Category : देश
टोटका या कुछ और… हार के बाद पिंक कोट पहनकर महाराष्ट्र में क्यों घूम रहे हैं अजित पवार?
लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद अजित पवार इन दिनों पिंक कोट में घूमते नजर आ रहे हैं. पवार का यह गुलाबी कोट राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय भी बना हुआ है. कोई इसे किस्मत बदलने के लिए की जाने वाली कोशिश बता रहा है तो कोई इसे राजनीतिक समीकरण को साधने के रूप में देख रहा है. अजित का यह पिंक कोट इसलिए भी सुर्खियों में है, क्योंकि अब से कुछ महीने बाद राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जहां सबसे ज्यादा सस्पेंस अजित पवार की पार्टी एनसीपी को लेकर ही है. पिंक कोट […]...
BJP सांसद विनोद बिन्द का चुनाव रद्द करने की मांग, ललितेश पति त्रिपाठी ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका
टीएमसी नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने भदोही सांसद का निर्वाचन रद्द करने की याचिका इलाहाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की. याचिका में कहा गया है कि विनोद कुमार बिन्द ने निषाद पार्टी के विधायक रहते बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीता. ये जनप्रतिनिधित्व कानून का उल्लंघन है. भदोही से टीएमसी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ललितेश पति त्रिपाठी ने बीजेपी के सांसद विनोद कुमार बिंद के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. विनोद कुमार बिन्द के निर्वाचन को रद्द करने के लिए दाखिल अपनी याचिका में दो-तीन प्रमुख कारण बताया है. उन्होंने कहा कि […]...
विवादों में बीच IAS पूजा खेडकर ने जिला कलेक्टर के खिलाफ लगाया उत्पीड़न का आरोप
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने हाल ही में पुणे जिला कलेक्टर सुहास दिवसे के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है. पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुईं पूजा खेडकर इन आरोपों के बाद फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. पूजा की इस शिकायत ने राज्य प्रशासन में हलचल मचा दी है और प्रशासनिक स्तर पर इसे गंभीरता से लिया जा रहा है. जब शिकायत के बारे में जिला कलेक्टर सुहास दिवसे से पूछा गया तो उन्होंने कहा, इस बारे में जवाब देने के लिए मेरे पास कुछ भी नहीं है. मुझे कोई शिकायत नहीं मिली है, शिकायत […]...
ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मां के बाद अब पिता पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, पहुंचे कोर्ट, लगे हैं ये आरोप
विवादों में घिरीं आईएएस ट्रेनी पूजा खेडकर की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है. धमकाने के आरोप में उनकी मां मनोरमा खेडकर को गिरफ्तार कर लिया गया है. कोर्ट ने पुलिस हिरासत का आदेश दिया है. मनोरमा की गिरफ्तारी के बाद उनके पति और पूजा के पिता दिलीप खेडकर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अब कोर्ट की शरण में हैं. गिरफ्तारी से बचने के लिए दिलीप खेडकर ने पुणे सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. मुलशी तालुका के धडवली गांव के किसानों को बंदूक से डराने-धमकाने […]...
असम में मुस्लिम विवाह कानून होगा रद्द, सीएम हिमंता ने किया ऐलान
असम सरकार राज्य में मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम को निरस्त करेगी. सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इन दोनों कानूनों को निरस्त करने के लिए गुरुवार को कैबिनेट मेंअसम रिपीलिंग बिल यानी असम निरसन अध्यादेश को मंजूरी दे दी है सीएम सरमा ने ऐलान किया है कि अब इस निरसन विधेयक को विधानसभा में रखा जाएगा. विवाह और तलाक के पंजीकरण में समानता लाने के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने गुरुवार को असम रिरसन विधेयक को मंजूरी दे दी है. सीएम हिमंता ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस बिल का उद्देश्य […]...
NEET पेपर लीक: पटना एम्स के 4 MBBS स्टूडेंट्स को CBI ने किया गिरफ्तार, पेपर सॉल्व करने का आरोप
नीट पेपर लीक मामले में बिहार की राजधानी पटना में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. पटना एम्स के चार छात्रों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सुबह इन्हें हिरासत में लिया था और पूछताछ कर रही थी. इसमें 3 एमबीबीएस स्टूडेंट्स 2021 बैच के थर्ड ईयर के हैं और एक सेकेंड ईयर का है. इनकी पहचान चंदन कुमार (थर्ड ईयर), राहुल कुमार (थर्ड ईयर), करण जैन (थर्ड ईयर ) और कुमार शानू (सेकेंड ईयर) के रूप में हुई है. इन सभी पर पेपर सॉल्व करने का आरोप है. सीबीआई ने हाल ही में पटना से पंकज उर्फ आदित्य को […]...
ऐसा लग रहा है कि उनमें हिटलर समा गए हैं… कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस के निर्देश पर बोले असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कांवड़ यात्रा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस के निर्देश पर नाराजगी जाहिर की है. खाने-पीने की चीजों वाले ठेलों पर दुकानदारों के नाम लिखने के मामले पर उन्होंने प्रशासन और सरकार को घेरा है. ओवैसी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि उनमें हिटलर समा गए हैं. इसके साथ ही ही ओवैसी ने श्रीनगर में मुहर्रम के जुलूस में फिलिस्तीनी झंडा लहराने वाली घटना और असम के सीएम के बयान पर भी हमला बोला है. ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार छुआछूत को प्रमोट कर रही है. उन्होंने दावा किया कि मुजफ्फरनगर के […]...
NTA नें हमें सरकार के खिलाफ खड़ा कर दिया… NEET-UG मामले में बोलते हुए रो पड़ी अभ्यर्थी
नीट यूजी के अभ्यर्थियों ने एक ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी समस्याएं बताई. इसमें सभी अभ्यर्थियों ने अपनी बात रखी. इसी तरह अभ्यर्थी काजल से भी पूछा गया कि आपको क्या उम्मीद है कोर्ट और सरकार से? क्या कहना चाहेंगी आप उनको? काजल ने कहा हम सभी स्टूडेंट्स चाहते हैं कि हमारे साथ जस्टिस हो. लेकिन नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) से हमें बहुत शिकायते हैं, क्योंकि… बस इतना ही बोल पाई थी काजल और उसकी आवाज भारी होने लगी थी. वो कुछ आगे बोलती लेकिन तब तक एनटीए के प्रति उसकी शिकायत आंखो से छलक उठी. उसके अंदर भरा […]...
जम्मू-कश्मीर: डोडा के जंगलों में 4 दिन से चल रहा सर्च ऑपरेशन, मुठभेड़ में 2 जवान जख्मी
आतंक के खिलाफ सुरक्षाबलों ने कश्मीर के डोडा में मुहीम को तेज कर दिया है. पिछले चार दिन से जवान डोडा में आतंक पर लगाम कसने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं. आज सुबह तड़के जवानों ने डोडा के कास्तीगढ़ के घने जंगलों में आतंकियों को घेरा. जानकारी के मुताबिक, आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच कास्तीगढ़ में हुई भारी मुठभेड़ में दो जवान जख्मी हो गए हैं. पूरे इलाके में जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. दो जवान जख्मी अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार तड़के जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन गांव में आतंकवादियों के […]...
पुलिस मुझे मरवाना चाहती है…यूपी के बीजेपी विधायक फतेह बहादुर सिंह का सनसनीखेज आरोप
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि पुलिस अपराधियों के साथ मिलकर मुझे मरवाना चाहती है. फतेह बहादुर सिंह यूपी के पूर्व सीएम वीर बहादुर सिंह के बेटे हैं. वह 2007 से 2012 की बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. फतेह बहादुर सिंह ने कहा, ‘उनकी जान को खतरा है. स्थानीय पुलिस वाले अपराधियों के साथ मिलकर मुझे जान से मारना चाहते हैं. वे लोग एक करोड़ रूपये चंदा भी इसके लिए इकट्ठा कर चुके हैं. मैंने ये सारी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को […]...

