23.2 C
Dehradun, IN
September 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकराई, तीन लोगों की दर्दनाक मौत..

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। घटना इंदवार थाना क्षेत्र की है शुक्रवार – शनिवार की दरमियानी रात एक तेज रफ्तार बोलेरो निर्माणाधीन मकान से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है चार लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है हादसे में परम लाल ,मनोज कुमार, लोकेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है।

सूरजभान तोमर ,करण सिंह सिकरवार, अंकित और जितेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हैं जिनको प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बोलेरो में रेत ठेका कंपनी की फ्लाइंग टीम के सदस्य थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनियंत्रित होकर बोलेरो दीवार से टकरा गई थी। घायलों को कटनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया।

Related posts

प्रशासन ने भेजा राशन,चैंबर देगा 6 लाख और बेटे की पढ़ाई का भी इंतजाम

Uttarakhand Loksabha

जबलपुर, दिल्ली और अब राजकोट…तीन दिन में 3 एयरपोर्ट हादसों ने खोली ‘विकास’ की पोल

Uttarakhand Loksabha

बाबा महाकाल की सवारी में पहली बार पुलिस बैंड देंगा प्रस्तुति, CM बोले- उज्जैन में रचा जाएगा इतिहास

Uttarakhand Loksabha