Category : देश
गोल्डी बराड़ के सहयोगियों की NIA ने ली तलाशी, करणी सेना प्रमुख गोगामड़ी की हत्या से जुड़े हैं तार
कुख्यात गैंगस्ट गोल्डी बराड़ के सहयोगियों के 9 परिसरों में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने ताबड़तोड़ तलाशी ली है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज चंढीगढ से संबंधित जबरन वसूली और गोलीबारी के मामले में इस तरह की कार्रवाई की है. एनआईए का ये एक्शन करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में गोल्डी बराड़ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने के एक दिन बाद लिया गया है. उन सभी से पूछताछ जारी दरअसल एनआईए गोल्डी बराड़ के इन सभी सहयोगियों से उसके गैंग के बारे में और अधिक जानकारी के लिए पूछताछ कर रही है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी एनआईए ने पिछले […]...
नए चुने गए सांसदों में से 46 फीसदी पर क्रिमिनल केस, ADR की रिपोर्ट में खुलासा
लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपने विश्लेषण में दावा किया है कि लोकसभा के 543 नवनिर्वाचित सदस्यों में से 251 यानि 46 प्रतिशत के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं और उनमें से 27 को कोर्ट से दोषी भी ठहराया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव में अभी तक निर्वाचित सांसदों में इस साल सबसे अधिक नवनिर्वाचित सांसदों पर क्रिमिनल केस दर्ज होने के मामले सामने आये हैं. नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सांसदों ने दायर हलफनामे में इसका खुलासा किया है. 2019 में कुल 233 नवनिर्वाचित सांसदों (43 प्रतिशत) ने अपने […]...
2014 और 2019 से कितनी अलग होगी 2024 की मोदी कैबिनेट, सहयोगी दलों की बढ़ेगी भागीदारी और नए चेहरों को मिलेगा मौका
प्रधानमंत्री पद से नरेंद्र मोदी के इस्तीफे के साथ ही 17वीं लोकसभा भंग हो गई है. अब तीसरी बार मोदी सरकार के गठन की कवायद शुरू हो गई है. एनडीए ने भले ही 293 सीटों के साथ बहुमत का नंबर जुटा लिया हो, लेकिन बीजेपी 240 सीटों पर सिमट गई. इसका सियासी इफैक्ट यह है कि बीजेपी को अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने की मजबूरी होगी, क्योंकि मोदी सरकार 3.0 का सारा दरोमदार उन्हीं पर टिका हुआ है. ऐसे में मोदी कैबिनेट का स्वरूप इस बार 2014 और 2019 से अलग होगा. मोदी कैबिनेट में इस बार सहयोगी […]...
संसद में अवैध रूप से घुसने वाले आरोपियों पर चलेगा UAPA के तहत मुकदमा, LG ने दी मंजूरी
13 दिसंबर 2023 को सदन की कार्यवाही चल रही थी. तभी 6 लोग संसद के मुख्य हॉल में कूद गए थे. इन लोगों ने यहां पीले रंग का धुआँ छोड़ा था. इन सभी को उस वक्त ही गिरफ्तार कर लिया गया था. फिलहाल ये सभी हिरासत में हैं. इस बीच खबर आई है कि संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों इन लोगों पर UAPA के तहत मुकदमा चलाने की दिल्ली के गवर्नर वीके सक्सेना ने मंजूरी दे दी है. 6 आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अब मुकदमा चलेगा. इन 6 लोगों के नाम हैं- […]...
मेडिकल स्टोर पर दवा देते-देते शख्स को आया हार्ट अटैक, CCTV में कैद हुई घटना
हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई. यहां एक फार्मेसी की दुकान में काम करने वाला व्यक्ति दिल का दौरा पड़ने से बेहोश हो गया. दुकान में दवा देते और बिलिंग करते वक्त शख्स अचानक गिर पड़ा. हादसे का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जैसे ही युवक गिरा वैसे ही उसका सह कर्मचारी वहां पहुंचा और उसने शख्स को बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा. यह चौंकाने वाली घटना 5 मई को मेडचल मल्काजीगिरी जिले के कीसरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रामपल्ली सत्यनारायण कॉलोनी में हुई. यहां एक दुकान में दवा […]...
अलीगढ़ में टेलर की बेटी बनेगी डॉक्टर, NEET परीक्षा में ऐसे मारी बाजी; जानें अल्फिया खान की सफलता का राज
शीर्ष मेडिकल संस्थानों में दाखिले कि लिए इस साल हुई यूजी नीट की परीक्षा का परिणाम आ चुका है. घोषित परिणाम में उत्तर प्रदेश के छात्रों ने सफलता हासिल कर बुलंदियों के झंड़े गाड़कर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है. ऐसे ही यूपी के होनहार छात्र हैं अलीगढ़ की रहने वाली अल्फिया खान और लखनऊ के रहने वाले आयुष नौगरिया और आर्यन यादव. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी किए गए नीट यूजी 2024 के परिणामों में दर्जी की बेटी ने बाजी मारी है. अलीगढ़ के जमालपुर हमदर्दनगर में रहने वाली अल्फिया खान ने पारिवारिक हालातों और […]...
चुनाव के बीच PM मोदी ने शेयर बाजार में निवेश के लिए क्यों कहा? राहुल गांधी का सवाल
लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. शेयर बाजार को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा को पता था कि चार जून को क्या होगा. यही वजह थी कि भाजपा के सबसे बड़े नेताओं ने लोगों से शेयर बाजार में निवेश करने के लिए कहा. इसकी जांच होनी चाहिए. रायबरेली और वायनाड से सांसद चुने गए राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने यह नोट किया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और […]...
नरेंद्र मोदी 9 जून को ले सकते हैं प्रधानमंत्री पद की शपथ, लगातार तीसरी बार बनेंगे PM
नरेंद्र मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, 9 जून को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा. यह लगातार तीसरा मौका होगा जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. इस बार के लोकसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत दिया है. सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से बुधवार को सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनाव. इसी के साथ नई सरकार के गठन की तैयारियां भी शुरू हो गईं. लोकसभा चुनाव में एनडीए 293 सीटें जीती हैं जो 543 सदस्यीय […]...
जीरो पर रहकर भी यूपी की इन 16 सीटें पर बसपा बन गई भाजपा की ‘मददगार’, हार गया INDIA गठबंधन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए लोकसभा चुनाव-2024 बेहद खराब रहा. उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिली. जिस उत्तर प्रदेश में कभी बसपा की सरकार हुआ करती थी, वहां भी उसका खाता नहीं खुला. लेकिन हां वो यहां पर बीजेपी के लिए मददगार जरूर रही. सूबे की ऐसी 16 सीटें हैं जहां पर उसके वोट ने बीजेपी ने मदद की. आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं. उन 16 सीटें पर बसपा को बीजेपी और उसकी सहयोगी की जीत के अंतर से ज्यादा वोट मिले. इसमें से 14 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की, जबकि 2 […]...
परिपक्वता, नियंत्रण और विरासत… 2024 के राहुल गांधी में क्या कुछ बदल चुका है?
राजनीति के आइने में छवियां स्थायी नहीं होतीं. चेहरा वही होता है. अक्स बदल जाता है. जिसे हम कोई और समझ रहे होते हैं वो कोई और बन जाता है. छवियों का बनना और बिगड़ना राजनीति की घड़ी में नियति की तरह है. कभी 1 का डंका बजता है. कभी 6 का और कभी घड़ी 12 बजा देती है. राहुल गांधी अब चश्मा नहीं लगाते. लेकिन जनस्मृति में उनकी पहली तस्वीर इंदिरा गांधी और फिर राजीव गांधी की अंतिम यात्राओं की ही है. इंदिरा गांधी के शव के पास एक छोटा बालक चश्मा लगाए खड़ा है. फ्रेम बदल जाता है […]...

