27.2 C
Dehradun, IN
April 26, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
छत्तीसगढ़

बदौला बाजार की घटना निंदनीय, शांति बनाएं रखें… सतनाम समाज संग बैठक कर बोले CM विष्णु देव साय

Uttarakhand Loksabha
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनामी समाज के प्रमुखों के साथ बैठक करते हुए बलौदा बाजार जिले में हुई घटना पर गंभीर चिंता प्रकट की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास ने समाज में शांति और सद्भाव का संदेश दिया था. सीएम ने कहा कि समाज भ्रमित न हो- इस संबंध में हम सब को साथ मिलकर काम करना चाहिए. समाज में सद्भाव हम सबकी जिम्मेदारी है. वहीं सतनामी समाज प्रमुखों ने भी कहा कि हम सभी बलौदा बाजार की घटना से चिंतित हैं. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा की […]...
मध्यप्रदेश

शादी के बाद बोली दुल्हन, पहले गहने और आईफोन दिलाओ, फिर रहूंगी साथ

Uttarakhand Loksabha
इंदौर। सिविल इंजीनियर ने अपनी बहू और समधी के खिलाफ हेराफेरी की रिपोर्ट लिखवाई है। बहू ने शादी के बाद बेटे के साथ रहने से मना कर दिया। उसने गहने, रुपये और आइफोन की मांग की। फिर एक दिन अचानक पिता के साथ सारे गहने, कपड़े, नकद रुपये लेकर फरार हो गई। फोन लगाने पर फांसी लगाकर पूरे परिवार को फंसाने की धमकी देने लगी। इंदौर की विजयनगर पुलिस के मुताबिक बीबीए कर चुके यश चौकसे की शादी 8 फरवरी 2023 को बल्लमपुर झांसी निवासी मुस्कान राय के साथ हुई थी। मुस्कान ने बीएससी पास तथा आईटीआई से डीजल इंजिन का डिप्लोमा […]...
मध्यप्रदेश

हवाई सेवा से जुड़ेंगे मध्‍य प्रदेश के 8 शहर, पहली फ्लाइट 13 जून से, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Uttarakhand Loksabha
भोपाल। प्रदेश के 8 शहरों को हवाई सेवा से जोड़ने के लिए पीएमश्री पर्यटन वायुसेवा का शुभारंभ भोपाल से 13 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इन शहरों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली एवं खजुराहो शामिल हैं। 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट इन शहरों के बीच उड़ान भरेंगे। पहली फ्लाइट भोपाल-जबलपुर-रीवा-सिंगरौली की होगी। मालूम हो कि गत 14 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के स्टेट हैंगर से पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ किया था। टिकट बुकिंग के लिए ऑनलाइन सुविधा फ्लायओला वेबसाइट डेवलप की गई है। इसका किराया अभी घोषित नहीं किया गया है। […]...
मध्यप्रदेश

जनसुनवाई की नई व्यवस्था के पहले दिन अव्यवस्था, कलेक्टर ने जमीन पर बैठ कर सुनी दिव्यांग की बात

Uttarakhand Loksabha
मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की नई व्यवस्था प्रारंभ हुई। पहले ही दिन काफी अव्यवस्था देखने को मिली। जहां आवेदकों को अधिकारियों के कक्ष ढूंढने में परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं रजिस्ट्रेशन करने के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ा। कलेक्टर के मुताबिक आने वाले दिनों में इस व्यवस्था में और सुधार किया जाएगा। हमारा फोकस आवेदक की सुनवाई का तुरंत निराकरण करना है। इस दौरान कलेक्टर ने खुद जमीन पर बैठ कर दिव्यंग की समस्या सुनी। आचार संहिता के चलते कलेक्टर कार्यालय में होने वाले जनसुनवाई बंद थी, आचार संहिता खत्म होते ही एक बार फिर जनसुनवाई […]...
मध्यप्रदेश

बलौदाबाजार में सतनामी समाज ने कलेक्टर और एसपी दफ्तर को लगाई आग, सख्त कार्रवाई की तैयारी में सरकार

Uttarakhand Loksabha
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सतनामी समाज के लोगों ने इतना उग्र प्रदर्शन किया कि कलेक्ट्रेट परिसर और एसपी दफ्तर को आग के हवाले कर दिया। डीएम और एसपी दफ्तर परिसर में रखी सैकड़ों दो पहिया, चार पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हादसे में करोड़ों का नुकसान हुआ है। वहीं एसपी और कलेक्टर को भागकर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद पुलिस प्रशासन सख्त एक्शन की तैयारी में है। दरअसल, बलौदा बाजार में सतनामी समाज के प्रदर्शनकारी गिरौधपुरी में अपने धार्मिक चिन्ह जैतखाम और मंदिर तोड़े जाने को लेकर प्रशासन को लगातार ज्ञापन दे रहे थे लेकिन प्रशासन […]...
मध्यप्रदेश

सिवनी में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत, जमुनिया ग्राम की घटना…

Uttarakhand Loksabha
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आने वाले बंडोल थाना क्षेत्र में जमुनिया ग्राम में एक खेत में काम कर रहे तीन लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। आपको बता दें कि चार लोग घायल हुए हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना जमुनिया ग्राम की है, यहां पर अचानक मौसम बदल गया और बारिश के साथ आसमान में जोरदार बिजली कड़कने लगी अचानक बिजली खेत में काम कर रहे लोगों के ऊपर गिर गई और तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बंडोल पुलिस […]...
मध्यप्रदेश

भाजपा नेता की केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे..

Uttarakhand Loksabha
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पीतल मिल चौराहा पर स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक शशांक भार्गव जो हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए थे उनकी फैक्ट्री में सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसका धुआं 8 से 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था जानकारी मिलते ही जिला कलेक्टर बुद्धेश कुमार और एसपी दीपक शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और दमकल की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं जिले के एसपी ने बताया कि सुबह केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते […]...
उत्तरप्रदेश

20 करोड़ की जमीन के लिए दोस्त को शराब पिलाई, एनेस्थीसिया दिया… फिर नहर में फेंका

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की गंगनहर में तीन महीने पहले मिली एक शख्स की लाश की शिनाख्त न होने पर उसका लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया. वो लाश गाजियाबाद के बिल्डर की निकली, उसका कातिल उसी का दोस्त निकला. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है. हत्या में दोस्त समेत चार आरोपी शामिल थे, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया है. हत्या की वजह 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी थी. मृतक बिल्डर के परिजन उन्हें लगातार तलाश कर रहे थे. गाजियाबाद पुलिस भी बिल्डर की खोज में घनचक्कर बनी हुई थी. सर्विलांस से मिले क्लू ने पूरे […]...
मध्यप्रदेश

रीवा के मऊगंज में नाबालिग के साथ गैंगरेप , तीन आरोपी फरार..

Uttarakhand Loksabha
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। 3 युवकों ने मिलकर इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पानी पीने के बहाने आए एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता अपने घर में भैंस को चारा दे रही थी। उसी दौरान पास के गांव […]...
मध्यप्रदेश

छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा के बाद सरकार ने SP और कलेक्टर को हटाया, जिले में धारा 144 लागू

Uttarakhand Loksabha
छत्तीसगढ़ : बलौदाबाजार हिंसा के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया। राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने मंगलवार देर रात तबादला आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, बलौदाबाजार-भाटापारा जिलाधिकारी केएल चौहान को विशेष सचिव (बिना किसी विभाग के) के पद पर मंत्रालय (सचिवालय) में स्थानांतरित किया गया है। राज्य सरकार ने सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार दीपक सोनी को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया है। सोनी के पास मनरेगा आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 2010 बैच के भारतीय पुलिस […]...