33.2 C
Dehradun, IN
April 24, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
उत्तराखंड में वैज्ञानिक संस्थानों के समन्वय के लिए बनेगा सुव्यवस्थित प्लेटफॉर्म: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन

Category : देश

देश

रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी, चुरुवा के हनुमान मंदिर पहुंच की पूजा-अर्चना

Uttarakhand Loksabha
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी आज रायबरेली के दौरे पर हैं. वह रायबरेली सीट जीतने के बाद दूसरी बार अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे हैं. राहुल नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात करेंगे. साथ ही साथ विकास योजनाओं की जानकारी भी लेंगे. वहीं, उन्होंने बछरावां में चुरुवा हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की है. मंदिर में दर्शन करने के बाद वह भूए मऊ गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए. कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली के चुरुवा हनुमान मंदिर में पवनपुत्र […]...
देश

… जब 23 साल पहले बतौर CM रूस के दौरे पर गए थे PM मोदी, पुतिन से भी हुई थी मुलाकात

Uttarakhand Loksabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस समेत 2 यूरोपीय देशों की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल में मोदी रूस की पहली द्विपक्षीय यात्रा कर रहे हैं. वह वहां 2 दिन के दौरे पर रहेंगे. मॉस्को के लिए रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहयोगात्मक भूमिका निभाना चाहता है. इस बीच मोदी आर्काइव की ओर से प्रधानमंत्री की पहली और करीब 23 साल पूर्व रूस की पहली यात्रा को याद किया गया. दोनों देशों के मजबूत संबंधों का जिक्र किया. सोशल मीडिया […]...
देश

क्या इन मुद्दों पर पुतिन से बात करेंगे पीएम? रूसी दौरे को लेकर कांग्रेस ने मोदी से पूछे 3 सवाल

Uttarakhand Loksabha
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 8 जुलाई को रूस की मॉस्को यात्रा के लिए रवाना हुए तो वहीं कांग्रेस सांसद पिछले कई महीनों से हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर पहुंचे. इस बीच कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने पीएम मोदी की रूस यात्रा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पीएम पर तंज करते हुए उन्हें ‘गैर-जैविक’ (non-biological) ‘ प्रधानमंत्री करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम रूस की यात्रा पर जा रहे हैं लेकिन उनके पास मणिपुर जाने का समय नहीं है. कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि उन्होंने गैर-जैविक पीएम से तीन सवाल उठाए हैं. […]...
देश

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज से शुरू, पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Uttarakhand Loksabha
भगवान जगन्नाथ की यात्रा 7 जुलाई को शुरू हो चुकी है. जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा, पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं, हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर बना रहे.’ पीएम मोदी ने आषाढ़ी बीज के शुभ मौके पर सभी को, खासतौर पर दुनिया भर में रहने वाले कच्छी समुदाय के लोगों को बधाई दी. दरअसल, आषाढ़ी बीज हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ महीने […]...
देश

अहंकार-अपमान, अतिआत्मविश्वास…खराब प्रदर्शन पर BJP नेताओं ने बताई ‘मन की बात’

Uttarakhand Loksabha
जब भी कोई सांसद के पास जाता था वे बैठने तक को नहीं कहते थे. जब जाओ कहते थे हमको नहीं मोदी जो को वोट दिए हो. एक सांसद हैं उन्होंने अपना फोन नहीं उठाने की कसम खाई थी. गांव में एक सांसद का विरोध हुआ तो बोले हमें तुम लोगों का वोट नहीं चाहिए. पिछली बार ढाई लाख से जीते थे. इस बार 2 लाख से जीत जाएंगे. ये सभी नेता इस बार चुनाव हार गए. दिल्ली से भेजे गए बीएल संतोष के सामने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने ऐसे कई किस्से सुनाए. लोकसभा चुनाव में बीजेपी […]...
देश

बारिश का कहर…हिमाचल से लेकर असम तक बाढ़ से त्राहिमाम! UP में 13 की मौत, सैकड़ों गांवों में घुसा पानी

Uttarakhand Loksabha
पूर्वोत्तर भारत में बारिश और बाढ़ ने जमकर कहर बरपाया है. यहां की नदियां उफान पर हैं, जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. हालात यहां तक आ गए हैं कि राज्य के 30 जिलों में करीब 24.5 लाख लोग इस बाढ़ की चपेट में हैं. इधर, उत्तर प्रदेश में शनिवार की शाम 6:30 बजे तक 24 घंटे में बारिश की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई. इसी प्रकार जम्मू में पूरी रात हुई भारी बारिश की वजह एक 30 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई है. हालात को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने टेलीफोन पर […]...
देश

सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में गिरी तीन मंजिला बिल्डिंग, 1 की मौत , NDRF की टीम मौके पर

Uttarakhand Loksabha
गुजरात के सूरत के बाद अब झारखंड के देवघर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, वहीं कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. मलबे से 3 लोगों को बाहर निकाला गया है. इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलबे में कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू कार्य जारी है. हादसे की सूचना मिलते ही गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे, देवघर के उपायुक्त, एसपी समेत जिले के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. […]...
देश

गुजरात में छह मंजिला इमारत ढही, 15 लोग गंभीर… 5 लोगों के फंसे होने की आशंका

Uttarakhand Loksabha
गुजरात के सूरत में एक छह मंजिला इमारत के गिरने से बड़ा हादसा हो गया. बिल्डिंग के गिरने से करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं करीब 5 लोगों के अभी भी बिल्डिंग के मलबे में दबे होने की आशंका है. मौके पर बचावकर्मी पहुंचे हैं और फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू शुरू किया गया है. वहीं घायल लोगों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है. जानकारी के मुताबिक सूरत के सचिन जीआईडीसी इलाके में भारी बारिश के दौरान छह मंजिला इमारत ढह गई है. इस बिल्डिंग की हालत बहुत जर्जर थी इसके बावजूद भी यहां […]...
देश

यंग ब्रिगेड के पास बीजेपी की कमान, प्रभारियों की औसत उम्र घटी; क्या हैं मायने?

Uttarakhand Loksabha
लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने 23 राज्यों के प्रभारी नियुक्त किए हैं. संगठन में हुई इस नियुक्ति में कई नाम चौंकाने वाले हैं तो सूची में कुछ ऐसे भी नाम हैं, जो पहले से ही इस पद पर काबिज थे. हालांकि, बीजेपी की इस सूची में सबसे खास बात नेताओं की कम उम्र है. मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक हालिया नियुक्त बीजेपी के 23 में से 12 प्रभारियों की उम्र 60 साल से कम है. 2 प्रभारी तो 45 साल से भी कम उम्र के हैं. 38 साल के अनिल एंटोनी को नगालैंड और मेघालय का प्रभार सौंपा […]...
देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदरगाम के बाद शनिवार को चिन्नीगाम इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर जोन के एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि कुलगाम जिले के यारीपोरा के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में संपर्क स्थापित हो गया है. पुलिस और सुरक्षा बल अपने काम में लगे हुए हैं. उन्होंने बताया कि चिन्नीगाम में सुरक्षा बलों का यह दूसरा ऑपरेशन है, इससे पहले मोदरगाम कुलगाम में भी एक ऑपरेशन चल रहा है. मुठभेड़ में एक जवान हुए शहीद जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों […]...