Category : मध्यप्रदेश
बैरिकेड हटाकर ऑटो रिक्शा निकालने से रोका, चालक ने आरक्षक से की मारपीट
उज्जैन। बेगमबाग चौराहे पर शुक्रवार रात को एक ऑटो चालक ने आरक्षक से साथ मारपीट कर दी। आरक्षक ने बैरिकेड्स हटाकर आटो निकालने…...
फटाफट लोन लेने से पहले सौ बार सोचना, युवक ने इसके लिए एप इंस्टाल किया तो मोबाइल हो गया हैक
इंदौर। सायबर अपराधियों ने फटाफट लोन का झांसा देकर युवक का फोन हैक कर लिया। आरोपितों ने गैलरी से फोटो निकाल कर युवक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच में पता चला कि ठगों ने पाकिस्तान के नंबरों का उपयोग किया है। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक छीपा बाखल निवासी फैजान के पास काल आया था। इसमें कहा बगैर आइडी, अनुबंध के लोन मिलेगा। आरोपितों ने प्ले स्टोर से लोन एप तो इंस्टाल करवा दी पर फैजान ने लोन नहीं लिया। कुछ देर बाद काल आया और कहा चार हजार का लोन स्वीकृत किया है व ब्याज सहित […]...
फायनेंस कंपनी का कर्मचारी बनकर छुड़ा लेते थे बाइक, गैंग के 5 बदमाश गिरफ्तार
खंडवा। फायनेंस कंपनी बन लोगों से बाइक छुड़ाकर ले जाने वाली गैंग के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दस बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस मामले में और भी खुलासे कर सकती है। खालवा थाने में फरियादी काशीराम पुत्र विश्राम निवासी धामा ने शिकायत करते हुए बताया कि 28 फरवरी को उसकी बाइक कुछ बदमाश फायनेंस कंपनी के कर्मचारी बताकर खालवा से छुड़ाकर ले गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर लगाकर बाइक की तलाश की। मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की बाइक सहित एक संदिग्ध खंडवा में दिखाई दिया है। पुलिस ने […]...
इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने के बाद दो पक्षों में विवाद, पथराव
बुरहानपुर। शहर में शनिवार रात इंटरनेट मीडिया पर धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डालने से विवाद खड़ा हो गया। इतवारा क्षेत्र में रहने वाले एक युवक द्वारा पोस्ट डालने के बाद दो पक्षों में तनाव बढ़ा जो पथराव तक पहुंच गया। जानकारी के अनुसार शोराब कुरैशी ने जतन उर्फ जत्तु के खिलाफ गणपति थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कार्रवाई में देरी से विवाद और बढ़ गया। इसके बाद रात में बड़ी संख्या मे लोग थाने में भी एकत्र हो गए थे। कुछ देर नारेबाजी व हंगामा के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था। पुलिस ने आजाद नगर क्षेत्र की गलियों […]...
दोबारा बजा ही न सकें इसलिए बाइक से साइलेंसर निकलवाकर चलवा दिया रोलर
खंडवा। बाइक से कंपनी का साइलेंसर निकाल कर ध्वनि प्रदूषण करने वाले वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस अब तक समझाइश देते आ रही थी, लेकिन इसका कोई असर शरारती तत्वों पर देखने को नहीं मिल रहा था। वाहनों में लगे कानफोड़ू साइलेंसरों ने शहरवासी परेशान हो गए। तंग गलियों में तेज आवाजों वाले साइलेंसरों ने लोगों की रातों की नींद में भी खलल डाला। इसलिए वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी की तर्ज पर सख्ती से कार्रवाई की। पुलिस ने अभियान चलाकर ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जिन्होंने वाहनों के साइलेंसरों से […]...
मुर्गा बकरा खाने से 50 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप
दंतेवाड़ा कुआकोंडा ब्लॉक के ग्राम हड़मामुंडा में छठी कार्यक्रम में खाना खाकर लगभग 50 ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। 20 ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर इलाज किया जा रहा है तो वही बाकी ग्रामीणों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुआकोंडा भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ग्रामीणों के मुताबिक गुरुवार की रात गांव के हूंगा कर्मा के घर छठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी ने मुर्गा, बकरा का मांस खाया था। आज सुबह से ही मांस खाए ग्रामीणों को उल्टी-दस्त को शिकायत होने लगी। […]...
इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में हुए कई खुलासे..
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले 3 आरोपियों को 6 पिस्टल, 3 कट्टे और 3 कारतूस के साथ सिरपुर तालाब के पास से गिरफ्तार किया है। व्यवसाय के रूप में धार के जंगलों में हथियार बना कर महारष्ट्र सहित अन्य राज्यों में यह आरोपी तस्करी कर रहे थे। इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध हथियार इंदौर शहर में सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए गए स्थान धार […]...
चरित्र सन्देह में पति ने पत्नी की बेरहमी से की हत्या, शव के किए टुकड़े…
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। चरित्र संदेह के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर शव को जला दिया था। शव के कई टुकड़े कर अवशेष अलग- अलग स्थानों पर फैंक दिए थे। पुलिस ने शव के अवशेष में खोपड़ी, एक पांव और सीने की पसली के 14 छोटे-छोटे टुकड़े बरामद किए हैं। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक घटना 21 मई की है। निशातपुरा पुलिस ने इस मामले में महिला की गुमशुदगी दर्ज की थी… बॉडी के अवशेष अरवलिया खंती से बरामद कर लिए गए हैं। निशातपुरा पुलिस ने गुमुशदगी दर्ज कर जांच […]...
यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बढ़ते अपराध को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस कमिश्नर को दिया ज्ञापन..
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर अपराधों की राजधानी बनता जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में विरोध स्वरूप पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया। आपको बता दें इंदौर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों लगातार हत्याएं हुईं वहीं लूट चोरी की वारदात में भी इजाफा देखने को मिला। इसी के विरोध स्वरूप आज यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जिस तरीके से इंदौर […]...
तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकराई, तीन लोगों की दर्दनाक मौत..
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना इंदवार थाना क्षेत्र की है शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है चार लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है हादसे में परम लाल ,मनोज कुमार, लोकेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सूरजभान तोमर ,करण सिंह सिकरवार, अंकित और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है […]...

