Category : देश
चीन को मुंहतोड़ जवाब देगा टैंक ‘जोरावर’, भारतीय सेना में होगा शामिल
रक्षा अनुसंधान और विकास प्राधिकरण (डीआरडीओ) का हल्के युद्धक टैक जोरावर चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. गुजरात के हजीरा में हल्के युद्धक टैंक जोरावर का शनिवार को परीक्षण शुरू किया गया. लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) लिमिटेड और डीआरडीओ द्वारा संयुक्त रूप से विकसित जोरावर को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) चीन से मुकाबला को तैयार है. इसे लद्दाख में तैनात करने की योजना बनाई जा रही है. डीआरडीओ प्रमुख डॉ. समीर वी कामत ने शुक्रवार को गुजरात के हजीरा में लार्सन एंड टूब्रो संयंत्र में परियोजना में हुई प्रगति की समीक्षा की. लद्दाख के उच्च ऊंचाई वाले […]...
छोटे दलों से तालमेल, निर्दलियों को समर्थन… क्या है BJP का ‘मिशन कश्मीर’?
बीजेपी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर हो गई है. परिसीमन के बाद अब राज्य में इसी साल चुनाव होने के आसार बने हैं. ऐसे में बीजेपी के तरफ से चुनावी रणनीति खुद गृहमंत्री अमित शाह तैयार कर रहे हैं. हाल में ही अमित शाह और जेपी नड्डा ने राज्य में पार्टी का काम देख रहे ‘टीम 7’ के नेताओं के साथ बैठक भी की थी और राज्य की स्थिति और चुनाव की तैयारी की समीक्षा और रणनीति पर चर्चा की. इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, रवींद्र रैना, संगठन महासचिव अशोक कौल, प्रदेश के तीन महामंत्री, जितेंद्र […]...
नहीं हो पाएंगे बाबा बर्फानी के दर्शन, अमरनाथ यात्रा के बीच पिघला शिवलिंग
इस साल पूरे देश में कई जगहों पर रिकॉर्ड तोड़ गर्मी देखने को मिली है. कश्मीर में भी गर्मी ने इस साल कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसका असर अमरनाथ यात्रा पर देखने को मिल रहा है. यात्रा शुरू होने के महज 7 दिन के अंदर ही बाबा बर्फानी का शिवलिंग पिघल गया है. अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने यूट्यूब पर जो वीडियो जारी किए हैं उसमें बाबा बर्फानी के शिवलिंग के पिघलने की पुष्टि हो रही है. बाबा बर्फानी 30 जून के वीडियो में स्पष्ट दिख रहे हैं, लेकिन अब शिवलिंग दिखाई नहीं दे रहा है. गौरतलब हैं कि ऐसा पहली […]...
बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी, वैसे ही गुजरात में हारने वाली है, अहमदाबाद में बोले राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुजरात के दौरे पर हैं. अहमदाबाद में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी जैसे अयोध्या में हारी वैसे ही गुजरात में हारने वाली है. प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि पीएम मोदी वाराणसी में मुश्किल से जीते अयोध्या में तो हार जाते. काशी में वो जान बचा के निकले. वहां वो केवल 1 लाख वोट से जीते. कांग्रेस पार्टी गुजरात में जीतेगी और यहीं से नई पार्टी बनेगी. […]...
फेफड़े खराब, दिल दे चुका धोखा, ‘सांसें’ खरीद कर चलाते हैं ई-रिक्शा… रुला देगी गुल मोहसिन की कहानी
उम्र 62 साल… दोनों फेफड़े खराब, एक बार दिल धोखा दे चुका है, ‘सांसें’ भी रोजाना खरीदनी पड़ती हैं. इतनी परेशानियों के बाद न कोई गिला और न किसी से शिकवा. पूरी हिम्मत के साथ बीते बसंतों की यादों की तरह कमजोर हो चुके हाथों से ई-रिक्शा थामते हैं और निकल पड़ते हैं अपने और अपनी बेगम के पेट भरने की जुगाड़ में. ये दर्दभरी कहानी है हरिद्वार जिले के रुड़की के गुल मोहसिन की. शिक्षानगरी रुड़की की सड़कों पर ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चलाते अकसर नजर आ जाएंगे. ये गुल मोहसिन हैं. बीमारियों से ‘गुल’ टूट […]...
सड़क पर जा रही थी महिला CID अफसर, अपराधियों ने कर दिया यह कांड, फिर जो हुआ…
झारखंड की राजधानी रांची में इन दिनों अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. आम लोगों की बात छोड़ें, अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब पुलिस के अफसरों को भी लूटने से नहीं डर रहे. हाल ही में अपराधियों ने रांची सीआईडी में तैनात एक अधिकारी को निशाना बनाया. बाइक सवार अपराधी डीएसपी सरिता मुर्मू से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए. हालांकि, पुलिस ने अपराधियों को अरेस्ट कर लिया है. अधिकारी के साथ लूट की ये घटना 25 जून को हुई थी. डीएसपी सरिता रांची के कचहरी चौक के समीप से गुजर रही थीं. इसी दौरान […]...
Amarnath Yatra 2024: पहलगाम में भारी बारिश, रोकी गई अमरनाथ यात्रा
मानसून आने के बाद जम्मू कश्मीर में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश का असर अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ा है. पहलगाम में जारी भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. भारी बारिश के कारण, अमरनाथ यात्रा को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से पवित्र गुफा तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है. शुक्रवार को पहलगाम में भारी बारिश हुई थी. इसके बाबजूद अमरनाथ यात्रा जारी रही थी. बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भी गजब का जोश बना हुआ था. 21 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र अमरनाथ […]...
कांग्रेस सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, पीएम मोदी और अनुराग ठाकुर पर लगाए ये आरोप
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर सदन में गलत और भ्रामक बयान देने का आरोप लगाया. कांग्रेस सांसद ने अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में निर्देश 115(1) के प्रावधानों को लागू करने का अनुरोध किया है. उन्होंने मांग की है कि इस संबंध में अपेक्षित कार्यवाही शुरू की जाए और उचित कार्रवाई की जाए. विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को 8,500 रुपये प्रति माह देने का झूठा वादा किया था. विपक्षी दल ने कहा कि यह जीत […]...
सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे मुकेश अंबानी, बेटे अनंत की शादी का दिया न्योता
मुकेश अंबानी गुरुवार को सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचे. यहां उन्होंने सोनिया गांधी को अपने बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण दिया. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को शादी के बंधन के बंधेंगे. इससे पहले शादी की तमाम रस्में शुरू हो चुकी हैं. अनंत और राधिका की शादी से पहले मुंबई में उनके निवास एंटीलिया पर मामेरु समारोह रखा गया. मामेरू के बारे में कहा जाता है कि यह एक गुजराती शादी का रस्म है, जिसमें दुल्हन के मामा उसे मिठाई और उपहार देने आते हैं. अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर मुकेश […]...
पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी
पति की जिंदगी में कोई और महिला आए, ये बात शायद ही कोई पत्नी बर्दाश्त कर पाएगी. लेकिन आंध्र प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की पहले से ही दो बीवियां थीं. फिर उन दो पत्नियों ने अपने ही पति के लिए तीसरी दुल्हन ढूंढी. फिर उससे अपने पति की शादी भी करवाई. यही नहीं, तीनों पत्नियां अब हंसी-खुशी साथ-साथ एक ही घर में रह भी रही हैं. हैरान कर देने वाला ये मामला विशाखापट्टनम के अल्लूरी सीताराम राजू जिले का है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति की दूसरी शादी करवाई. फिर दोनों पत्नियों […]...

