22.4 C
Dehradun, IN
May 3, 2026
Home | Uttarakhand Loksabha Local and National News in Hindi

Author : Uttarakhand Loksabha

https://uttarakhandloksabha.com - 3443 Posts - 0 Comments
देश

हरियाणा में 40 फीसदी वोट, 24 सीटें… अमित शाह का अहिरवाल बेल्ट से सत्ता की हैट्रिक का फॉर्मूला

Uttarakhand Loksabha
हरियाणा के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिले थे. 10 लोकसभा सीटों से घटकर 5 सीटों पर सिमट गई. विधानसभा चुनाव से पहले पहले बीजेपी को हार से उभारने का जिम्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संभाल लिया है और ताबड़तोड़ दौरे शुरू कर दिए. अमित शाह मंगलवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ओबीसी सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे हैं. तीन हफ्ते में उनका यह दूसरा दौरा है. 29 जून को पंचकूला पहुंचे थे और अब महेंद्रगढ़ से दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र को साधने की कवायद करते नजर आएंगे. लोकसभा चुनाव में बिगड़े सियासी […]...
उत्तरप्रदेश

शिक्षकों के आगे झुकी योगी सरकार, डिजिटल अटेंडेंस को किया गया स्थगित

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने डिजिटल अटेंडेंस सिस्टम को दो महीने के लिए स्थगित कर दिया है. इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है. सरकार ने फैसला लिया है कि एक विशेषज्ञ समिति बनाई जाएगी जो अगले दो महीनों में शिक्षकों के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी. यूपी के मुख्य सचिव के साथ मंगलवार को शिक्षक संगठनों की बैठक हुई. इसमें प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा शानमुगम, डीजी स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा भी मौजूद रहीं. इस दौरान शिक्षक संघों में महिला शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुलोचना मौर्या के अलावा प्राथमिक शिक्षक संघ के दिनेश […]...
उत्तरप्रदेश

हिमांशु कुमार से देवी शरण तक…यूपी के वो अधिकारी जो योगी सरकार में हो चुके हैं सस्पेंड

Uttarakhand Loksabha
भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है. इसके ताजा उदाहरण IAS अधिकारी देवी शरण उपाध्याय हैं. अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने के आरोप में उन्हें सस्पेंड किया गया है. सीएम योगी के निर्देश पर उन्हें निलंबित किया गया है. वह 2012 बैच के IAS अधिकारी हैं. देवी शरण योगी सरकार में सस्पेंड होने वाले पहले अधिकारी नहीं हैं. योगी आदित्यनाथ 2017 में सत्ता में आए थे. 7 साल के उनके कार्यकाल में अब तक कई IAS-IPS अधिकारी निलंबित किए जा चुके हैं. इस लिस्ट […]...
देश

IAS पूजा खेडकर का विकलांगता प्रमाण पत्र निरस्त हुआ तो क्या होगा?

Uttarakhand Loksabha
अपनी मांग की वजह से महाराष्ट्र कैडर की प्रशिक्षु आईएएस अफसर पूजा खेडकर इस वक्त सुर्खियों में छाई हैं. यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के लिए इन पर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाने का आरोप है. अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र के गलत इस्तेमाल का आरोप है, क्योंकि पूजा क्रीमी लेयर में होने की वजह से ओबीसी को मिलने वाले आरक्षण की हकदार ही नहीं हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आईएएस का दिव्यांगता (विकलांगता) प्रमाण पत्र अगर निरस्त किया गया तो क्या होगा? आइए जानने की कोशिश करते हैं. दिव्यांगता प्रमाण पत्र की हो रही जांच […]...
उत्तरप्रदेश

खून पसीने की कमाई से बनाया, अब अपने ही घरों पर क्यों बुलडोजर चला रहे लोग?

Uttarakhand Loksabha
उत्तर प्रदेश के 17 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है तो कुछ जिलों में बाढ़ का पानी उतरने लगा है. राप्ती, शारदा, गंडक, घाघरा, सरयू, रामगंगा और गंगा नदी उफान पर हैं. बलिया में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि सरयू नदी लोगों के आशियानों को खुद में समेटे जा रही है. इसलिए लोग अब अपने ही घरों को तोड़ने पर मजबूर हो गए हैं. यहां लोग खुद के घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं. खुद ही मकानों को तोड़ ईंट और अन्य सामान दूसरी जगह ले जा रहे […]...
देश

जम्मू-कश्मीर: 78 दिन में 11 आतंकी हमले, जवानों की शहादत पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

Uttarakhand Loksabha
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बीती रात से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. जंगल में दोनों तरफ से लगातार फायरिंग हो रही है. एनकाउंटर में सेना के एक अधिकारी समेत 4 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एक से दो आतंकी जंगल में छिपे हो सकते हैं. सुरक्षाबलों ने इस पूरे इलाके को घेर लिया है और हेलीकॉप्टर की मदद से आतंकियों की तलाश की जा रही है. इस ऑपरेशन को सेना, पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है. जम्मू-कश्मीर में बीते कुछ महीनों में आतंकी हमले बढ़े हैं. इसे लेकर कांग्रेस भी […]...
क्राइमबिहार

5 साल में सिर्फ दरभंगा में 250 क्राइम… क्या कोढ़ा गैंग ने मुकेश सहनी के पिता का किया कत्ल? अब SIT करेगी जांच

Uttarakhand Loksabha
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता सहनी जीतन की हत्या से सनसनी मची हुई है. बिहार पुलिस ने जीतन सहनी हत्याकांड मामले की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है. टीम में एसपी ग्रामीण, एसडीपीओ बिरौल, एसएचओ और विशेष टीम शामिल है. पुलिस को अब इस हत्याकांड के पीछे कोढ़ा गैंग पर भी शक हो रहा है. क्योंकि कोढ़ा गैंग के शातिर अपराधी अक्सर बड़े घर, जिनमें कम सदस्य रहते हैं, उन्हें निशाना बनाते हैं. फिर वहां लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं. पुलिस को शक है […]...
उत्तरप्रदेश

औरैया में गरज रहा बुलडोजर, एक दिन में तोड़े गए 45 घर; आखिर क्यों?

Uttarakhand Loksabha
यूपी के औरैया जनपद में वर्तमान समय में जिला प्रशाशन की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है. इस वक्त सिचांई विभाग की जमीन पर कब्जा करके बनाए गए 45 पक्के मकान/दुकानों पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है. बुलडोजर की कार्यवाही से अब 40 मकानों और दुकानों को अबतक जमींदोज किया जा चुका है. ये कार्यवाही लगातार जारी है. औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के दिबियापुर नहर बाजार में तबाही मची हुई है. यहां पर सिंचाई विभाग के द्वारा अपनी जमीन खाली कराने को लेकर सबसे बड़ी करवाई की गई है. यहां पर जर्जर और हालत खराब होने के […]...
उत्तराखण्ड

डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी गन कल्चर की ही देन, अमेरिका में 10 साल में गईं इतनी जानें

Uttarakhand Loksabha
अमेरिका में गन कल्चर बहुत पुराना है और इससे हम सभी वाकिफ हैं मगर इस बार अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद इसका शिकार हो गए. अमेरिका में बंदूक रखना वैसा ही है जैसे भारत में लोग तम्बाकू और सिगरेट रखते हैं. दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क में आए दिन गोलीबारी की घटना होती रहती है मगर वहां की सरकार कुछ नहीं कर पाती. अमेरिका में यह गन कल्चर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. मौजूदा समय में मास शूटिंग की घटनाओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अमेरिका में गन कल्चर लोगों के लिए ‘भस्मासुर’ साबित हो रहा है. […]...
दिल्ली/NCR

गुजारा भत्ते पर SC के फैसले पर AIMPLB को ऐतराज, बैठक में UCC समेत इन मुद्दों पर प्रस्ताव पास

Uttarakhand Loksabha
आज दिल्ली में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई. मीटिंग में AIMPLB के 51 सदस्य शामिल हुए. AIMPB के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने बैठक की जानकारी देते हुए कहा है कि बोर्ड ने 3 प्रस्ताव पास किये हैं. पहला मुस्लिम महिलाओं को सीआरपीसी की धारा 125 (वर्तमान में BNSS की धारा 144) के तहत गुजारा भत्ता देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ऐतराज जताया है. बोर्ड का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला शरिया कानून से कॉन्फ्लिक्ट करता है. उन्होंने कहा […]...