खंडवा में ताजिए निकालने के दौरान लहराया फलस्तीन का झंडा, एक को लिया हिरासत में
खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। एक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस से इसकी शिकायत की। उनका आरोप है कि फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के समर्थन में झंडा लहराया गया है। शांति बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। मोघट थाने में की शिकायत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के […]...

