29.2 C
Dehradun, IN
May 1, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
राजस्थान

गोंडा के बाद अलवर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, कई ट्रेनें रद्द; स्टेशन पर भटकते रहे यात्री

Uttarakhand Loksabha
राजस्थान में अलवर से रेवाड़ी रूट पर एक मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है. यह मालगाड़ी अलवर मथुरा ट्रैक पर बने अलवर गुड्स स्टेशन से रवाना हुई थी. इस घटना के बाद जयपुर मथुरा और जयपुर रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, वहीं कुछ ट्रेनों को रीशिड्यूल किया गया है. यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे की है. सूचना मिलने पर जयपुर से पहुंची टीम ने ट्रैक को नार्मल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक अलवर […]...
दिल्ली/NCR

कहीं बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट, जानें अगले 3 दिनों का मौसम

Uttarakhand Loksabha
पूरा आषाढ़ निकल गया, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. शनिवार की रात भी दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार की अल सुबह नोएडा और दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इससे मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वातावरण में आद्रता 70 फीसदी से ज्यादा है. चूंकि […]...
देश

लड़की के सिर में चुभो दी थीं 70 सुइयां… तांत्रिक अरेस्ट, बाबा का भाई बोला- लगाए गए झूठे आरोप

Uttarakhand Loksabha
ओडिशा में तंत्र- मंत्र से एक 19 साल की लड़की को रोगमुक्त करना तांत्रिक को महंगा पड़ गया. बाबा तेजराज राणा को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है.सिन्धेइकेला के इचगांव की एक लड़की काफी समय से बीमार थी. उसके घरवालों ने झमुटजुला गांव के रहने वाले बाबा तेजराज राणा से उसकी बीमारी को ठीक करने के लिए लाए थे. आरोप है कि युवती को ठीक करने के लिए बाबा ने उसके सिर में 70 से ज्यादा सुइयां चुभा दीं. शिकायत के बाद पुलिस ने कथित बाबा तांत्रिक तेजराज राणा को गिरफ्तार कर लिया. युवती के घरवालों का आरोप […]...
उत्तरप्रदेश

सावन का पहला सोमवार: काशी में उमड़ेंगे भक्त, वाराणसी में इन मार्गों पर 60 घंटों का ट्रैफिक डायवर्जन

Uttarakhand Loksabha
सावन के पहले सोमवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल ट्रैफिक प्लान जारी किया है. इस प्लान के तहत वाराणसी की ज्यादातर सड़कों को 60 घंटे के लिए नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है. शनिवार की शाम से ही लागू इस ट्रैफिक प्लान के तहत मंगलवार की सुबह आठ बजे तक सभी चिन्हित सड़कों पर मंगलवार की सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही नहीं होगी. वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक यह ट्रैफिक प्लान उन सभी सड़कों के लिए है, जिनपर कांवड़ियों की आवाजाही होती है. इस साल सावन की […]...
देश

दमनकारी शासन ने ली थी 13 मासूमों की जान, शहीद दिवस को याद करके ममता ने CPIM पर साधा निशाना

Uttarakhand Loksabha
21 जुलाई का दिन बंगाल के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस इस दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाने वाली है. इस दिन की बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPIM) पर निशाना साधा है. इसके अलावा उन्होंने इस दिन को पार्टी के लिए भावनात्मक मील का पत्थर कहा है. 31 साल पहले यानी 21 जुलाई 1993 के दिन को याद करते हुए ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सीपीआई(एम) पर हमला बोलते हुए कहा कि 31 साल […]...
उत्तरप्रदेश

स्वामी प्रसाद मौर्य और बेटी संघमित्रा भगोड़ा घोषित, कैसे होती है घोषणा, कितनी मुश्किलें बढ़ेंगी?

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (आरएसएसपी) के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य और उनकी बेटी संघमित्रा मौर्य को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया है. लखनऊ की एसीजेएम तृतीय (एमपी/एमएलए कोर्ट) आलोक वर्मा के कोर्ट ने बिना तलाक लिए धोखाधड़ी करके विवाह करने के मामले में दायर केस में लगातार पेशी पर नहीं आने के बाद पूर्व मंत्री मौर्य और उनकी पूर्व सांसद बेटी संघमित्रा को भगोड़ा घोषित किया है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि कोई व्यक्ति भगोड़ा कब घोषित किया जाता है और ऐसा होने पर क्या परिणाम झेलने पड़ सकते हैं. हालिया मामला […]...
देश

NEET UG: 4 फीसदी से कम अभ्यर्थियों को मिले 600 और उससे अधिक नंबर, जानें रिवाइज्ड रिजल्ट की पूरी डिटेल

Uttarakhand Loksabha
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी एनटीए ने शनिवार 20 जुलाई को नीट यूजी का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी किया. एनटीए ने लगभग 23.5 लाख उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोर जारी किए, जो एनईईटी-यूजी 2024 परीक्षा में शामिल हुए थे. कुल उम्मीदवारों में से, 81,000 से कुछ अधिक उम्मीदवारों (या 3.49 प्रतिशत) ने इस साल परीक्षा में 720 में से 600 और उससे अधिक अंक हासिल किए हैं. 2023 में ऐसे 29,351 उम्मीदवार थे (कुल का 1.43 प्रतिशत) वहीं 2022 में, 21,164 उम्मीदवार थे (कुल 1.19 प्रतिशत). 600 से अधिक का स्कोर 2023 में एक सरकारी […]...
उत्तरप्रदेश

रहमान को अपना परिचय बताने में दिक्कत क्यों… रामदेव ने किया योगी सरकार के फैसले का स्वागत

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कांवड़ यात्रा के तहत कांवड़ रूट पर मौजूद सभी रेढ़ी वालों को अपनी दुकान के सामने अपना नाम लिखने का आदेश दिया. जिसके बाद इस आदेश पर सियासत छिड़ गई और वार-पलटवार का सिलसिला शुरू हो गया है. हर तरफ से नाम लिखने के आदेश के खिलाफ से लेकर इसके समर्थन में बयान सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब योग गुरु स्वामी रामदेव ने भी बयान जारी किया है. योग गुरु स्वामी रामदेव ने नाम लिखने के आदेश का समर्थन करते हुए कहा, जब स्वामी रामदेव को अपना नाम […]...
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर हादसा, चिरबासा के पास भूस्खलन; 3 की मौत, 2 घायल

Uttarakhand Loksabha
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं. यह हादसा चिरबासा के पास हुआ है. राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. इसके बाद एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंची हैं. साथ में प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि चिरबासा के पास भूस्खलन की सूचना है. इस हादसे में कुछ यात्रियों की […]...
हिमाचल प्रदेश

श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु के साथ रास्ते में हो गया ये दर्दनाक हादसा

Uttarakhand Loksabha
कुल्लू/रामपुर: श्रीखंड महादेव यात्रा पर जा रहे एक और श्रद्धालु की मौत हो गई है। मृतक श्रद्धालु की पहचान सिद्धार्थ शर्मा (31) निवासी पुत्र विजय शर्मा निवासी रामपुर बुशहर के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार सिद्धार्थ श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान लंगर की सामग्री सेवा के लिए ले जा रहा था। जब बराहटी नाला के समीप पहुंचा तो अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सिद्धार्थ को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकालकर सिंहगाड़ बेस कैंप तक पहुंचाया गया। इसके बाद पहले उसे निरमंड अस्पताल […]...