24.4 C
Dehradun, IN
February 20, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi
मध्यप्रदेश

भाजपा ने पूर्व कांग्रेस विधायक को अमरवारा विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवारा विधानसभा सीट (एसटी) पर 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कमलेश शाह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। शाह ने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल होने के लिए अमरवारा के विधायक पद से इस्तीफा दिया था। फलस्वरूप अमरवारा विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ के करीबी समझे जाने वाले शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस पार्टी एवं विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और बाद में भाजपा में शामिल हो गये थे।

Related posts

राधा रानी को लेकर दिए बयान पर पंडित प्रदीप मिश्रा बोले- जिसको भी प्रमाण चाहिए वो सीहोर के कुबेरेश्वर धाम आ जाए

Uttarakhand Loksabha

दमोह की व्‍यारमा नदी में मगरमच्छ का आतंक, एक बच्चे को पानी में खींच ले गया… युवक का पैर काटा

Uttarakhand Loksabha

आठ माह तक गुमशुदगी का नाटक करती रही पत्नी, प्रेमी संग मिलकर पति को कर दिया था दफन

Uttarakhand Loksabha