22.2 C
Dehradun, IN
April 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : देश

ओडिशा में पहली बार BJP सरकार! क्या सच हुई पीएम नरेंद्र मोदी की भविष्यवाणी?

Uttarakhand Loksabha
ओडिशा विधानसभा चुनाव 2024 की 147 सीटों पर हुई वोटिंग की काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में नवीन पटनायक की बीजेडी आगे चल रही थी. ऐसा लग रहा था मानो बीजेडी यह बाजी मार जाएगी. लेकिन ये तो सिर्फ शुरुआती रुझान थे. जैसे ही सुबह के 10 बजे तो मामला उल्टा पड़ता नजर आया. बीजेपी ने बीजेडी को पछाड़ते हुए लगातार अपनी बढ़त बनानी शुरू कर दी. इस बीच कांग्रेस ने भी अपना खाता खोला. साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दो सीटों पर अपना जलवा दिखाया. सुबह 11 बजे तक बीजेपी 76 सीटों पर आगे बढ़ती दिखी. जबकि, बीजेडी […]...

पीएम मोदी तुरंत इस्तीफा दें, ये जीत इंडिया गठबंधन की है… नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी

Uttarakhand Loksabha
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजे के बाद पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जीत इंडिया गठबंधन का है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियों से आग्रह करती हैं कि वह इंडिया गठबंधन के साथ आएं. इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की बात पर ममता बनर्जी ने कहा कि वह कल गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी, लेकिन अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगी. वह चाहती […]...

असली बाजीगर साबित हुए नीतीश कुमार, 2024 की सरकार के बनेंगे किंगमेकर

Uttarakhand Loksabha
नीतीश कुमार ने तमाम राजनीतिक पंडितों को एक बार फिर गलत साबित कर दिया है. एग्जिट पोल का अनुमान हो या फिर तमाम राजनीतिक पंडितों का बयान, वो नीतीश कुमार के लिए गलत ही साबित हुआ है. ऐसे में 16 में से 15 सीटों पर लगभग जीत चुके नीतीश कुमार का कद केंद्र की राजनीति में परिणाम के बाद छलांग लगा चुका है. यही वजह है कि आरजेडी के मनोज झा हों या एनसीपी के शरद पवार, दोनों नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के पाले में लाने के लिए अलग-अलग तरीके का ऑफर देना शुरू कर चुके हैं. जाहिर है […]...

जेल में बैठकर लड़ा चुनाव… खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह बड़ी जीत की ओर

Uttarakhand Loksabha
पंजाब की खडूर साहिब की पंथक सीट पर ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के नेता अमृतपाल सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है. अमृतपाल सिंह एक लाख 20 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहा है. उसे शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) का समर्थन प्राप्त था, जिसका फायदा उसे मिलता नजर आ रहा है. पंजाब के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने के मकसद से महरूम एक्टर संदीप सिंह उर्फ ​​दीप सिद्धू ने एक संगठन बनाया था, जिसका नाम वारिस पंजाब दे रखा गया. सितंबर 2022 में दीप सिद्धू की मौत के बाद इस संगठन की जिम्मेदारी खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल […]...

यूसुफ पठान की जीत पर भावुक हो गए छोटे भाई इरफान, बताया-देश के लिए अब क्या करना है?

जिसकी उम्मीद ना थी आखिरकार वो हो गया, अनहोनी को होनी में बदल ही दिया गया. बात हो रही है यूसुफ पठान की जिन्होंने लोकसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार यूसुफ पठान ने प.बंगाल के बहरामपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी को मात दी. अधीर रंजन चौधरी पूरे 25 साल बाद चुनाव हारे हैं और ये कारनामा यूसुफ पठान ने कर दिखाया. यूसुफ पठान की इस जीत के बाद उनके फैंस में तो खुशी की लहर दौड़ी ही है साथ में उनके छोटे भाई इरफान पठान […]...

भारत के इतिहास में अभूतपूर्व पल, NDA पर तीसरी बार भरोसा जताया… लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि जनता ने तीसरी बार एनडीए पर विश्वास जताया, हम नई उर्जा, उमंग और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में ये एक अभूतपूर्व पल है. मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं. मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे. सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं […]...

‘अटल जी की कैबिनेट से बने नया प्रधानमंत्री’, किस नेता की तरफ इशारा कर रही हैं ममता बनर्जी

Uttarakhand Loksabha
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की. उन्होंने कहा कि आरएसएस में भी अच्छे लोग हैं. इस बार अगर आप विद्रोह नहीं करेंगे तो लोकतंत्र नहीं रहेगा. इसलिए अटल जी की कैबिनेट में से कोई एक नया प्रधानमंत्री होना चाहिए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को नैतिक आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए और अटल जी के कैबिनेट में रहे शख्स को प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए. ममता बनर्जी ने साफ कहा कि पीएम मोदी 400 पार की […]...

PM मोदी शाम सात बजे जाएंगे BJP ऑफिस, कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय जा सकते हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी शाम सात बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। बता दें कि रुझानों के मुताबिक, एनडीए 293 सीटों पर आगे चल रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन 233 सीटों पर और अन्य 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।...

गया सीट पर जीतन राम मांझी की बड़ी जीत, RJD प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को 1 लाख से अधिक वोटों से हराया

Uttarakhand Loksabha
पटना: बिहार की गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी ने लगभग 1 लाख दो हजार वोट से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद के कुमार सर्वजीत को हराया है। आज पूरे दिन भर जीतन राम मांझी टेलीविजन पर रुझान देखते रहें। जब तक जीत नहीं हुई तब तक टेलीविजन छोड़कर नहीं उठे। अंततः उन्होंने जीत सुनिश्चित होने के बाद ही टेलीविजन छोड़ा। चुनाव जीतने के बाद विष्णुपद मंदिर में मांझी ने टेका माथा मांझी ने गया कॉलेज मतगणना केंद्र पहुंचने से पूर्व विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। हालांकि जीतन राम मांझी […]...

BJP सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे रास्तों पर चलती तो उसका प्रदर्शन बेहतर होता: शशि थरूर

Uttarakhand Loksabha
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने वाले कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को कहा कि चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक सबक है कि जब वह सांप्रदायिकता के बजाय विकास जैसे अन्य रास्तों पर चलती है तो उसका बेहतर प्रदर्शन होता है। थरूर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के राजीव चंद्रशेखर को 16,077 मतों से शिकस्त दी। थरूर ने कहा कि चुनाव परिणाम मतदाताओं द्वारा भाजपा को दिया गया एक गंभीर संदेश है कि उनकी शासन प्रणाली में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “…मुझे हमेशा लगता था कि भाजपा केरल में […]...