakhand Loksabha
जबलपुर। नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर हंगामा मचाया। वह कभी चीखती-चिल्लाती कभी नाचने लगती। यह ड्राॅमा देख रांझी के व्यापारी सहम गए और दुकान बंद कर निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम युवती को लेकर रांझी अस्पताल गई और मेडिकल टेस्ट कराया। मामले की जांच कराई जा रही है। पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर एक युवती रांझी शराब दुकान के आस-पास टहल रही थी। अचानक वह आक्रामक हो गई और बीच बाजार सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। लोगों के लिए यह अप्रत्याशित […]...
मध्यप्रदेश

हथौड़ी से सिर पर वारकर पत्‍नी को उतारा मौत के घाट.. इसके बाद पति ने लगा ली फांसी

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। मध्‍य प्रदेश के उज्‍जैन जिले में दिलदहला देने वाली वारदात हो गई। यहां एक पति ने अपनी पत्‍नी की नृशंस हत्‍या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना चिंतामण थाना क्षेत्र के लेकोड़ा की है। पता चला है कि लेकोड़ा में अर्जुन मोंगिया उम्र 37 वर्ष ने अपनी पत्नी धापू बाई से विवाद के बाद हथौड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पति ने स्वयं फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चिंतामण पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में […]...
मध्यप्रदेश

उमरिया में बांधवगढ़ के बफर में 50 से ज्यादा बाघ, प्रदेश के दूसरे रिजर्व में भी ऐसा ही खतरा

Uttarakhand Loksabha
उमरिया । एमपी के उमरिया में बांधवगढ़ के बफर जोन में सक्रिय बाघों से ग्रामीणों पर खतरा बना हुआ है। ऐसा ही खतरा प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में उत्पन्न होता जा रहा है। इसकी मूल वजह है उन बाघ गलियारों का क्षतिग्रस्त होना जो एक जंगल को दूसरे जंगल से जोड़ते हैं। वन्य प्राणी और मानव द्वंद को रोकने के लिए बांधव वीर दल का गठन किया गया है। वर्षाकाल के दौरान यह खतरा और भी बढ़ सकता है बांधवगढ़ के जंगल में पचास से ज्यादा बाघ बफर में सक्रिय हैं। प्रदेश दूसरे टाइगर रिजर्व में भी हाल कुछ […]...
मध्यप्रदेश

बाइक पर बैठ फरार हुईं थीं लड़कियां, सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज, चार युवकों संग जाते दिखीं

Uttarakhand Loksabha
मंदसौर। मंदसौर के निराश्रित बालिका गृह ‘अपना घर’ में रहने वाली 2 लड़कियां 20 जुलाई से फरार हैं। पुलिस दोनों को खोजने में जुटी है। इन दोनों लड़कियों को बाल कल्याण समिति ने यहां भेजा था। इसी बीच अपना घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़कियां दो बाइक पर आए चार युवकों के साथ जाते हुए दिख रही हैं। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर लड़कियों को खोजने में जुटी है। लड़कियों के साथ ही आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीम अपना घर के आस-पास से लेकर लड़कियों के भागने के संभावित […]...