22.4 C
Dehradun, IN
May 3, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
मध्यप्रदेश

छिंदवाड़ा में कुकड़ीखापा वॉटर फाल में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, फैली सनसनी

Uttarakhand Loksabha
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के उमरानाला चौकी क्षेत्र के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में नहाते समय गहरे पानी के भंवर में फंस जाने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हिमांशु पिता मनोहर उम्र 22 वर्ष निवासी नागपुर अपने 6 दोस्तों के साथ रविवार की सुबह 12 बजे के आसपास कुकड़ीखापा वॉटर फाल में पिकनिक मनाने आए थे। नहाते समय युवक गहरे पानी की तरफ चला गया  इस दौरान मृतक हिमांशु और उसके साथ मित्र नहाने लगे हिमांशू गहरे पानी के भंवर […]...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर से लापता हुईं BSF की आकांक्षा बोली- जिससे शादी तय हुई वह मनी माइंडेड था, तनाव में थी तो खुद चली गई

Uttarakhand Loksabha
ग्वालियर: सीमा सुरक्षा बल की टेकनपुर स्थित अकादमी से लापता हुईं महिला प्रशिक्षक आकांक्षा निखर और शाहाना खातून अभी कोलकाता में ही हैं। ग्वालियर पुलिस की टीम पूछताछ कर लौट रही है। आकांक्षा की मां ने तो उसके अपहरण की एफआईआर कराई थी, लेकिन जब आकांक्षा से ग्वालियर पुलिस की टीम ने पूछताछ की तो सामने आया कि आकांक्षा पर शादी करने के लिए दबाव था। जिससे शादी तय हुई वह मनी माइंडेड निकला आकांक्षा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जिससे शादी तय हुई थी, वह मनी माइंडेड निकला। उससे कुछ बातचीत की तो यह सामने आ गया, इसके […]...
मध्यप्रदेश

महाकाल मंदिर में कावड़ यात्रियों के लिए व्‍यवस्‍था, अग्रिम अनुमति लेने पर ही चार नंबर गेट से मिलेगा प्रवेश

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दौरान भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने आने वाले कावड़ यात्रियों को अग्रिम अनुमति लेना अनिवार्य है। अनुमति प्राप्त करने पर ही कावड़ियों को गेट नं.4 से प्रवेश मिलेगा। बिना अनुमति के आने वाले कावड़ यात्रियों को सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में लगकर मंदिर में प्रवेश करना होगा। शनिवार, रविवार व सोमवार को भीड़ वाले दिनों के लिए 4 नंबर गेट की विशेष सुविधा बंद रहेगी। श्रावण मास में देशभर से बड़ी संख्या में कावड़ यात्री भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने उज्जैन आते हैं। अनेक संस्थाओं द्वारा कावड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इसमें समूह […]...
मध्यप्रदेश

सतना के कमर्शियल टैक्स ऑफिस में लगी आग, रविवार की छुट्टी थी… वरना हो जाता बड़ा हादसा

Uttarakhand Loksabha
सतना। सतना शहर के सिटी कोतवाली के पीछे रामना टोला स्थित वाणिज्यिक कर कार्यालय वृत्त-1 की दूसरी मंजिल में रविवार को आग लग गई। इस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना में कार्यालय के अनेक कंप्यूटर सिस्टम और महत्वपूर्ण कागजात जलकर राख हो गए। बता दें कि सतना का वाणिज्यिक कर कार्यालय लंबे समय से किराए के भवन में संचालित है। बताया गया है कि रविवार की सुबह कार्यालय के चौकीदार ने दूसरी मंजिल पर स्थित वृत्त-1 के कमरों से धुंआ उठता देखा। इसके बाद अंदेशा […]...
मध्यप्रदेश

पहले लोगों का बैंक खाता खुलवाते… फिर अकाउंट किराए पर लेकर करते थे ऑनलाइन ठगी, शिकंजे में दो आरोपी

Uttarakhand Loksabha
उज्जैन। चिमनगंज पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपित राघवी का तो दूसरा छत्तीसगढ़ का निवासी है। दोनों आरोपी अन्य लोगों के बैंक खाते खुलवा कर किराए पर लेते और ऑनलाइन ठगी के रुपये उनके बैंक खातों में जमा करवाते थे। इसके एवज में खाताधारक को कमीशन देते थे। मुखबिर से मिली थी सूचना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 एटीएम, पांच मोबाइल व बैंक पासबुक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि भुवान पुत्र सुरेशचंद्र परमार निवासी धतुरिया राघवी लोगों से बैंकों में खाते खुलवा रहे […]...
मध्यप्रदेश

क्या आप भी राशन कार्ड से हर माह लेते हैं फ्री अनाज, सरकार उठा रही कड़ा कदम… तत्काल सुधार लें ये गलती

Uttarakhand Loksabha
भोपाल: प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में पांच करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं को निश्शुल्क खाद्यान्न दिया जा रहा है। इस सुविधा का लाभ अपात्र न उठा लें, अब इसके लिए स्मार्ट पीडीएस व्यवस्था लागू होगी। इसमें केंद्र सरकार के साफ्टवेयर में प्रदेश के उपभोक्ताओं का डाटा लिंक किया जाएगा, ताकि इससे उन उपभोक्ताओं के बारे में पता चल जाए, जिनके नाम दो जगह पर दर्ज हैं। इसके साथ ही खाद्यान्न ले जाने वाले वाहनों की निगरानी के लिए कमांड एंड कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा। केंद्र के सर्वर में अपलोड होगा डाटा केंद्र सरकार […]...
मध्यप्रदेश

हाइवे पर केंटर-ईको कार की भिडंत, दो युवकों की मौत, सात घायल

Uttarakhand Loksabha
मेहगांव: उप्र से भिंड जिले के मालनपुर क्षेत्र में धान रोपाई करने के लिए जा रहे मजदूरों की ईको वेन ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित बरहद मोड़ पर सामने से प्याज भरकर आ रही केंटर से टकरा गई। हादसा इतना जबरजस्त था, कि ईको में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां तीन घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां […]...
देश

IAS पूजा खेडकर के परिवार पर एक्शन, पुणे में बंगले के बाहर अवैध अतिक्रमण तोड़ेगा निगम

Uttarakhand Loksabha
IAS Pooja Khedkar News: विवादों में घिरीं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस बीच शनिवार को पुणे नगर निगम ने पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया है. जिसमें खेडकर को सात दिनों के अंदर बंगले की चारदीवारी के पास बने अनधिकृत ढांचे को हटाने के निर्देश दिए हैं. पुलिस ने आईएएस ट्रेनी पूजा के माता-पिता मनोरमा और दिलीप खेडकर के अलावा पांच अन्य के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है. कुछ दिन पहले ही एक वीडियो सामने आया था जिसमें मनोरमा भूमि विवाद को […]...
महाराष्ट्र

मनोज जरांगे का बड़ा ऐलान, मराठा आरक्षण के लिए 20 जुलाई से करेंगे अनिश्चितकालीन अनशन

Uttarakhand Loksabha
मराठा आरक्षण के मुद्दे पर मनोज जरांगे पाटिल एक बार फिर से आक्रामक नजर आ रहे हैं. आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को कहा कि अगर राज्य सरकार 13 जुलाई की आधी रात तक मराठों को आरक्षण देने में विफल रहती है तो वह 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर देंगे. जरांगे ने आंदोलन के अगले चरण के लिए मराठों से मुंबई में जुटने का होने का आग्रह किया है. छत्रपति संभाजी नगर में एक रैली में मनोज जरांगे पाटिल ने कहा कि अगर आधी रात तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो मराठा आरक्षण के लिए […]...
उत्तरप्रदेश

हाथरस भगदड़ में लापरवाही के लिए क्या सिर्फ आयोजक ही जिम्मेदार? क्या कहता है कानून

Uttarakhand Loksabha
हाथरस में भगदड़ का मामला सामने आने के बाद धार्मिक आयोजनों में सख्त प्रबंधन के लिए स्पष्ट कानून बनाने की मांग देश के विभिन्न हिस्सों से उठने लगी है. जबकि देश में पहले से ही समुचित कानून मौजूद हैं और पहले घटित ऐसी ही दर्दनाक घटनाओं के मद्देनजर हायर ज्यूडीशरी ने व्यवस्थाएं भी दी हैं. सवाल ये है कि इस घटना में क्या सिर्फ आयोजक ही लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं? पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों का कोई कर्तव्य कानून के तहत नहीं था? जूरिस्ट ज्ञानंत सिंह, अभिषेक राय और डीके गर्ग समेत अन्य विशेषज्ञों ने कहा कि […]...