Category : देश
सालियों ने चुराए जूते तो बौखला गया दूल्हा, देने लगा गालियां… घरातियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
झारखंड के धनबाद में एक शादी में उस वक्त हंगामा मच गया जब जूता चुराई की रस्म में दूल्हा अचानक से गालियां देने लगा. सालियों से उसने मारपीट भी की. यह देख दुल्हन पक्ष को गुस्सा आ गया. उन्होंने दूल्हे राजा को दौड़ा-दौड़ाकर पीट डाला. साथ ही बारातियों को भी बंधक बना लिया. मामला पुलिस तक जा पहुंचा. घंटों तक वहां भी हंगामा चलता रहा. इसके बाद यह शादी टूट गई. जानकारी के मुताबिक, मामला धनबाद के भौंरा ओपी क्षेत्र के वार्ड नंबर-8 का है. यहां सोमवार की रात को महेश भुईंया की बेटी की शादी थी. बोर्रागढ़ सुरेंद्र कॉलोनी […]...
कई लेवल पर ‘चूक’… सिग्नल के बल्ब थे फ्यूज, कंचनजंगा ट्रेन हादसे की सामने आई सच्चाई
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 17 जून को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था. यहां रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे. अब ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में तकनीकी और मानवीय भूल दोनों की बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सिग्नल के बल्ब फ्यूज हो गए थे. लाइटनिंग के कारण रंगापानी और चटेर हॉट रेलवे स्टेशन के बीच के Relay hut के कुछ सर्किट्स और […]...
फिर 90 के दशक जैसी दहशत फैलाना चाहते हैं आतंकी…ये 3 कारण दे रहे संकेत
जम्मू का इलाका हमेशा से बेहद शांत माना जाता रहा है. बीते दिनों जब आतंकवाद चरम पर था तब भी घाटी की तुलना में जम्मू में आतंकी वारदातें कम ही होती थीं. लेकिन करीब 3-4 महीनों में ये ट्रेंड बदल गया है. हाल के दिनों में कश्मीर से ज्यादा जम्मू के इलाकों में आतंकी हमले हो रहे हैं. माना जा रहा है कि आतंकी संगठनों ने अब अपनी रणनीति बदल दी है, यही वजह है कि जम्मू के इलाकों में अचानक आतंकी हमले बढ़ गए हैं. जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद के मुताबिक जम्मू का इलाका आतंकियों के […]...
लातेहार: न सड़क न एंबुलेंस… खाट पर लाद बीमार महिला को ले जा रहे थे, रास्ते में ही हो गई मौत
आए दिन सड़क खराब होने के कारण लोगों को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाने के मामले सामने आते हैं. ठीक ऐसा ही एक मामला झारखंड के लातेहार जिले से देखने को मिला है. यहां गांव की सड़क की स्थिति बेहद खराब है. यहां एंबुलेंस गांव तक नहीं पुहंच पाती है. गांव में एक बीमार महिला को खटिया पर लिटाकर अस्पताल ले जाया जा रहा था. उसी दौरान महिला की मौत हो गई. गांव के लोग सरकार के झूठे वादों से परेशान होकर कई सवाल उठा रहे हैं. मामला लातेहार जिले के बसेरिया गांव का है. यहां सोमवार की सुबह […]...
IAS पूजा खेडकर को एम्स से क्यों नहीं मिला दिव्यांगता सर्टिफिकेट, कैसे बनता है प्रमाण पत्र?
ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर सुर्खियों में हैं. अधिकारों के दुरुपयोग के साथ ही दिव्यांगता सर्टिफिकेट को लेकर भी वो सवालों के घेरे में हैं. एम्स के पूर्व निदेशक डॉ एम सी मिश्रा ने टीवी9 भारतवर्ष से खास बातचीत में बताया है कि दिव्यांगता सर्टिफिकेट के क्या प्रावधान हैं. अगर कोई व्यक्ति दिव्यांगता की किसी भी श्रेणी में आता है तो इसके लिए उसे मेडिकल बोर्ड से गुजरना पड़ता है. एम्स के पूर्व निदेशक डॉक्टर एम सी मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर को यह बताना पड़ता है कि क्यों किसी व्यक्ति को दिव्यांगता का सर्टिफिकेट दिया जाए. साथ ही अगर व्यक्ति […]...
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के बीच DGP पर बरसीं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- उनके कार्यकाल में सबसे ज्यादा जवान शहीद
‘देश भर से जवान अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस चले जाते हैं‘…ये कहना है पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का. जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार शहीद हो गए. जवानों की शहादत को लेकर पीडीपी प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है तो जम्मू में ये सब क्या हो रहा है , इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए […]...
हरियाणा में 40 फीसदी वोट, 24 सीटें… अमित शाह का अहिरवाल बेल्ट से सत्ता की हैट्रिक का फॉर्मूला
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे. 10 लोकसभा सीटों से घटकर 5 सीटों पर सिमट गई. विधानसभा चुनाव से पहले पहले बीजेपी को हार से उभारने का जिम्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल लिया है और ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए. अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं. तीन हफ्ते में उनका यह दूसरा दौरा है. 29 जून को पंचकूला पहुंचे थे और अब महेंद्रगढ़ से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने की कवायद करते नजर आएंगे. लोकसभा चुनाव में बिगड़े सियासी […]...
IAS पूजा खेडकर का विकलांगता प्रमाण पत्र निरस्त हुआ तो क्या होगा?
अपनी मांग की वजह से महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए इन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल का आरोप है, क्योंकि पूजा क्रीमी लेयर में होने की वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की हकदार ही नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईएएस का दिव्यांगता (विकलांगता) प्रमाण पत्र अगर निरस्त किया गया तो क्या होगा? आइए जानने की कोशिश करते हैं. दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच […]...
जम्मू-कश्मीर: 78 दिन में 11 आतंकी हमले, जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक से दो आतंकी जंगल में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस ऑपरेशन को सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसे लेकर कांग्रेस भी […]...
IAS पूजा खेडकर के परिवार पर एक्शन, पुणे में बंगले के बाहर अवैध अतिक्रमण तोड़ेगा निगम
IAS Pooja Khedkar News: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच शनिवार को पुणे नगर निगम ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया है. जिसमें खेडकर को सात दिनों के अंदर बंगले की चारदीवारी के पास बने अनधिकृत ढांचे को हटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने आईएएस ट्रेनी पूजा के माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को […]...

